Cli

आधे घंटे तक दोनो वैनिटी में … सनी देओल और डिंपल के रिश्ते पर हुआ जर्नलिस्ट ने कह दी बड़ी बात, मचा हड़कंप।

Uncategorized

इश्क छिपता नहीं छिपाने से। यह कहावत है। लेकिन यह सच्चाई भी है। जब दो लोगों के बीच प्रेम होता है और वह अपने इस प्यार को दुनिया से छुपाने की कोशिश जितनी करते हैं, उतनी ही ज्यादा उस प्यार की चर्चा होती है। ऐसा ही कुछ प्यार था सनी देओल और डिंपल कपाड़िया का। सालों तक खबरें आती रही कि सनी देओल डिंपल कपाडिया एक दूसरे को डेट करते हैं।

लेकिन कभी भी दोनों ने एकनॉलेज नहीं किया मीडिया के सामने कि हां हम एक दूसरे से प्यार करते हैं। रीज़न दोनों ही मैरिड थे और शादी के बाद इन्हें प्यार हुआ। लेकिन इंडस्ट्री के ही लोगों ने कई बार ऐसे किस्से बताए हैं जिससे यह पता चलता है कि चाहे दोनों ने एक दूसरे के बारे में मीडिया में प्यार वाली बातें ना की हो लेकिन दोनों के बीच प्यार तो बहुत था।

अब एक सीनियर जर्नलिस्ट ने बताया है कि एक बार वह सनी देओल की फिल्म के सेट पर पहुंचे थे सनी देओल का इंटरव्यू करने के लिए। इंटरव्यू के टाइम पर वह सेट पर थे। सनी देओल अपनी वैनिटी में थे। तब वह वैनिटी में जाने लगे तो सनी देओल के असिस्टेंट ने उन्हें रुकने को कहा और बाहर वेट करने को कहा। आधे घंटे तक जर्नलिस्ट ने सनी देओल की वैनिटी के बाद उनके आने का इंतजार किया। आधे घंटे बाद सनी देओल आते हैं और कहते हैं कि वह किसी काम में फंस गए थे। मीटिंग थी। आने वाले प्रोजेक्ट की चर्चा थी।

इसीलिए वह लेट हो गए। लेकिन सनी देओल के निकलने के कुछ ही देर बाद उसी वैनिटी में से डिंपल कपाडिया निकली। और तब जर्नलिस्ट को पता चला कि डिंपल कपाडिया के साथ सनी वैनिटी में टाइम बिता रहे थे। इसीलिए इंटरव्यू देरी से हुआ। हालांकि सनी देओल ने प्रोजेक्ट की बात कही थी तो यह भी हो सकता था कि डिंपल कपाडिया के साथ ही उनका नया प्रोजेक्ट आ रहा हो। इसीलिए मीटिंग चल रही हो। लेकिन इस जर्नलिस्ट का कहना है कि उसके बाद कोई भी सनी देओल और डिंपल कपाडिया की फिल्में आई ही नहीं।

जिससे यह साफ पता चलता है कि वो मीटिंग फिल्मी मीटिंग नहीं थी। वो मीटिंग एक प्राइवेट मीटिंग थी। यह पहली बार नहीं है जब सनी देओल और डिंपल कपाडिया के प्यार के किस्से इंडस्ट्री के इर्द-गिर्द के लोगों ने बताए हैं। इससे पहले भी एक फोटोग्राफर ने बताया था कि सनी देओल और डिंपल कपाड़िया अक्सर फिल्म इंडस्ट्री में साथ स्पॉट हुए हैं।

लेकिन उन्हें इंस्ट्रक्शंस थे सनी देओल की टीम की तरफ से और डिंपल कपाड़िया की टीम की तरफ से कि दोनों के साथ में पिक्चर्स क्लिक ना किए जाए। और अगर कोई उनके पिक्चर्स साथ में क्लिक कर भी लेता था तो वह पिक्चर्स डिलीट करवाए जाते थे। उन फोटोग्राफर्स की जान पर आ जाती थी। यही वजह है कि इनका रिश्ता कभी भी बाहर नहीं आया।

खैर सोशल मीडिया के जमाने में इनका रिश्ता भी एक्सपोज हुआ। तब जब सनी और डिंपल मैक्सिको में अच्छा टाइम बिता रहे थे। दोनों हाथ में हाथ डाले नजर आए थे। आज से 7 आठ साल पहले की एक वीडियो है जो सोशल मीडिया पर अब भी वायरल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *