Cli

तारक मेहता शो’ के मशहूर एक्टर की मां का हुआ निधन,इंडस्ट्री में छाया मातम।

Uncategorized

दोस्तों टीवी की दुनिया के एक ऐसे एक्टर की जिंदगी में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जो अपनी कॉमेडी से लाखों लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता है। जिसके मजेदार अंदाज को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। आज उसी एक्टर की जिंदगी में एक ऐसा खालीपन आ गया जिसे शायद कभी भरा नहीं जा सकता। आखिर ऐसा क्या हुआ? इस एक्टर को अपनी मां को याद करते हुए अपना दर्द दुनिया के सामने बयां करना पड़ा।

क्यों एक्टर की बातें सुनकर लोगों की आंखें नम हो गई है? और क्यों उन्होंने उन लोगों से खास अपील की जिनके माता-पिता आज उनके साथ हैं? हम बात कर रहे हैं टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता उल्टा चश्मा में बाघा का किरदार निभाने वाले एक्टर तन्मय विकारिया की।

जी हां, दरअसल तन्मय विकारिया की मां का निधन हो गया था। 25 अक्टूबर 2025 को उनकी जिंदगी में मानो ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा जो आज तक कम नहीं हुआ। आज भी उनकी जिंदगी में मां का खालीपन है और मां को खोने का दुख कितना गहरा है इसका अंदाजा उनके हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से लगाया जा सकता है।

अपनी मां को याद करते हुए एक्टर ने कुछ ऐसा लिखा जिसे पढ़कर किसी की भी आंखें नम हो सकती है। तन्मय ने अपनी मां को प्यार से माई कहकर याद किया और बताया कि किसी अपने के जाने के बाद जिंदगी में आगे बढ़ने की बात कहना कितना आसान है। उस सच्चाई को स्वीकार करना उतना ही मुश्किल है। एक्टर ने लिखा कि लोग कहते हैं कि समय बहुत जल्दी बीत जाता है। बस आगे बढ़ जाओ। कहना तो बहुत आसान है पर इसे स्वीकार करना उतना ही मुश्किल है।

आज तुम्हें हमें छोड़कर गए हुए एक साल हो गए माई। यानी लोग कहते हैं कि वक्त बीत जाता है और जिंदगी आगे बढ़ जाती है। लेकिन किसी अपने को खोना, उस दर्द को स्वीकार करना ऐसा नहीं होता। तन्मय की मां को इस दुनिया से गए 1 साल हो चुके हैं। लेकिन उनकी यादें आज भी एक्टर के दिल में जिंदा है। मां की कमी ऐसी है जिसे वक्त के साथ भी कभी भुलाया नहीं जा सकता और ना ही वक्त इस दर्द को पूरा कर सकता है। लेकिन तन्मय के इस पोस्ट में सबसे ज्यादा भावुक कर देने वाली बात उनकी वो अपील है जो उन्होंने उन लोगों से की जिनके माता-पिता आज भी उनके साथ हैं।

एक्टर ने कहा कि अपने माता-पिता से बात कीजिए। उन्हें उनको वक्त दीजिए और उन्हें खास महसूस कराइए। क्योंकि जब माता-पिता हमारे साथ होते हैं तो हम अक्सर यह सोचकर अपनी बात के लिए टाल देते हैं कि उनसे कल बात कर लेंगे या उनके साथ कल वक्त बिता लेंगे। लेकिन जिंदगी में हर किसी को यह कल नसीब नहीं होता। तन्मय ने अपनी मां को याद करते हुए आगे लिखा कि अब वो सिर्फ उनकी मौजूदगी को महसूस कर सकते हैं। उन्हें अंदाजा होता है कि किसी खास परिस्थिति में उनकी मां क्या कहती, कैसे समझाती और किस तरह रिस्पांस करती लेकिन अब वो उनसे बात नहीं कर सकते हैं। उनकी आवाज नहीं सुन सकते हैं और ना ही उन्हें अपनी आंखों के सामने देख सकते हैं। सोचिए जिस मां से हम अपनी हर छोटी बड़ी बात साझा करते हैं। जिनके पास जाकर हमें सुकून मिलता है।

जब वही मां हमारे बीच नहीं रहती तो जिंदगी में एक ऐसा खालीपन रह जाता है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। तन्मय के यह शब्द सिर्फ उनके निजी दर्द को नहीं दिखाती बल्कि उन तमाम लोगों की इमोशंस को भी बयां करते हैं जिन्होंने अपने मां-बाप को खोया है और शायद यही वजह है कि उनकी यह पोल्स लोगों के दिलों को छू रही है। बात तन्मय विकारिया की करी तो तारक मेहता उल्टा चश्मा में बाघा का किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया।

जेठालाल की गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स में काम करने वाली बाघा का अनोखा अंदाज, मजेदार डायलॉग और कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को खूब पसंद आती है। शो में उनका किरदार लोगों को हंसाता है और चेहरे पर मुस्कान लाता है।

लेकिन असल जिंदगी में इस कलाकार ने ऐसा दुख झेला जिसका दर्द आज भी उनके शब्दों में साफ झलकता है। तन्मय ने अपनी पोस्ट के आखिर में अपनी मां को याद करते हुए लिखा कि उन्हें विश्वास है कि उनकी मां ऊपर से उन पर आशीर्वाद बरसा रही है। तुम्हारी याद आती है मुझे पता है कि तुम ऊपर से अपना आशीर्वाद बरसा रही हो। वो भी सबसे बेहतरीन जगह से।

किसी अपने के चले जाने के बाद उसकी आवाज भले ही सुनाई ना दे लेकिन उसकी बातें, उसकी सीख, उसके साथ बिताए गए पल हमेशा दिल में जिंदा रहते हैं। बहरहाल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बाघा बनकर लोगों को हंसाने वाले तन्मय विकारिया का यह इमोशनल मैसेज उनके चाहने वालों को भी इमोशनल कर रहा है। एक्टर की मां को इस दुनिया से गए हुए एक साल हो चुके हैं। लेकिन उनके लिए उनकी मां की यादें आज भी उतनी ही खास हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *