Cli

भाभी ऐश्वर्या राय की इस आदत से नफरत करती है श्वेता बच्चन,किया चौंकाने वाला खुलासा।

Uncategorized

बच्चन परिवार की बेटी श्वेता बच्चन नंदा और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। एक पुराने एपिसोड में श्वेता ने अपनी भाभी ऐश्वर्या के बारे में खुलकर बात की थी।

उन्होंने बताया था कि उन्हें अपनी भाभी ऐश्वर्या राय में कौन सी बात नहीं पसंद है। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें कौन सी बात उनमें पसंद है, किस चीज से परेशानी होती है और वह क्या चीज बर्दाश्त करती हैं।

दरअसल, श्वेता अपने भाई अभिषेक बच्चन के साथ करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंची थीं।

शो के के दौरान करण ने उनसे ऐश्वर्या को लेकर सवाल किया था।श्वेता ने कहा था कि उन्हें ऐश्वर्या की यह बात पसंद है कि वह खुद के दम पर आगे बढ़ी हैं और एक शानदार मां हैं।

वहीं, जब उनसे पूछा गया कि ऐश्वर्या की कौन सी बात उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है, तो उन्होंने कहा था, ‘मुझे इस बात से नफरत है कि वह फोन कॉल और मेसेज का जवाब देने में बहुत ज्यादा समय लगाती है।’इसके बाद श्वेता से पूछा गया कि वह ऐश्वर्या की कौन सी बात को बर्दाश्त करती हैं।

इस पर उन्होंने कहा था- मैं उनका टाइम मैनेजमेंट टॉलरेट करती हूं। वहीं रैपिड फायर राउंड में श्वेता के एक जवाब ने सबको हैरान कर दिया।

उनसे पूछा गया कि ऐश्वर्या और अभिषेक में से कौन ज्यादा अच्छे एक्टर हैं। इसपर श्वेता ने तपाक से कहा था- अभिषेक और इस जवाब को सुनकर लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी रिएक्ट भी किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *