चापसी पन्नू पिछले डेढ़ दशक में कई छोटी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। इस दौरान उन्हें बॉक्स ऑफिस पर मिक्स्ड रिएक्शन मिला। उनके करियर की सबसे बड़ी हिट शाहरुख खान स्टारर दंकी है। मगर उसके बाद से तापसी को वैसी कमर्शियल मूवीज नहीं मिल पा रही हैं। हाल ही में तापसी की फिल्म गांधारी Netflix पर रिलीज हुई। इन दिनों वो इसके प्रमोशन में बिजी हैं। इस सिलसिले में उन्होंने NS 18 को एक इंटरव्यू दिया।
इस बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मेन स्ट्रीम फिल्म्स में फीमेल एक्टर्स बड़ी आसानी से रिप्लेस कर दी जाती हैं। ऐसे में जिनके अच्छे कनेक्शन होते हैं उन्हें तो बड़े रोल्स मिल जाते हैं मगर ताप्सी जैसी एक्ट्रेस पीछे छूट जाती हैं। ताप्सी कहती हैं कि इन बड़ी और कमर्शियल फिल्मों की फीमेल कैरेक्टर्स को कोई भी प्ले कर सकता है। ऐसे रोल पाने में टैलेंट काम नहीं आता बल्कि आपकी मार्केट वैल्यू, सेलिंग पावर, कांटेक्ट्स, प्रेजेंस और इन्फ्लुएंस जैसी चीजें ज्यादा मायने रखती हैं। यह सारे फैक्टर्स एक एक्टर के टैलेंट से ज्यादा काम करते हैं
और मुझे अच्छी तरह पता है कि इन मामलों में मैं दूसरों से पीछे हूं। इसलिए मेरा टैलेंट ही वो एकमात्र कारण है जिसकी वजह से मुझे फिल्म्स मिल सकती हैं। मुझे डंकी में काम करने का मौका भी इसलिए मिला क्योंकि राजू सर, राजकुमार हिरानी ने मेरा काम देखा था। तापसी आगे कहती हैं कि आमतौर पर कमर्शियल फिल्म्स में कैरेक्टर्स इतने अहम नहीं होते। इसलिए इस बात से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता कि वह रोल कौन सी एक्ट्रेस कर
[संगीत] रही है। अगर कोई एक्ट्रेस फिल्म के बजट में फिट बैठती है और उसकी मार्केट वैल्यू ठीक-ठाक है तो उसे तुरंत कास्ट कर लिया जाता है। ऐसी मेन स्ट्रीम फिल्म्स जिनमें एक्ट्रेस को सिर्फ टैलेंट के आधार पर कास्ट किया जाता है वो फिल्म्स बहुत कम बनती हैं। और राजकुमार हिरानी जैसे डायरेक्टर जिन्हें पूरा भरोसा रहता है कि उन्हें किस एक्ट्रेस को लेना है उस तरह की फिल्में और भी कम बनती हैं। डंकी में तापसी और शाहरुख के अलावा बोमन ईरानी, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर, विक्की कौशल और ज्योति सुभाष जैसे एक्टर्स ने काम किया है।
फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी थे। पिंक विला के मुताबिक इस मूवी का प्रोडक्शन कॉस्ट ₹85 करोड़ था। प्रिंट और पब्लिसिटी मिलाकर डंकी पर टोटल ₹120 करोड़ खर्च हुए। वहीं बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड ₹454 करोड़ का कलेक्शन किया था। तो यह थी पूरी जानकारी। इस जानकारी पर आपकी कोई राय है तो हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर बताएं और मेरा नाम प्रगति है। देखते रहिए लल्लन टॉप सिनेमा।