Cli

चेतन तो सिर्फ मोहरा था असल में सिया किस को डेट करती थी?

Uncategorized

हेलो दोस्तों, स्वागत है आपका एक बार फिर से हमारे YouTube चैनल एम के केसरी में। तो दोस्तों, पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी बेटी अदालत में दोषी साबित होती है तो उसे सबसे कड़ी सजा। यहां तक कि फांसी भी मिलनी चाहिए। वही सिया को लेकर बड़ा खुलासा भी हुआ है। तो आइए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी के बारे में और इसकी जानकारी देने से पहले अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर लें ताकि आपको भी इसी प्रकार की जानकारियां मिलती रहे।

तो दोस्तों पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने मृतक की होने वाली पत्नी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच सिया को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। सिया 12वीं में फेल हो गई थी। उसे शराब और अन्य कई बुरी आदतों की लत थी। जिससे उसके माता-पिता बहुत नाराज थे। इतना ही नहीं सिया के कई बॉयफ्रेंड भी थे। वह एक साथ कई लड़कों के साथ डेटिंग कर रही थी। इसी वजह से उसके माता-पिता ने 20 साल की उम्र में उसकी शादी करने का फैसला किया। वह हर हाल में सिया को सेटल करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने केतन से उसकी शादी तय कर दी थी

। केतन अग्रवाल उच्च शिक्षित था और संपन्न भी था। इसलिए सिया के माता-पिता ने उसकी शादी केतन से तय कर दी थी। सिया का परिवार उस पर केतन से शादी करने का दबाव डाल रहा था। चेतन और सिया ने पहले से ही सारी योजना बना ली थी। दूसरी ओर केतन अग्रवाल का परिवार सिया पर गंभीर आरोप लगा रहा है। पुलिस के अनुसार उसने जांच में कबूल किया है कि वह खुद इस पूरी साजिश के मुख्य सूत्रधार है। वहीं एक टीवी इंटरव्यू में प्रवीण गोयल ने कहा कि एक पिता होने के बावजूद वह न्याय में किसी तरह की बाधा नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोर्ट में आरोप साबित हो जाते हैं तो उनकी बेटी को वही सजा मिलनी चाहिए जिसकी वह हकदार है। भावुक होते हुए उन्होंने यहां तक कहा कि यदि वह दोषी साबित होती है तो उसे उसी किले से नीचे धकेल दिया जाए जहां पुलिस के मुताबिक केतन अग्रवाल की हत्या की गई थी। वहीं सिया की मां पूजा गोयल ने दावा किया कि परिवार को कभी इस रिश्ते में किसी तरह के तनाव या विवाद की जानकारी नहीं थी।

उन्होंने कहा कि सिया और केतन एक दूसरे से नियमित रूप से मिलते और वीडियो कॉल पर बात करते थे। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था और प्री वेडिंग ट्रिप के लिए भी खरीदारी की जा रही थी। पुणे पुलिस के अनुसार सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने 18 जून को लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रची। जांच एजेंसियों का दावा है कि सगाई तोड़ने से परिवार की बदनामी के डर के चलते दोनों ने कथित तौर पर हत्या की योजना बनाई थी। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है। तो दोस्तों, यह जानकारी आपको कैसी लगी? अच्छी लगी तो लाइक करें, सब्सक्राइब करें और बने रहे हमारे चैनल पर। तब तक के लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *