पहले चीटिंग फिर चोरी। शॉपिंग मॉल से गायब किया 500 का सामान। सोशल मीडिया स्टार के कनंफेशन ने उड़ाए होश। मजे के लिए करता था शॉपिंग मॉल से चोरी। लॉकअप सच या सजा में आए दिन ऐसेसे राज खुल रहे हैं जिस पर सेलिब्रिटीज के प्रति लोगों का परसेप्शन ही बदल दिया है। सोशल मीडिया पर अपने फनी कंटेंट और रिलेटेबल स्टोरीज के जरिए पहचान बनाने वाले योगेश रावत ने हाल ही में रियलिटी शो लॉकअप में ऐसा किस्सा शेयर किया है जिसने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है।
योगेश ने कुबूल किया है कि वह शुरुआती दिनों में चोरी किया करते थे। मजे और किक के लिए यह सोशल मीडिया स्टार शॉपिंग मॉल से कपड़े उठा लिया करता था। आम भाषा में इसे चोरी कहते हैं। वहीं यंगस्टर्स इस तरह की एक्टिविटी को शॉपलिफ्टिंग का नाम भी देते हैं। वेल योगेश ने अपनी चोरी जैसी बुरी आदत का खुलासा कर यह भी कुबूल किया कि अब तक उन्होंने कम से कम 50 से ₹0000 तक की शॉपलिफ्टिंग कर चुके हैं। क्या है पूरा मामला?
चलिए आपको विस्तार से समझाते हैं। तो लॉकअप में जब योगेश रावत अनसेफ होते हैं तो उन्हें अपना एक सीक्रेट दुनिया के सामने रिवील करना पड़ता है। ऐसे में जब सीक्रेट स्क्रीन पर मॉल शब्द लिखकर आया तो कोई भी इस शॉकिंग सीक्रेट को प्रिडिक्ट कर नहीं पाया। लेकिन जैसे ही योगेश ने अपना मुंह खोला हर कोई हक्का बक्का रह गया। योगेश कहते हैं कि आज वह अच्छी कमाई कर रहे हैं और जरूरत की सारी चीजों को अफोर्ड भी कर सकते हैं। लेकिन एक वक्त था जब वह शॉपिंग मॉल से सामान उठा लिया करते थे।
उनके पास पैसे होते थे लेकिन फिर भी थ्रिल और किक के लिए उन्हें लगता था कि चलो सामान उठाकर निकल लेते हैं। योगेश की कन्फेशन ने फरा खान को इतना ज्यादा अपसेट कर दिया कि जेलर साहिबा ने तुरंत उन्हें इस बात की फटकार लगा दी कि आपकी वजह से उस शॉपकीपर की तनख्वाह से पैसे कट होते होंगे।
आपके थ्रिल की भरपाई कोई और करता था। वेल, योगेश रावत के इस कंफेशन ने सोशल मीडिया यूज़र्स को काफी नाराज किया है। कोई उन्हें चीटर के अलावा चोर बुला रहा है तो कोई उन्हें मूर्ख बता रहा है। वहीं अब ऐसी भी खबरें हैं कि लॉकअप में जल्द ही योगेश रावत की एक्स गर्लफ्रेंड रू की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो योगेश रावत एक बार फिर आकांक्षा चौधरी और रू के बीच सैंडविच बनते हुए दिखाई दे सकते हैं।