पिता की से टूटा एक्टर। पापा की याद में हर दिन रहा तड़प। आखिरी इच्छा पूरा ना करने का भी सता रहा गम। इमोशनल होते हुए एक्टर ने किया बड़ा खुलासा। तो फैंस भी बढ़ा रहे एक्टर की हिम्मत।
जी हां, पिता की से टूट कर बिखरा यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि तन्मय विकारिया है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ने कई लोगों को स्टार बनाया और उन्हीं में से एक है तन्मय विकारिया। वेल यह तो सभी जानते ही हैं कि तन्मय शो में बाघा के किरदार में नजर आ रहे हैं और अपने कैरेक्टर से एक्टर ने ना सिर्फ घर-घर में पहचान बनाई बल्कि लाखों लोगों के दिलों पर राज भी किया है।
लेकिन तन्मय विकारिया के लिए यह वक्त काफी टफ और चैलेंजिंग है। पर्सनल लाइफ में वह मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में एक्टर ने जून के महीने में अपने पिता अरविंद विकारिया को खो दिया है। पिता की मौत से एक्टर गहरे सदमे में हैं और हर दिन अपने पापा की याद में तड़प भी रहे हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि हाल ही में सबके फेवरेट टीवी सीरियल शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 18 साल पूरे हुए और इसी सेलिब्रेशन के दौरान तन्मय विकारिया अपने पिता को याद करते हुए इमोशनल हो गए थे। इसके बाद एक्टर ने अपने दिवंगत पिता की आखिरी इच्छा का खुलासा भी किया जो अफसोस पूरी नहीं हो पाई।
तन्मवी ने बताया कि जब निधन से पहले उनके पिता अस्पताल में भर्ती थे तब शो में बाबरी के साथ उनकी लव स्टोरी का ट्रैक चल रहा था। मुश्किल वक्त में भी उनके पिता ने उन्हें काम पर जाने के लिए काफी मोटिवेट किया था। तो शो की सक्सेस पार्टी में मीडिया के साथ बातचीत में बाघा ने अपने पिता संग आखिरी बातचीत के बारे में भी खुलासा किया। साथ ही एक्टर ने शेयर किया कि पिता ने मुझसे कहा था कि अगर सेट पर कोई ऐसी वैसी खबरें आए तो तुरंत भाग कर मत आना। काम पूरा करना जितना भी कर सको प्रोड्यूसर्स को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए।
वेल आगे भी अपने पिता की आखिरी इच्छा के बारे में बात करते हुए आंखों में आंसू लिए तन्मय ने यह भी कहा मेरे पिता हर रात को 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो देखते थे।
जब वो हॉस्पिटल में थे और मेरा ट्रैक ऑन एयर हो रहा था तो उन्होंने मुझे कहा था तुम्हारी स्टोरी बहुत अच्छी जा रही है। जब मैं घर आ जाऊंगा तो मुझे सारे एपिसोड्स YouTube पर दिखाना।
मैं सब एपिसोड देखना चाहता हूं। तन्मय ने बताया कि उन्होंने पिता से वादा किया था कि जैसे ही वह हॉस्पिटल से घर लौट कर आएंगे तब वो उनके साथ मिलकर सारे एपिसोड्स देखेंगे। लेकिन अफसोस ऐसा हो नहीं पाया और इस वादे के पूरा हुए बिना ही एक्टर के पिता ने हमेशा हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद ली और अलविदा कह दिया।
पिता को खोने के बाद एक्टर इस दर्द से उभरने की कोशिश कर रहे हैं और इस मुश्किल वक्त में शो की पूरी स्टार कास्ट के साथ-साथ फैंस भी बागा की हिम्मत बढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं।