क्या आप जानते हैं शशि कपूर ने एक बार पूनम ढिल्लो को सच में थप्पड़ मार दिया था। दरअसल फिल्म त्रिशूल की शूटिंग के दौरान एक सीन में शशि कपूर को पूनम को थप्पड़ मारना था। लेकिन सीन को ज्यादा रियलिस्टिक बनाने के लिए उन्होंने अचानक पूनम को सच में जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। पूनम को भी इसकी उम्मीद नहीं थी
और बाद में शशि कपूर ने उनसे माफी भी मांगी थी। पूनम ने 1977 में फेमिना मिस इंडिया जीतने के बाद बॉलीवुड में एंट्री की। लेकिन उनके फैमिली मेंबर्स शुरुआत में उनके फिल्मों में जाने के खिलाफ थे। इसके बावजूद यश चोपड़ा ने उन्हें त्रिशूल में मौका दिया और वो रातोंरात सबकी नजरों में आ गई। इसके बाद नूरी, रेड रोज, दर्द, तेरी कसम यह वादा रहा। सोहनी महिवाल, समुंदर, कर्मा और नाम जैसी फिल्मों ने उन्हें 70ज और 80 की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शामिल कर दिया। ऋषि कपूर के साथ भी उनका रिश्ता काफी इंटरेस्टिंग था। पूनम ने बताया था कि वो ऋषि की एक्टिंग की फैन थी। लेकिन उनके गुस्से से डरती भी थी। और जब एक बार ऋषि कपूर ने अपनी इंग्लिश और रीडिंग नॉलेज दिखाने की कोशिश की। तो पूनम ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, यू आर अ 10थ फेल। आई एम अ ग्रेजुएट।
यह सुनकर ऋषि कपूर को गुस्सा आ गया था। वीडियो में आगे बढ़ने से पहले आपको बता दूं अगर आपको बॉलीवुड की ताजा अपडेट्स और खबरें जानना पसंद है तो हमारे चैनल पर जाइए वीडियो सेक्शन पर क्लिक कीजिए और हमारा लेटेस्ट वीडियो जरूर देखिए। इसमें हमने यश की टॉक्सिक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रितिक रोशन के बेटे के डेब्यू, इमरान हाशमी के बीमार पड़ने की वजह और ऐसी ही कई बड़ी बॉलीवुड अपडेट्स के बारे में बताया है। पूनम ढिल्लो का नाम नूरी के दौरान डायरेक्टर रमेश तलवार से और बाद में डायरेक्टर राज सिपी से भी जोड़ा गया।
राज सिपी के साथ शादी की खबरें भी आई। लेकिन यह रिश्ते पूरे नहीं हो सके। 1988 में उन्होंने प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया से शादी की। लेकिन 1997 में दोनों का डिवोर्स हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी शादी के दौरान कुछ अलेज्ड अफेयर्स की कंट्रोवर्शियल खबरें भी सामने आई थी। इंडिया में एक्टर्स के लिए वैनिटी वैन का कांसेप्ट पॉपुलर करने का क्रेडिट भी पूनम ढिल्लो को दिया जाता है।
इतना ही नहीं पूनम ने सलमान खान पर क्रश होने की बात भी कही थी। और बाद में बिग बॉस सीजन 3 में हिस्सा लेकर सेकंड रनर अप बनी। अगर आप पूनम ढिल्लो के फैन हैं तो इस वीडियो को लाइक करें और हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें। आपका एक सब्सक्राइब हमें बहुत मदद करता है और रोज वीडियो बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।