प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक्टर ने कराई । मशहूर हीरो के घर में पड़ी फूट। पुश्तैनी जमीन को लेकर परिवार में मचा घमासान। 156 साल पुरानी हवेली के मामले ने खींचा हर किसी का ध्यान। जी हां, अपने ही परिवार के खिलाफ प्रॉपर्टी विवाद के चलते दर्ज कराने वाला यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि मशहूर हीरो रहे चंद्रचूर सिंह है। एक्टर के परिवार में उनके दादा की पुश्तैनी जमीन को लेकर अब घरेलू विवाद सड़क तक आ गया है।
साथ ही परिवार में पुश्तैनी जमीन के चलते खड़े हुए भारी विवाद ने लोगों का ध्यान भी अपनी तरफ खींचना शुरू कर दिया है। यही नहीं खबरें तो यह भी है कि संपत्ति विवाद में एक्टर ने एक दो नहीं बल्कि परिवार के आठ सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सबसे पहले आपको बता दें कि यह मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित गांव जलालपुर में एक्टर के दादा की एक जमीन से जुड़ा हुआ है। जो अब सुर्खियों में जाने के साथ-साथ लोगों का ध्यान भी खींच रहा है।
खबरों के मुताबिक एक्टर चंद्रच सिंह ने अपनी बुआ गायत्री देवी दो चचेरे भाइयों के साथ-साथ चार बाकी लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। एक्टर ने आरोप लगाया है कि उनके दादा की वसीहत में किया गया है ताकि उनके पिता को उनकी पुश्तैनी संपत्ति में मिलने वाले हक से दूर किया जा सके।
यही नहीं दर्ज कराई गई इस शिकायत में एक्टर ने आरोप लगाया कि उनके दादा ठाकुर हरेंद्र पाल सिंह के साइन वसीहत पर फर्जी तरीके से भी किए गए थे। गौर करने वाली बात तो यह भी है कि एक्टर का कहना है कि उनके दादा जीते जी वसीहत लिखने की हालत में नहीं थे। पर जब वह नहीं रहे तो चाचा चाची ने बाकी लोगों के साथ मिलकर हवेली पर कब्जा जमा लिया और जमीनें बेच दी। गौर करने वाली बात तो यह भी है कि एक्टर चंद्रचूर सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कुछ बातें भी शेयर की। साथ ही साथ कहा कि अभी सात व्यक्तियों के नाम लिए गए हैं और भी नाम आएंगे। यह बेसिकली और का केस है।
मेरे दादाजी यहां जब बीमार थे तो उस समय मेरी बुआ जी थी यहां साथ में गवाह के तौर पर। दादाजी वसीयत बनाने की हालत में नहीं थे। उनके जाने के बाद उनकी फर्जी सिग्नेचर लिए गए और मेरे जो चाचा चाची और दो छोटे बच्चे थे यहां पर। मेरे चाचा और चाची ने मिलकर यह वसीयत बनाई। जो है जो सात लोग हैं उनके नाम भी जुड़े हैं। वह गवाह भी हैं और इसमें शामिल भी हैं
। उन्होंने जमीन बेची है जो जमीन सबके बराबर के हिस्से की थी। बहरहाल अब एक्टर के घर का प्रॉपर्टी विवाद मामला तेजी से वायरल होने के साथ-साथ खूब लोगों का ध्यान खींच रहा है। साथ ही घरेलू लड़ाई के बाहर आने के बाद चाहने वाले तरह-तरह के सवाल भी पूछ रहे हैं। खैर देखना होगा कि एक्टर के परिवार में संपत्ति को लेकर आई यह फूड और प्रॉपर्टी की लड़ाई कितनी दूर तक जाती है और इस पूरे मामले का अंत कब तक होता है।