Cli

शाहरुख को लेकर ये क्या बोल गए सुदेश बेरी?मचा बवाल!

Uncategorized

शाहरुख खान को सुपरस्टार बनाने में बाजगर और डर जैसी फिल्मों का बड़ा हाथ है। मगर दोनों ही मूवीज में मेकर्स की पहली पसंद वो नहीं थे। डर के लिए यश चोपड़ा ने सुदेश बेरी को कास्ट किया था।

वहीं सुदेश जिन्हें आप बॉर्डर, और घायल जैसी फिल्मों में देख चुके हैं। हाल ही में उन्होंने डर की कास्टिंग पर खुलकर बात की। साथ ही शाहरुख को किस्मत का धनी बताया। एकंपनी अकी पडकास्ट में सुदेश ने कहा कि वह डर से बाहर इसलिए हुए क्योंकि उनके पास स्टारडम नहीं था। उनके मुताबिक डर पहले मुझे ऑफर की गई थी। मेरे कॉस्ट्यूम भी तैयार थे मगर मेरे ऑपोजिट दूसरा मेल लीड हमेशा मुझसे बड़ा एक्टर चुना जा रहा था। पहले ऋषि कपूर को सेलेक्ट किया गया। फिर आमिर खान के नाम पर चर्चा चली।

आखिर में मेकर्स ने सनी देओल को कास्ट कर लिया। सुदेश बताते हैं कि डर के अंत में एक सीन था जिसमें उनका किरदार सामने वाले एक्टर को मुक्का मारता है। लेकिन जिस भी बड़े स्टार को उस रोल के लिए चुना जाता दर्शकों को लगता कि सुदेश बेरी उन्हें पीट रहे हैं। सुदेश ने बताया कि उन्होंने यह बातें अन्य लोगों से सुनी है क्योंकि आज तक उन्होंने खुद यह मूवी नहीं देखी। सुदेश ने शाहरुख के साथ आर्मी फिल्म में काम किया था। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे शाहरुख और उनकी सक्सेस के बारे में सवाल किया गया तो वह कहते हैं देखिए वो डेस्टिनी चाइल्ड है। वो सब लकी है।

मेहनत बहुत की लेकिन इस बहुत का मतलब सबके लिए अलग-अलग है। मेहनत तो सब करते हैं। उस मेहनत का लेवल ऊपर नीचे होता है। मगर वो लकी हैं और ज्यादा ब्लेस्ड भी। सभी उस थाली के चट्टे-बट्टे हैं और सभी उसी डाल के पंछी हैं। शाहरुख खान पर ऊपर वाले का आशीर्वाद है। उनके साथ गौरी पुत्र गणेश खड़े हैं। जब गौरी पुत्र आशीर्वाद दे दे तो आदमी गिर ही नहीं सकता और उनके पास तो साक्षात गौरी खान है। सुदेश के मुताबिक आमिर खान, सलमान खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स पर ऊपर वाले का आशीर्वाद है। उनके साथ लोगों की दुआएं हैं।

मेहनत भी है लेकिन सुदेश के हिसाब से मेहनत से पहले आशीर्वाद आता है। उनका मानना है कि इंसान की सक्सेस में उसकी किस्मत, गोत्र और संस्कार का भी बड़ा रोल होता है। मेहनत का नंबर इसके बाद आता है। सुदेश कहते हैं कि इन सुपरस्टार्स को लक के कारण मौका मिला। तभी वह आज इतनी मेहनतlकर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *