बेहद क्यूट है सोनम कपूर का छोटा बेटा। एक्ट्रेस ने रिवील किया लाडले का नाम। भगवान शिव से जुड़ा है नाम का अर्थ। दोनों बेटों के नाम में खास कनेक्शन। चाहने वाले लुटा रहे बेशुमार प्यार। फैमिली फोटो ने जीता फैंस का दिल।
बॉलीवुड की फैशन क्वीन और हमेशा अपने क्लासी अंदाज से लाइमलाइट बटोरने वाली सोनम कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में है। हाल ही में एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनी थी और अब आखिरकार उन्होंने अपने नन्हे शहजादे के नाम से भी पर्दा उठा दिया है। बता दें उन्होंने 29 मार्च 2026 को दूसरे बेटे को जन्म दिया था और अब सोनम कपूर ने शनिवार 9 मई 2026 को पति आनंद और दोनों बेटों के साथ एक बेहद प्यारी फैमिली तस्वीरें शेयर करते हुए अपने छोटे बेटे का नाम फैंस को बताया है और फैंस को भी नाम बेहद पसंद आ रहा है।
सोनम और आनंद ने अपने दूसरे बेटे का नाम रुद्रलोक कपूर अहूजा रखा है। नाम सुनते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई क्योंकि ये नाम जितना यूनिक है उतना ही आध्यात्मिक भी है। खास बात यह है कि कपल के बड़े बेटे का नाम वायु है और अब छोटे बेटे का नाम रुद्रोक रखकर उन्होंने एक बार फिर अपनी धार्मिक सोच और स्पिरिचुअल कनेक्शन की झलक दिखाई है। जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं। सोनम और आनंद अपने दोनों बच्चों के साथ बेहद खुश और सुकून भरे अंदाज में नजर आ रही हैं।
अपने Instagram पोस्ट में सोनम ने बेटे के जन्म को एक दिव्य मिलन बताया है। एक्ट्रेस ने लिखा एकादशी के पवित्र दिन भगवान विष्णु की कृपा से हमारे घर दूसरा बेटा हुआ। प्यार और आभार के साथ हम वेलकम करते हैं रुद्रलोक कपूर आहुजा का। वेदों में रुद्र का अर्थ शक्तिशाली और साहसी होता है। वह शक्ति जो दुखों को दूर करती है और नई ऊर्जा, उपचार और बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने अपने छोटे बेटे के नाम का कनेक्शन बड़े बेटे से जोड़कर बताया। एक्ट्रेस ने लिखा रुद्र का संबंध वायु से भी माना जाता है। यानी उस जीवन शक्ति से जो हर जीव में बहती है।
हमारे बड़े बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा है जो जीवन और संरक्षण का प्रतीक है। जैसे ही सोनम ने यह पोस्ट शेयर की वैसे ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। बिपाशा, आलिया, करीना ने हार्ट इमोजी और नजर ना लगे वाला इमोजी शेयर करते हुए प्यार बरसाया है। वहीं परिणीति ने कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं भेजी हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस इस नाम की खूब तारीफें कर रहे हैं। किसी ने इसे रॉयल कहा तो किसी ने धार्मिक और स्पिरिचुअल नाम बताया। बता दें सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद अहूजा से शादी की थी। इसके बाद 2022 में उनके घर बड़े बेटे वायु का जन्म हुआ था और अब दूसरे बेटे रुद्रलोक के आने से उनकी फैमिली पूरी होती हुई नजर आ रही है।
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो सोनम फिलहाल फिल्मों से थोड़ा दूरी बनाए हुए हैं और सिर्फ चुनिंदा प्रोजेक्ट्स पर ही फोकस कर रही हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी अब भी जबरदस्त बनी हुई है। फैशन, फैमिली और लाइफस्ट सोनम हर बार अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत ही लेती हैं। और इस बार तो उन्होंने अपने छोटे बेटे के खूबसूरत नाम से सबका दिल खुश कर दिया है।