रक्षाबंधन से पहले आई खुशखबरी। 2 साल बाद मन्नत लौटेंगे शाहरुख गौरी। जल्द खत्म होगा बादशाह का वनवास। 2 साल तक मन्नत में चलता रहा रनोवेशन। अब करोड़ों के खर्च से किंग खान का महल हुआ तैयार।
जी हां, रक्षाबंधन का शुभ मौका और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने फैंस को दे दिया उस गुड न्यूज़ का तोहफा जिसे सुनने का इंतजार किंग खान के फैंस ना जाने कब से कर रहे थे। बीते साल से ही बादशाह के आलीशान बंगले मन्नत की चमक खोई हुई थी। लेकिन अब वो चमक वो रोशनी लौटने वाली है। मन्नत में शाहरुख गौरी और उनके परिवार की वापसी जल्द ही होने जा रही है। जी हां, बॉलीवुड के किंग खान का वो आशियाना जिसे दुनिया मन्नत के नाम से जानती है। अब एक बार फिर खान परिवार के स्वागत के लिए तैयार हो रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मन्नत के रिनोवेशन का काम अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। और अगर काम द टाइमलाइन के मुताबिक पूरा होता है तो शाहरुख खान, गौरी खान और उनके बच्चे एक बार फिर अपने इस आइकॉनिक घर में लौट सकते हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक मन्नत में रनोवेशन का काम अगले 2 से तीन महीनों में पूरा होने जा रहा है। यानी परिवार के 2026 के आखिर तक खासकर दिसंबर के आसपास वापस लौटने की संभावना जताई जा रही है। जिससे कि यह बात साफ है कि इस बार नए साल का स्वागत खान परिवार अपने महल मन्नत में ही करेगा।
दरअसल साल 2025 की शुरुआत में मन्नत में बड़े पैमाने पर रनोवेशन और एक्सपेंशन का काम शुरू हुआ था। इसी वजह से शाहरुख खान, गौरी और अपने तीनों बच्चों आर्यन, सुहाना और अब्राहम के साथ मन्नत से निकलकर पाली हिल इलाके में स्थित डुप्लेक्स अपार्टमेंट्स में शिफ्ट हो गए थे। मन्नत से निकलने के बाद से ही शाहरुख खान और उनका परिवार प्रोड्यूसर वासु भगानी की बिल्डिंग पूजा कासा में टेंपरेरी तौर पर रह रहे हैं। जबकि मन्नत के रनोवेशन का काम जोर शोर से चल रहा है। यानी जिस मन्नत की बालकनी से शाहरुख खान अक्सर अपने फैंस को ईद और बर्थडे पर दर्शन देते थे।
वहीं मन्नत पिछले काफी वक्त से कंस्ट्रक्शन और स्कैफोल्डिंग के बीच घिरा हुआ था। लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। करीब 2 साल तक चले इस बड़े रेनोवेशन प्रोजेक्ट के बाद मन्नत का नया रूप जल्द ही सामने आने वाला है। इस मेकओवर में सिर्फ सजावट या इंटीरियर का काम नहीं हो रहा बल्कि मन्नत के एनिक्स में दो नए रेजिडेंशियल फ्लोर्स भी जोड़े गए हैं। इस एक्सपेंशन को लेकर जरूरी रेगुलरिटी और लीगल प्रोसेस भी चला और जुलाई 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने रनोवेशन के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी। जिससे कि प्रोजेक्ट को बड़ी राहत मिली। यानी अब किंग खान के इस ड्रीम होम को पहले से भी ज्यादा ग्रैंड बनाने की तैयारी है। बता दें कि 25 साल पहले यानी कि साल 2001 में शाहरुख खान ने इस प्रॉपर्टी को खरीदा था और बाद में इसे मन्नत का नाम दिया। वक्त के साथ यह घर सिर्फ एक सेलिब्रिटी रेजिडेंस नहीं बल्कि मुंबई में शाहरुख खान की पहचान बन गया।
और अब इसी मन्नत को और भी ज्यादा मॉडर्न स्पेसियस और लग्जरियस बनाने का काम चल रहा है। जिसके चलते मन्नत बीते साल से ही सुना पड़ा है। वो बंगला जिसके बाहर हर रोज शाहरुख खान के फैंस उनकी एक झलक के दीदार के लिए भीड़ लगाए रहते थे। फिलहाल वहां सिर्फ खामोशी पसरी है।
और अब उनके चाहने वालों को इंतजार उस दिन का है जब किंग खान अपने परिवार के साथ अपने पुराने आशियाने में वापस लौटेंगे। जब मन्नत की बालकनी पर फिर से शाहरुख खान अपने चाहने वालों को दीदार देंगे।