सलमान खान को मदद की जरूरत है। भाईजान को आखिर किस तरह की मदद की जरूरत है? एक्ट्रेस ने एक्टर के बारे में क्या कहा? चेहरे की चमक गायब हो गई है। क्या सलमान मुरझाए हुए दिखने लगे हैं? दबंग खान किस तरह की परेशानी से गुजर रहे हैं? वजह जानकर फैंस हैरान रह गए।
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की जिंदगी में कई ऐसी बातें हुई हैं जो आज भी फैंस को सुनकर हैरान कर देती हैं। अब एक ऐसी ही घटना सुर्खियों में है, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सलमान खान को अब मदद की जरूरत है। सबके मन में बस एक ही सवाल है कि भाईजान, जो हर समय हाई सिक्योरिटी से घिरे रहते हैं, उन्हें किसी की मदद की जरूरत क्यों पड़ेगी? चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने सलमान खान के बारे में क्या राज खोले हैं।
हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस स्मिता जयकर की, जो फिल्म हम दिल दे चुके सनम में नजर आई थीं। स्मिता ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में सलमान खान को लेकर एक बयान दिया जिसने सबका ध्यान खींच लिया। एक्ट्रेस द्वारा सलमान के लिए दिया गया ये बयान अब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस होने के अलावा स्मिता जयकर एक स्पिरिचुअल हीलर और लीडर भी हैं।
पॉडकास्ट में जब उनसे पूछा गया कि 2024 में सलमान खान के वीडियोज देखने के बाद उन्हें कैसी एनर्जी महसूस होती है, तो उन्होंने कहा कि सलमान को मदद की सख्त जरूरत है। सलमान जिन चीजों से गुजर रहे हैं वो उनके चेहरे पर साफ दिख रही हैं। सलमान के चेहरे पर जो पुरानी चमक थी वो अब नजर नहीं आ रही है, और वो अचानक से काफी मुरझाए हुए दिखने लगे हैं।
लेकिन इस कहानी में एक और बात सामने आई। स्मिता ने काजल अग्रवाल से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया और कहा कि काजल ने सलमान को डिवाइन लाइट की एक तस्वीर दी थी। हालांकि, उसके बाद क्या हुआ इसकी जानकारी मेरे पास नहीं है।
स्मिता ने ये बात अपने खुद के अनुभव के आधार पर कही है, लेकिन इस बयान पर सलमान की तरफ से अभी तक किसी तरह की प्रतिक्रिया की जानकारी नहीं मिली है।
और इसी बातचीत में स्मिता ने सलमान से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी सुनाया। ये कहानी 1999 की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट की है। इस फिल्म में स्मिता ने ऐश्वर्या राय की मां का किरदार निभाया था। उन दिनों सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा होती थी। स्मिता ने बताया कि दोनों अक्सर सेट पर देर से पहुंचते थे। इसी वजह से एक गाने की शूटिंग जो 4-5 दिन में पूरी हो सकती थी, उसमें करीब 10 दिन लग जाते थे।
“आंखों की गुस्ताखियां” गाने की शूटिंग के दौरान सलमान को ऐश्वर्या के आसपास घूमना था। लेकिन उन्हें छूना नहीं था। स्मिता के अनुसार, शूटिंग के दौरान सलमान ने ऐश्वर्या की बांह को छू दिया था। जिसके बाद संजय लीला भंसाली उन पर बहुत गुस्सा हो गए और पूछा कि तुमने ऐश्वर्या को क्यों छुआ?
अब, एक तरफ स्मिता जयकर का सलमान की मदद को लेकर दिया गया बयान खबरों में है, तो दूसरी तरफ फिल्म सेट की ये पुरानी कहानी भी काफी सुर्खियां बटोर रही है।
सलमान खान को मदद की जरूरत है। भाईजान को आखिर किस तरह की मदद की जरूरत है? एक्ट्रेस ने एक्टर के बारे में क्या कहा? चेहरे की चमक गायब हो गई है। क्या सलमान मुरझाए हुए दिखने लगे हैं? दबंग खान किस तरह की परेशानी से गुजर रहे हैं? वजह जानकर फैंस हैरान रह गए।
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की जिंदगी में कई ऐसी बातें हुई हैं जो आज भी फैंस को सुनकर हैरान कर देती हैं। अब एक ऐसी ही घटना सुर्खियों में है, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सलमान खान को अब मदद की जरूरत है। सबके मन में बस एक ही सवाल है कि भाईजान, जो हर समय हाई सिक्योरिटी से घिरे रहते हैं, उन्हें किसी की मदद की जरूरत क्यों पड़ेगी? चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने सलमान खान के बारे में क्या राज खोले हैं।
हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस स्मिता जयकर की, जो फिल्म हम दिल दे चुके सनम में नजर आई थीं। स्मिता ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में सलमान खान को लेकर एक बयान दिया जिसने सबका ध्यान खींच लिया। एक्ट्रेस द्वारा सलमान के लिए दिया गया ये बयान अब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस होने के अलावा स्मिता जयकर एक स्पिरिचुअल हीलर और लीडर भी हैं।पॉडकास्ट में जब उनसे पूछा गया कि 2024 में सलमान खान के वीडियोज देखने के बाद उन्हें कैसी एनर्जी महसूस होती है, तो उन्होंने कहा कि सलमान को मदद की सख्त जरूरत है।
सलमान जिन चीजों से गुजर रहे हैं वो उनके चेहरे पर साफ दिख रही हैं। सलमान के चेहरे पर जो पुरानी चमक थी वो अब नजर नहीं आ रही है, और वो अचानक से काफी मुरझाए हुए दिखने लगे हैं।लेकिन इस कहानी में एक और बात सामने आई। स्मिता ने काजल अग्रवाल से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया और कहा कि काजल ने सलमान को डिवाइन लाइट की एक तस्वीर दी थी। हालांकि, उसके बाद क्या हुआ इसकी जानकारी मेरे पास नहीं है।स्मिता ने ये बात अपने खुद के अनुभव के आधार पर कही है, लेकिन इस बयान पर सलमान की तरफ से अभी तक किसी तरह की प्रतिक्रिया की जानकारी नहीं मिली है।
और इसी बातचीत में स्मिता ने सलमान से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी सुनाया। ये कहानी 1999 की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट की है। इस फिल्म में स्मिता ने ऐश्वर्या राय की मां का किरदार निभाया था। उन दिनों सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा होती थी। स्मिता ने बताया कि दोनों अक्सर सेट पर देर से पहुंचते थे। इसी वजह से एक गाने की शूटिंग जो 4-5 दिन में पूरी हो सकती थी, उसमें करीब 10 दिन लग जाते थे।”आंखों की गुस्ताखियां” गाने की शूटिंग के दौरान सलमान को ऐश्वर्या के आसपास घूमना था। लेकिन उन्हें छूना नहीं था।
स्मिता के अनुसार, शूटिंग के दौरान सलमान ने ऐश्वर्या की बांह को छू दिया था। जिसके बाद संजय लीला भंसाली उन पर बहुत गुस्सा हो गए और पूछा कि तुमने ऐश्वर्या को क्यों छुआ?अब, एक तरफ स्मिता जयकर का सलमान की मदद को लेकर दिया गया बयान खबरों में है, तो दूसरी तरफ फिल्म सेट की ये पुरानी कहानी भी काफी सुर्खियां बटोर रही है।