Cli

पिता और बेटे को लेकर उषा नाडकरणी ने बताया जिंदगी का वो दर्दनाक किस्सा, रो पड़ेंगे आप

Uncategorized

बेटे से दूर अकेले काटी जिंदगी। 40 साल के अकेले रह रही दिग्गज एक्ट्रेस। बुढ़ापे में बेटे ने छोड़ा मां का साथ। अकेलेपन पर उषा ताई का छलका दर्द। दर्द भरी कहानी सुन इमोशनल हुए फैंस।

जी हां, पर्दे पर सख्त और खड़ूस सास का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाली उषा नाटकर्णी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया जिसने हर किसी को इमोशनल कर दिया। और करे भी क्यों ना? जरा सोचिए जिस बेटे को आपने जन्म दिया हो और वही बुढ़ापे में आपका साथ छोड़ दे तो आपको कैसा लगेगा?

जाहिर सी बात है बहुत बुरा लगेगा। ठीक वैसा ही दर्द उषा ताई अपने अंदर समेटे हुए हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने अकेलेपन और फैमिली पर खुलकर बात की। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवित्र रिश्ता से हिंदी दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाली उषा नाटकर्णी पिछले करीब 40 सालों से अकेली रह रही हैं।

जी हां, यह बात शॉकिंग जरूर है पर बिल्कुल सच है। उन्होंने बताया कि साल 1987 से वह अपने फ्लैट में अकेले रहती हैं। शुरुआत में उन्हें बहुत डर लगता था। उन्हें लगता था कि कहीं कोई पीछे से हमला ना कर दें। इसीलिए वह कई बार सिक्योरिटी गार्ड से कहती थी कि उन्हें घर के दरवाजे तक छोड़कर जाए। लेकिन अब उन्होंने अकेले रहने की आदत बना ली है और उन्हें किसी बात का डर नहीं लगता है। इसी बातचीत के दौरान उषा ने एक ऐसी बात कही जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि कभी-कभी मेरे मन में यह ख्याल आता है कि अगर मेरी नींद में ही हो जाए तो क्या किसी को पता भी चलेगा?

उषा नाटकर्णी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी पर भी पहली बार खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि मैं कई साल पहले अपने पति से अलग हो चुकी थी। हालांकि आज भी मेरे मन में पति या परिवार के लिए कोई कड़वाहट नहीं है। मैंने हमेशा रिश्तों की इज्जत की और समय के साथ आगे बढ़ना ही सही समझा।

वहीं अपने बेटे का जिक्र करते हुए उषा ने बताया कि मेरा बेटा विदेश में रहता है। शूटिंग में बिजी रहने की वजह से बचपन में बेटे की परवरिश मेरी मां ने ही की थी। इसी वजह से मेरा बेटा मजाक में कहता है कि आपने मुझे सिर्फ जन्म दिया है। मेरी असली मां तो नानी थी। इतना ही नहीं बातचीत के दौरान उषा ने अपने बचपन का सबसे दर्दनाक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि उनके पिता बेहद गुस्सैल स्वभाव के थे और छोटी-छोटी बात पर बच्चों को मारते थे। एक बार जब उन्होंने अपने भाई को बचाने की कोशिश की तो उनके पिता ने उन पर से हमला कर दिया। हाथ में चोट लगने के बावजूद अगले ही दिन वह स्टेज पर नाटक करने पहुंच गई थी।

इसके अलावा जब उषा ने बचपन में एक्ट्रेस बनने की ज़िद की तो उनकी मां ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था। वो करीब एक हफ्ते तक अपनी दोस्त के घर रही। बाद में उनके पिता उन्हें वापस लेकर आए। तमाम मुश्किलों और अकेलेपन के बावजूद उषा नाटकर्णी ने कभी हार नहीं मानी। यही वजह है कि 80 साल की उम्र में भी वह लगातार काम कर रही हैं और अपनी मेहनत से लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *