Cli

ये बॉलीवुड एक्टर बना देश का सबसे ताकतवर सेलिब्रिटी! विराट और रणवीर सिंह भी पीछे?

Uncategorized

देश के सबसे अमीर एक्टर शाहरुख खान अब मोस्ट वैल्यूुएबल सेलिब्रिटीज की लिस्ट में भी टॉप पर पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने रणवीर सिंह और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। फाइनेंसियल एडवाइज़री फर्म क्रोल के मुताबिक शाहरुख की ब्रांड वैल्यू 177.9 मिलियन है। भारतीय रुपयों में आज यह 1691 करोड़ के आसपास है। हाल ही में क्रॉल इंडिया सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यू्यूएशन 2025 की लिस्ट जारी की गई। इसमें शाहरुख को देश का सबसे ताकतवर ब्रांड बताते हुए टॉप पोजीशन दी गई।

2024 में वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे। [संगीत] तब पहले नंबर पर विराट कोहली और दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह काबिज थे। लेकिन शाहरुख ने 1691 करोड़ की ब्रांड वैल्यू के साथ उन्हें पीछे छोड़ दिया है। 162.9 मिलियन यानी लगभग 1549 करोड़ के साथ रणवीर सिंह इस बार भी दूसरे नंबर पर हैं। वहीं टॉप पर रहे विराट कोहली अब तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। लिस्ट में उनकी वैल्यू्यूएशन 158.4 मिलियन यानी 156 करोड़ के आसपास आंकी गई है। इससे पहले कि आप कंफ्यूज हो, हम आपको ब्रांड वैल्यू का मतलब समझा देते हैं। सबसे पहली बात यह है कि ब्रांड वैल्यू और नेटवर्थ दो अलग-अलग चीजें हैं।

मान लीजिए कि एक एक्टर के पास घर, जमीन, गाड़ी और बैंक बैलेंस मिलाकर ₹500 करोड़ की संपत्ति है। यह उसका नेटवर्थ कहलाएगा। दूसरी तरफ आप कहीं पर यह पढ़ते हैं कि सेम एक्टर की ब्रांड वैल्यू 1000 करोड़ है तो उसका मतलब यह नहीं कि उसके पास इतने पैसे हैं। ब्रांड वैल्यू का मतलब होता है कि वो सेलिब्रिटी ऐड, सोशल मीडिया पोस्ट और अपनी मौजूदगी से कंपनियों को कितने रुपए तक का

बिजनेस करवा सकता है। क्योंकि शाहरुख, रणवीर और विराट काफी ब्रांड कोलैबोरेशन करते हैं। इसलिए उन्हें इस लिस्ट में हमेशा जगह मिलती है। वैसे 2025 में शाहरुख खान किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए थे। बावजूद इसके वह ब्रांड वैल्यू के मामले में नंबर एक पर हैं। खास बात यह है कि 2022 में वह 10वें नंबर पर थे। मगर धीरे-धीरे उन्होंने अपने ब्रांड एसोसिएशन में इजाफा किया। 2024 में वह 28 कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर थे। वहीं 2025 में यह संख्या 36 तक पहुंच गई है।

दूसरी तरफ धुरंधर जैसे ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज में काम करने वाले रणवीर ने अपने ब्रांड कोलैब को घटा दिया है। 2024 में उनके पास 45 ब्रांड थे। मगर 2025 में यह संख्या 38 हो गई है। लिस्ट में चौथे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं। क्रोल में उनकी ब्रांड वैल्यू 125 मिलियन यानी ₹188 करोड़ बताई है। पांचवें पहला पर 115.3 मिलियन यानी ₹196 करोड़ के साथ महेंद्र सिंह धोनी है। टॉप 10 में केवल दो महिला सेलिब्रिटी हैं। छठे नंबर पर है आलिया भट्ट और सातवें पर दीपिका पादुकोण। आलिया की ब्रांड वैल्यू 892 करोड़ और दीपिका की 848 करोड़ है। ऋितिक रोशन, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार लिस्ट में क्रम से आठवें, नौवें और 10वें नंबर पर हैं। इनमें से कौन सा सेलेब आपका फेवरेट है कमेंट में बता सकते हैं। यह खबर लिखी है हमारे साथी शुभांजल ने। आप देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *