दुबला चेहरा बीमार शरीर सोहेल खान का घट गया 12 किलो वजन सप्लीमेंट्स क्लॉस्टोफोबिया ओजंपिक शब्दों का किया इस्तेमाल सलमान खान के भाई का चौंकाने वाला खुलासा चिंता में आ गए खान परिवार के चाहने वाले मुरझाया चेहरा घटा हुआ वजन और बदला बदला लुक इन दिनों सोहेल खान अपने वेट लॉस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। 55 साल के सोहेल जब हाल ही में रियलिटी शो अलायंस में नजर आए तो उनके काफी ज्यादा पतले लुक ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। किसी ने उनके वजन घटने को बीमारी से जोड़ा तो किसी ने अंदाजा लगाया कि शायद उन्होंने वजन कम करने के लिए ओजंपिक या किसी फैट बर्निंग सप्लीमेंट का सहारा लिया है।
अब एक्टर ने खुद इन तमाम चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ दी है। सोहेल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके वजन में आया बड़ा बदलाव किसी दवा या सप्लीमेंट की वजह से नहीं आया है बल्कि रियलिटी शो द अलायंस के दौरान हुए एक्सपीरियंस का नतीजा है। सोहेल ने इस शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी। उनके लिए यह पहला रियलिटी शो था। इसलिए घर के माहौल में खुद को ढालना आसान नहीं था। उन्होंने माना कि शुरुआत में उन्हें थोड़ी घबराहट और क्लोस्टोफोबिया जैसा महसूस हुआ था। उनकी मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुई।
शो में जाने के कुछ समय बाद सोहेल पेट की समस्या से परेशान हो गए। उन्होंने बताया कि पहले ही हफ्ते उन्हें स्टमक इंफेक्शन यानी कि पेट से जुड़ी परेशानी हो गई थी। स्टमक, बग, पेट के कीड़ों ने भी उनकी परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ा दी। बीमारी और नए माहौल की वजह से उनकी मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गई थी। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और शो में करीब 5 हफ्ते तक अपना सफर जारी रखा। सोहेल ने यह भी बताया कि इस दौरान साथी कंटेस्टेंट ने उनका काफी ज्यादा ख्याल रखा। उनकी सेहत को लेकर सभी ने चिंता दिखाई और उन्हें लगातार सपोर्ट किया। सोहेल के मुताबिक कंटेस्टेंट का प्यार और साथ ही [संगीत] उनकी सबसे बड़ी ताकत बना। यही वजह रही कि तबीयत खराब होने के बावजूद वह शो में टिके रहे। अब सवाल उठता है कि आखिर उनका वजन इतना तेजी से कैसे कम हुआ? सोहेल ने बताया कि उन्होंने अपनी डाइट और खाने-पीने की आदतों पर ज्यादा ध्यान दिया है। उन्होंने अपनी डाइट को मैनेज किया और रूटीन को बेहतर बनाया। इसका असर उनके शरीर पर भी दिखाई दिया और उनका वजन काफी कम हो गया।
वहीं वजन घटाने को लेकर चल रही ओंपिक और फैट बर्नर वाली चर्चाओं [संगीत] पर सोहेल ने बिल्कुल साफ जवाब दिया। उन्होंने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने ना तो ओंपिक लिया और ना ही किसी फैट बर्नर [संगीत] का इस्तेमाल किया है। सोहेल खान के वजन को लेकर चर्चा तब भी हुई थी जब सलमान खान उन्हें सपोर्ट करने शो में पहुंचे थे। उस दौरान सलमान ने बताया था कि सोहेल करीब 12 किलो वजन कम कर चुके हैं। लेकिन अब सोहेल के बयान के बाद कम से कम ओजंपिक और फैट बर्नर को लेकर चल रही अटकलों पर फुल स्टॉप लग गया है। एक्टर ने साफ कर दिया है कि उनके बदले हुए लुक के पीछे कोई शॉर्टकट नहीं है। बीमारी बदली हुई डाइट रूटीन के चलते उनके वजन में बहुत बड़ा बदलाव आया है।