Cli

इन राज्यों में मचेगी तूफान की त!बाही, धुंआधार बारिश का खतरा।

Uncategorized

अगर आप आज घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं या आने वाले दिनों में पहाड़ों की यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो जरा रुक जाइए। यह वीडियो आपके लिए बहुत जरूरी है। देखिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी कि आईएमडी ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत देश के 21 राज्यों में भारी बारिश, भयंकर आंधी तूफान और आकाशीय बिजली गिरने का महा अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं पहाड़ी इलाकों में सफर करने वालों के लिए लैंडस्लाइड की भी गंभीर चेतावनी दी गई है।

आखिर आपके राज्य में मौसम का क्या हाल रहने वाला है? कहां-कहां रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है? चलिए आपको इस वीडियो में पूरी जानकारी देते हैं। सबसे पहले बात करते हैं देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों की। तो देखिए मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से ही घने बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की भी संभावना है।

वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है और जिसके चलते अगले 48 घंटे तक कई जिले में मूसलाधार बारिश और वज्रपात यानी कि बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी तेज आंधी तूफान के साथ बारिश का दौर शुरू हो चुका है। जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप इन राज्यों में हैं तो बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे बिल्कुल भी नहीं खड़े हो। अब बात करते हैं खतरे की जो सबसे ज्यादा डराने वाला है।

अगर आप उत्तराखंड या फिर हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अपनी ट्रिप को तुरंत ही कैंसिल कर दीजिए। देखिए मौसम विभाग ने पहाड़ों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग और हिमाचल के शिमला, मनाली जैसे रूटों पर भुस्खलन यानी कि लैंडस्लाइड का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। सड़कें बंद हो रही हैं और नदियां उफान पर है। प्रशासन ने पर्यटकों से यह अपील की है कि वह नदियों के किनारे ना जाएं और रात के समय पहाड़ी रास्तों पर सफर करने से बचें। इन राज्यों के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी मानसून की भारी बारिश का तांडव देखने को मिल रहा है।

जहां कई निचले इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। महाराष्ट्र, खास करके मुंबई और तटीय इलाके में समंदर की ऊंची लहरों और भारी बारिश की को लेकर के ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण भारत की अगर हम बात कर लें तो केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक लगातार बारिश की भविष्यवाणी की है, चेतावनी दी है। पूर्वोत्तर भारत यानी कि असम और मेघालय में भी नदियां खतरे के निशान से ऊपर आ चुकी हैं।

कुल मिलाकर के अगर हम देखें तो देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा इस समय बादलों की चपेट में है। मौसम के इस बदलते मिजाज को देखते हुए हम हमारी आपसे यही अपील है कि जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *