Cli

कल हो ना हो देख हर बार रोने लगती है प्रीति जिंटा, खुद बताई दर्दनाक वजह, मचा बवाल!

Uncategorized

प्रीति जिंटा के पहले प्यार की हुई । कार ने छीना बॉयफ्रेंड, फूट-फूट कर रोई बॉलीवुड एक्ट्रेस। एक्ट्रेस के पुराने जख्म फिर क्यों हुए ताजा, पहले प्यार को खोने का दर्द किया बयां। डिंपल गर्ल ने खोला अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा राज। कल हो ना हो एक ऐसी फिल्म जिसकी इमोशनल स्टोरी ने रिलीज के वक्त फैंस को जमकर रुलाया था। और आज उसी फिल्म की एक्ट्रेस की ऐसी ही रियल लाइफ स्टोरी है जो बेहद दर्दनाक है और इस वक्त चर्चा में है।

फिल्म की बात करें तो आज भी उसमें शाहरुख खान के किरदार अमन की मौत देखकर जहां दर्शकों की आंखों से आंसू निकल आते हैं। वहीं प्रीति जिंटा के लिए भी इस सीन के पीछे एक बेहद पर्सनल दर्द छिपा हुआ है। जिसे सुनकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। तो चलिए बिना किसी देरी के आपको यह पूरा मामला विस्तार से बताते हैं। दरअसल प्रीति जिंटा ने फिल्म कल हो ना हो में नैना कैथरीन कपूर का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने सालों पहले सोशल मीडिया पर अपने फैंस के सवालों के जवाब देते हुए बताया कि आखिर इस फिल्म का क्लाइमेक्स उन्हें आज भी इतना इमोशनल क्यों कर देता है?

फैंस ने प्रीति के सामने सवालों की लाइन लगा दी थी। फैंस पूछते रहते थे कि जब भी वह कल हो ना हो देखती हैं तो बच्चों की तरह रोने क्यों लगती हैं? फैंस ने उस वक्त नैना के किरदार की तारीफ करते हुए यह भी कहा था कि फिल्म ने उन्हें सिखाया कि कभी-कभी प्यार का मतलब खुद को छोड़ देना भी होता है। फिर इन सवाल पर प्रीति ने जो जवाब दिया था उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। जवाब में प्रीति ने बताया था कि मैं जब-जब कल होना हो देखती हूं तो रो पड़ती हूं। इतना ही नहीं फिल्म की शूटिंग के वक्त भी मैं रोई थी। इसकी वजह बताते हुए एक्ट्रेस ने खुलासा किया मेरे पहले प्यार की में हुई थी। इसीलिए यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है।

बता दें कि एक्ट्रेस के मुताबिक यही वजह है कि कल हो ना हो उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि उनकी अपनी जिंदगी से जुड़ा एक दर्द भी है। प्रीति ने यह भी बताया कि फिल्म के ज्यादातर सीन में सभी एक्टर्स सच में रोए थे, और अमन के मौत वाले सीन में तो कैमरे के सामने, और पीछे हर कोई रो रहा था। साल 2003 में यह फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें प्रीति जिंटा के साथ शाहरुख खान और सैफ अली खान नजर आए थे।

निखिल आडवाणी के डायरेक्शन और करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। फिर फिल्म को 21 साल पूरे होने की खुशी में 2024 में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था।

जिसके बाद एक बार फिर कल हो ना हो की स्टोरी और किरदार चर्चा में आ गए थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म के सीक्वल को लेकर भी बातें हुई।

लेकिन डायरेक्टर निखिल आदडवाणी साफ कर चुके हैं कि कल हो ना हो टू नहीं बनाई जानी चाहिए। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रीति जल्द ही कुणाल खेमू की फिल्म वाइब में नजर आएंगी जो सिनेमाघरों में 18 सितंबर को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *