के मुंह में पहुंचा सिंगर। में लड़ी जिंदगी की । सालों की गुमनामी के बाद बिग बॉस में होगी एंट्री। सलमान के सहारे शो में मचाएंगे तूफान। 20वें सीजन में एंट्री की खबरों ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट। जी हां, सितंबर के महीने की शुरुआत होते ही हर किसी की नजरें 6 तारीख को होने जा रहे बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर पर टिकी हुई है।
यह तो सभी जानते हैं कि 6 सितंबर 2026 से बिग बॉस के 20वें सीजन की शुरुआत होने वाली है और बीबी फैंस पलकें बिछाकर शो के ऑन एयर का इंतजार कर रहे हैं। धीरे-धीरे बिग बॉस के नए सीजन के आने के दिन कम हो रहे हैं और शो से रिलेटेड नई-नई डिटेल्स भी सामने आ रही हैं।
वेल भी लगातार बिग बॉस के 20वें सीजन का हर वायरल अपडेट आप सभी तक पहुंचा रहा है। तो ऐसे में एक सिंगर का नाम तेजी से वायरल हो रहा है जो 20वें सीजन में एंट्री ले सकता है। तो कौन है यह सिंगर? आइए आपको बताते हैं।
सबसे पहले आपको बता दें कि जिस सिंगर की एंट्री के चर्चे हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं, वह कोई और नहीं है बल्कि काजी तौकीर है।
कश्मीर के हीरो के नाम से मशहूर कुछ वक्त से भले ही गुमनामी की जिंदगी जी रहे हो लेकिन सिंगर फिर भी लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। बता दें कि काजी तौकीर ने साल 2005 रियलिटी शो फेम गुरुकुल में पार्टिसिपेट किया और शो के विनर बन अरिजीत सिंह को भी हराया था।
इसके अलावा काजी उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब टेक ऑफ की शूटिंग के दौरान काजी तौकीर बुरी तरह घायल हो गए थे। गणेश आचार्य स्टूडियो में काजी रिहर्सल के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए जब वह गिर गए और उनकी गर्दन पर चोट लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और वह कुछ दिनों तक आईसीयू में रहे। उनकी पहली फिल्म 2009 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म कभी सफल नहीं हो पाई।
तो सालों की गुमनामी के बाद अब सिंगर काजी की बिग बॉस के घर में एंट्री की खबरों ने लोगों का दिल खींचने के साथ-साथ एक्साइटमेंट को भी बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर 20वें सीजन में एंट्री के साथ-साथ काजी खूब खबरों में छाए हुए हैं।
साथ ही दावे तो यह भी किए जा रहे हैं कि सलमान खान काजी और उनके करियर को पूरा-पूरा सहारा भी देते हुए दिखाई देंगे। वेल अब काजी तौकीर 20वें सीजन में एंट्री लेंगे या नहीं यह तो ग्रैंड प्रीमियर पर ही पता चलेगा।
इसके अलावा अम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, कुशल तंवर उर्फ़ गुल्लू के साथ-साथ अंजलि अरोड़ा की एंट्री को लेकर भी काफी चर्चाएं की जा रही हैं।
तो वहीं 20वें सीजन में अरिशपा खान के आने की खबरों में 90% सच बताई जा रही है। इसके अलावा मैरीकॉम काजी तौकीर उदित सिंह के साथ-साथ युक्ति कपूर की एंट्री की खबरों ने भी फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना ज्यादा बढ़ा दिया है। तो वहीं आपको बता दें कि तलाक की खबरों के बादशाह की बीवी ईशा रेखी के नाम की भी खूब चर्चाएं हो रही हैं।
जी हां, खबरें हैं कि सिंगर संग 5 महीने की शादी टूटने के बाद ईशा जल्द ही बिग बॉस में नजर आने वाली हैं और नेशनल टेलीविजन पर ही अपने तलाक की वजह का खुलासा भी कर सकती हैं।