तलाक के बाद फिर बसाद टीवी की इन हसीनाओं का घर। पहले रिश्ता टूटा फिर मिला सच्चा प्यार। दूसरी शादी ने बदल दिया फेमस एक्ट्रेसेस का संसार। तलाक के दर्द से निकली हसीनाएं फिर बनी दुल्हन। जी हां, टीवी की ऐसी कई फेमस हसीनाएं हैं जिनकी जिंदगी में तलाक का भी मोड़ आया। जिनकी पहले शादी चल नहीं पाई, लेकिन इन हसीनाओं ने अपने दर्द से लड़ाई की और प्यार को दूसरा मौका दिया।
वो कहते हैं ना अगर पहली मोहब्बत मुकम्मल ना हो तो जिंदगी यहीं खत्म नहीं होती और टीवी इंडस्ट्री की कई मशहूर एक्ट्रेसेस ने इस बात को सच भी साबित कर दिखाया। किसी का रिश्ता टूट गया, किसी का दिल बुरी तरह बिखर गया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। तो चलिए उन टीवी हसीनों के बारे में बात करते हैं जिन्होंने दूसरी शादी कर अपनी जिंदगी को नई शुरुआत दी। टीवी की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसेस में गिने जाने वाली जेनिफर विंगेट ने भी दूसरी जिंदगी को मौका दिया। करण सिंह रोवर से उनकी शादी ज्यादा समय नहीं टिक पाई। दोनों का रिश्ता तलाक पर खत्म हो गया। 12 साल तक सिंगल रहने के बाद जेनिफर ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया और सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन विलियम इस्माइल के साथ 17 जुलाई 2026 में शादी कर ली। अब एक्ट्रेस अपनी नई जिंदगी को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं
और फैंस भी उन्हें खुश देखकर काफी एक्साइटेड हैं। अब बात करते हैं टीवी की सीमर यानी कि एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की। दीपिका की पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। उनकी पहली शादी रौनक सैमसन से हुई थी। लेकिन कुछ सालों बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद ससुराल सिमर का के सेट पर दीपिका और शोएब इब्राहिम की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में शादी कर ली और आज उनका खुशहाल परिवार है। बेटी रूहान के आने के बाद उनकी जिंदगी में खुशियां और बढ़ गई हैं। वहीं नव्या फेम सौम्या सेठ ने भी जिंदगी के मुश्किल दौर को पीछे छोड़कर नई शुरुआत की। पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने काफी दुख देखा। लेकिन बाद में शुभम चुहाड़िया उनकी जिंदगी में आए और दोनों ने 22 जून 2023 को शादी कर ली।
अब सोम्या अपने पति, बेटी और बेटे के साथ अमेरिका में सुकून भरी जिंदगी जी रही हैं। इसी लिस्ट में गौतमी का नाम भी शामिल है। गौतमी कपूर की पहली शादी मधु श्रॉफ से हुई थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। इसके बाद घर एक मंदिर के सेट पर उनकी मुलाकात राम कपूर से हुई। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और फिर उन्होंने शादी कर ली। आज राम और गौतमी टीवी इंडस्ट्री के सबसे फेमस और पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों अपने बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। अब बात करते हैं कश्मीरा शाह की। कश्मीरा शाह की पहली शादी ब्राइड लिस्टरमैन से हुई थी। लेकिन वो रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं [संगीत] टिक पाया। इसके बाद उनकी जिंदगी में कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक आए। दोनों ने शादी की और आज उनकी जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे एंटरटेनिंग जोड़ियों में गिनी जाती है।
सेरोगेसी के जरिए दोनों बेटों के पेरेंट्स बने और अक्सर अपनी फैमिली के साथ अच्छे पल शेयर करते रहते हैं। वहीं इस लिस्ट में आखिरी नाम है सारा खान का। विदाई से घर-घर में पहचान बनाने वाली सारा खान की पहली शादी अली मर्चेंट से बिग बॉस के घर में हुई थी। उस वक्त यह शादी काफी चर्चा में रही। लेकिन कुछ समय बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद सारा ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए कृष पाठक के साथ 6 अक्टूबर 2025 को कोर्ट मैरिज की। [संगीत] अब एक्ट्रेस अपनी नई जिंदगी में खुश हैं। बताते चले कि इन सभी एक्ट्रेसेस ने अपनी जिंदगी में शादी को दूसरा मौका दिया और आज सभी अपनी-अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं। [संगीत] कोई शादी के बाद इंडिया छोड़कर बाहर चला गया है तो कोई इंडिया में रहकर अपनी एक्टिंग करियर पर फोकस कर रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2