Cli

मध्य प्रदेश में मरने से पहले महिला ने मेहंदी से लिखा रुला देने वाला संदेश, जानकर आप भी रो पड़ेंगे।

Uncategorized

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 32 साल की प्रीति वर्मा की ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि ससुराल में लंबे समय से हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने पदार्थ खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लेकिन इस मामले को सबसे अलग और चर्चा का विषय बना दिया।

उनके उस संदेश ने जिसे उन्होंने कागज पर नहीं बल्कि अपने हाथोंऔर पैरों पर मेहंदी से लिखा था। मिली जानकारी के अनुसार प्रीति वर्मा का विवाह साल 2013 में लखन वर्मा से हुआ था। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। बताया जा रहा है कि इस संबंध में पहले भी पुलिस से शिकायत की गई थी। हालांकि स्थानीय थाना प्रभारी ने ऐसी किसी शिकायत [संगीत] की पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रीति के हाथों और पैरों पर मेहंदी से लिखे कई संदेश मिले। इन संदेशों में उन्होंने ससुराल पक्ष के कुछ लोगों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए।

उन्होंने यह भी लिखा है कि इन्हें मेरा शरीर छूने मत देना और यह भी लिखा है कि जिन लोगों ने उन्हें प्रताड़ित किया उन्हें जेल से बाहर नहीं आना चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया है कि उनके मोबाइल फोन में बातचीत की रिकॉर्डिंग मौजूद है। पुलिस का मानना है कि संभव है प्रीति को यह आशंका रही होगी कि अगर वह कागज या दीवार पर कुछ लिखेगी तो उसे मिटाया या नष्ट किया जा सकता है।

इसीलिए उन्होंने अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी से संदेश लिखा ताकि वह आसानी से मिटाया ना जा सके। फिलहाल पुलिस ने उनके हाथों और पैरों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई है और इन्हीं संदेशों को मृत्यु पूर्व बयान के रूप में जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कारवाई की जाएगी। प्रीति के भाई और उनकी मां का कहना है कि परिवार लंबे समय से इस प्रताड़णा की जानकारी प्रशासन को देता रहा लेकिन कोई भी स्थाई समाधान नहीं निकाला गया।

उनका आरोप है कि हर बार समझौते का भरोसा दिया गया लेकिन हालात नहीं बदले। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कारवाई होगी।

यह मामलासिर्फ एक परिवार ही नहीं बल्कि घरेलू हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर सवाल खड़े करता है। हालांकि यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होसकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *