पुणे केस में रह-रह के कई सारे खुलासे हो रहे हैं। अभी एक और बहुत चौंकाने वाला खुलासा हुआ है और वह यह है कि यह जो सिया है सिया गोयल जिसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर के अपने मंगेतर केतन को धक्का दे दिया 400 फीट गहरी खाई में।
इसमें एक नया खुलासा हुआ है और वो क्या है हम आपको बताते हैं। पर सबसे पहले आप इसको पढ़िए। पुणे हत्याकांड का सबसे बड़ा खुलासा सिया जो कि मुख्य आरोपी है उसने दावा किया है केतन को मैंने सब कुछ बताया था फिर भी वो नहीं तोड़ रहा था शादी यानी कि सिया ने यह पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान यह बात कही है कि मैंने अपने फियांसी यानी कि केतन को यह बात बताई थी कि मुझे तुमसे शादी नहीं करनी है और मेरी जिंदगी में कोई और है उसके बावजूद वो शादी तोड़ने को तैयार नहीं था और इसी वजह से मैंने यह पूरी प्लानिंग की अब जरा आगे चलते हैं तो आपको पता होगा कि 31 मई को यह जो पूरा है प्लानिंग प्लॉटिंग शुरू की गई थी।
आप जरा इसको देखिए। यह आपको जो तस्वीरों में नजर आ रहे हैं ये केतन है और साथ में उनकी मंगेतर सिया है। इनका ही जो है खून किया गया है। मर्डर किया गया। आप जरा देखिए तो 31 मई को आईडिया आया था और 18 जून को किया मर्डर और एक बार नहीं बल्कि सिया ने कई बार मारने की कोशिश की गई जो खुलासे हो रहे हैं उसमें कई सारी बातें खुलकर सामने आ रही हैं। अब जरा आगे बढ़ेंगे तो यहां पर देखिए कि रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 31 मई को जब दोनों किले के सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचे तो यहीं सिया को पहली बार केतन से पीछा छुड़ाने के लिए उसे पहाड़ी से धक्का देकर मार डालने का आईडिया आया था। कहा जाता है कि सिया को बहुत ज्यादा ट्रैकिंग का शौक था और वह बार-बार जिद करती थी कि भाई ट्रैक पर चलो और पहली बार 31 मई को जब दोनों साथ में लोहागढ़ फोर्ट पर गए थे और केतन वहां पर ऊंचाई पे खड़ा था तो सिया को ये बहुत ही अच्छा आईडिया आया कि इससे पता भी नहीं चलेगा और इसको बहुत आसानी से एक्सीडेंट का जो है नाम दे दिया जाएगा। आगे जरा बढ़ते हैं। तो यहां पर देखिए सगाई के बाद केतन सिया को घर लेकर आता था। साथ घूमने ले जाता था। उसे ट्रैकिंग का शौक था जो मैंने आपको अभी बताया। उसने सिया से ट्रैकिंग के लिए लोहागढ़ किला चलने को कहा था। अब यहां पर एक और चीज सामने आई है कि जो लोहागढ़ जाने का पहला आईडिया 31 मई का था। दरअसल वो केतन खात था। को सिया को बहुत ज्यादा शौक था पहाड़ों पर जाने का, ट्रैकिंग करने का। तो ऐसे में अपने पार्टनर को खुश करने के लिए, सरप्राइज़ करने के लिए लोहागढ़ का आईडिया जो है वो केतन लेकर आया था और पहली बार दोनों साथ में 31 मई को गए। जिसके बाद 5 जून को दोबारा जाने की इज्जत करने लगी सिया। जिसमें केतन के मम्मी पापा है। खास करके उसकी मां ने बोला कि अभी तुरंत तो आए हो। अभी तुम लोग को बाली भी जाना है प्रीवेडिंग शूट के लिए तो बाद में चले जाना। जो कि प्लान कैंसिल हो गया था। पहले भी मारने की कोशिश की थी सिया ने। लेकिन जब पहली बार कोशिश की तो ऐसे में केतन जो है सामने पेड़ से टकरा कर बच गया था और सिया ने शोर मचाना शुरू कर दिया कि मैंने सांप देखा। मैं डर गई। तुम्हें बचाने के लिए मैंने यह किया। जिसके बाद केतन ने उसे थैंक यू भी बोला था कि थैंक यू। तुमने मेरी जान बचाई। जाहिर तौर पर जिससे आपकी कुछ महीनों में शादी है, प्रीवेडिंग शूट आप करने जा रहे हो, इतनी सारी तैयारियां हो चुकी है। तो ऐसे में अपने पार्टनर पर ट्रस्ट करना तो सबसे आम सी बात है। और यही ट्रस्ट केतन की जिंदगी की सबसे बड़ी गलती पड़ बन गई। अब देखिए यहां पे केतन हंड्या कांड में अभी तक का जो सबसे बड़ा खुलासा है वो यही हुआ है कि सिया ने कई बार मारने की नाकाम कोशिश की थी और नाकाम कोशिशों के बाद में फाइनली जो है इस वारदात को 18 जून को अंजाम दिया गया है। एक दिन पहले यानी कि 17 जून का सीसीटीवी फुटेज भी आया है। जहां पर ये सिया अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ एक स्टोर में जाती नजर आई है। जिसके बाद 18 जून को फाइनली उन दोनों ने मिलकर अपने जो मंगेतर है सिया का जो मंगेतर है केतन उसको अपने रास्ते से हटा दिया। इसके बाद भी कई सारे फुटेज आए हैं। कई सारी चीजें खुली है और उसमें सबसे बड़े दो खुलासे हुए हैं। पहला ये कि सिया ने बताया था कि वो शादी नहीं करना चाहती। उसकी जिंदगी में कोई और है। और दूसरा प्लान भी भी पहले से तैयार करके रखा गया था कि मान लो अगर यह वाला लोहागढ़ फोर्ट का जो प्लान है वो सक्सेसफुल नहीं होता तो कहां पर और कैसे मारना है केतन को कैसे रास्ते से हटाना है। इस बीच केतन के मम्मी पापा की तरफ से कई सारे खुलासे किए जा रहे हैं। सबसे बड़ा दावा केतन की मम्मी की तरफ से ये किया गया है कि भाई हमारी जान फैमिली है और हम शराब वगैरह नहीं पीते। उसके बावजूद हमने ये बात सिया को बताया था जब वो फैमिली डिनर पे आई थी कि भाई हमारे परिवार में कोई शराब नहीं पीता। पर सिया जो है वो शराब पीती थी। पार्टीज में जाया करती थी और इस बारे में हमको बहुत ज्यादा दिक्कत थी। एक और जो नाम आया है वो आया है सिया के फुआ यानी कि बुआ और जो उसके फूफा जी है उनका कि सिया की उम्र मात्र 20 साल थी। तो ऐसे में केतन का परिवार उससे शादी नहीं करना चाहता था अपनी बेटी की। 26 साल उम्र थी केतन की। पर उसके फुआ जो सिया के फुआ और फूफा जी है वो बहुत ज्यादा ज़िद कर रहे थे कि नहीं अच्छी लड़की है। पढ़ाई कर रही है तो आप शादी कीजिए और हम पूरी शादी की जिम्मेदारी उठाएंगे। सिया जो केतन है उनके दादा जी का भी बयान आया है कि हमने सिर्फ उनके ज़िद पर शादी की और 35 सालों से दोनों परिवारों में रिश्ता था। आप देखिए सिया का जो फैमिली है और जो केतन की फैमिली है दोनों बिजनेस बैकग्राउंड से आते हैं और तकरीबन 35 साल से दोनों में बहुत अच्छे रिश्ते थे। ये दोनों जब दुनिया में आई भी नहीं होंगे। इनका जन्म भी नहीं हुआ होगा। उतने पुराने दोनों के बिजनेस रिलेशन से थे और फैमिली रिलेशन भी थे। जिसके बाद ट्रस्ट करके फाइनली उन्होंने अपने बेटे के लिए सिया का हाथ एक्सेप्ट किया। फाइनली शादी के लिए तैयार हुई और ये जो पूरा मामला है वो सामने आया। एक और चीज सामने आई है कि ये जो सिया है चेतन उसका पहला बॉयफ्रेंड था। स्कूल कॉलेज में सिया काफी अच्छी थी पढ़ने में। जिसके बाद उसने अपनी फैमिली के साथ जिद करके एक बेकरी स्टोर खोलने का प्लान बनाया कि वो अपना बिज़नेस करना चाहती है। फैमिली बिज़नेस से आती थी। तो उसको बिज़नेस करना था। उसको आगे पढ़ाई में बिज़नेस स्टडीज करनी जिसके लिए उसने बेकरी स्टोर खोला और वहीं बगल में चेतन का ड्राई फ्रूट्स का स्टोर भी था जहां से दोनों की दोस्ती हुई और ऐसे दोस्ती रिलेशनशिप में बदली और तकरीबन 4 सालों से दोनों साथ थे। यानी कि सिया की उम्र जब महज 16 साल थी तब से सिया और चेतन साथ थे और उसके बाद स्टोरी में एंट्री होती है ये रहा केतन। उसके बाद स्टोरी में एंट्री होती है केतन की और केतन से सिया की शादी तय हो जाती है। दोनों की इंगेजमेंट होती है। जो तस्वीर आपको इस वक्त नजर आ रही है। यह इंगेजमेंट की तस्वीर है जो इस वक्त सबसे ज्यादा वायरल भी है। इसी तरह इसके बाद कई सारे और सोशल मीडिया पे वीडियोस भी वायरल हो रहे हैं। जहां पे किस खुशी से जो सिया है वो अंगूठी पहन रही है। दोनों साथ में डांस कर रहे हैं। यहां तक कि इन लोगों की जो इंगेजमेंट के वीडियोस हैं वो भी आए। केतन को मारने के अगले दिन ही सिया ने एक बड़ा सा Instagram पोस्ट डाला था जो इस वक्त काफी वायरल है। पोस्ट में सिया ने बोला कि तुम अचानक से मुझे मेरे बर्थडे के दिन छोड़कर कहां चले गए? यह मेरा दिल जानता है कि तुम मेरे आसपास हो। तुमने आखिर मेरे साथ ऐसा क्यों किया? वो भी तब हम जब शादी के इतने ज्यादा करीब थे। मेरे इतने सारे सपने थे, इतनी सारी ख्वाहिशें थी लेकिन तुमने सब कुछ छोड़ दिया और तुम मुझे छोड़कर आखिर मेरे बर्थडे पर ही क्यों चले गए जो इस वक्त काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। देखिए ये जो पूरा मामला है ना ये कई सारे सवाल खड़े करता है रिश्तों पर कि आखिर कोई किसी पे कैसे भरोसा करें? एक दौर जब हमारा मतलब भारत में अरेंज मैरिजेस को इतना ज्यादा अप्रिशिएट किया जाता है या फिर फैमिलीज़ इसी तरीके से रिश्ते को ढूंढती है। ऐसे में जो पूरा मामला सामने आया है। इसके बाद रिश्तों पर ट्रस्ट करना और इंसान पर ट्रस्ट करना बहुत मुश्किल होते जा रहा है। सोनम रघु रघुवंशी का पहला केस और उसके बाद सेम एंगल बस थोड़ा सा फर्क इतना है कि वहां पर शादी के बाद जो पूरी प्लानिंग प्लॉटिंग की गई थी और यहां पर शादी से पहले नवंबर में दोनों की शादी थी और अब यह पूरा जो मामला है वो सामने आ रहा है। सिया जो है बार-बार अपने बयान बदल रही है। नई-नई बातें बोल रही है और चेतन भी जो है इस वक्त पुलिस कस्टडी में दोनों से और नए सारे खुलासे किए जा रहे हैं। एक और बात मैं बता दूं कि सबसे पहले जो है फोन टैपिंग के थ्रू है जो ये पूरी जो प्लानिंग है वो सामने आई थी सिया और चेतन सिर्फ जनवरी से लेकर के जून तकरीबन 2400 से ज्यादा कॉल दोनों के थे और उसके बाद जो है ये सामने आया। उसके बाद शक हुआ कि भाई इतनी ज्यादा बात हो रही है जिसके बाद पूरा जो है खुलासा ये पूरे मामला का हुआ है। अभी इस पर आगे और अपडेट्स हम आपको देते रहेंगे। आप जाकर के चैनल पे दूसरे वीडियोस भी देख सकते हैं। ऐसे और वीडियोस के लिए टॉप सीक्रेट को सब्सक्राइब कीजिए। थैंक यू सो मच फॉर वाचिंग।