बप्पा के स्वागत में शिल्पा शेट्टी से अनर्थ हर साल करती हैं स्थापना फिर भी हुई चूक। गणपति बप्पा की स्थापना की तस्वीरें वायरल। फैंस ने पकड़ी एक्ट्रेस की एक बड़ी गलती। शिल्पा से नाराज हुए गणेश भक्त। गणेश चतुर्थी का पावन त्यौहार शुरू हो चुका है और शिल्पा शेट्टी के घर पर भी बप्पा का आगमन हो गया है। लेकिन बप्पा के स्वागत में शिल्पा से एक ऐसी चूक हो गई कि गणेश भक्त एक्ट्रेस से नाराज हो गई। हर साल पूरे भक्ति भाव से गणपति बप्पा को घर लाने वाली शिल्पा इस बार भी धूमधाम से बप्पा का स्वागत करती हुई नजर आई।
लेकिन जैसे ही उनकी तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों ने एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। आखिर चल क्या रहा है? पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। शिल्पा शेट्टी हर साल अपने घर पर गणपति की स्थापना करती हैं और इस खास मौके पर उनका पूरा परिवार भी बप्पा की भक्ति में डूबा हुआ नजर आता है। इस बार भी शिल्पा बेहद उत्साह के साथ गणपति बप्पा को अपने घर लेकर पहुंची। पूरे भक्ति भाव के साथ उन्होंने बप्पा का स्वागत किया।
चेहरे पर खुशी थी, माहौल में भक्ति थी, लेकिन इसी बीच लोगों ने कुछ ऐसा नोटिस किया कि वह आग बबूला हो गए। दरअसल बप्पा का स्वागत करते वक्त शिल्पा के पैरों में चप्पलें नजर आई। उन्होंने बप्पा की मूर्ति दिखाते वक्त चप्पल पहनी हुई थी। बस फिर क्या था? सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बात को तुरंत नोटिस कर लिया। कुछ गणेश भक्तों को एक्ट्रेस का इस तरह चप्पल पहनकर बप्पा का स्वागत करना पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, “कम से कम अपनी चप्पल तो उतार लेती, अपने पति से कुछ सीखिए।” एक और यूजर ने कमेंट किया, चप्पल पहनकर खड़ी है यह मैडम। हालांकि गणपति बप्पा की स्थापना के बाद शिल्पा की आरती करते हुए तस्वीरें भी सामने आई।
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने चप्पल नहीं पहनी हुई है और पूरे श्रद्धा भाव से बप्पा की आरती करती हुई दिखाई दे रही हैं। यानी कि बप्पा को घर के अंदर लाते समय हुई यह चूक शिल्पा को बाद में तुरंत महसूस हो गई थी और पूजा के वक्त उन्होंने पूरी तरह से नियमों का ध्यान रखा था। वैसे शिल्पा शेट्टी का गणपति सेलिब्रेशन हर साल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहता है। एक्ट्रेस खुद भी बप्पा की भक्ति में काफी विश्वास रखती हैं और उनके घर होने वाली गणपति पूजा की तस्वीरें और वीडियोस फैंस के बीच खूब वायरल भी होते हैं। ऐसे में इस बार भी फैंस की नजरें उनके गणपति सेलिब्रेशन पर थी।
लेकिन किसी ने शायद सोचा नहीं होगा कि इस बार चर्चा बप्पा से ज्यादा शिल्पा की चप्पलों की हो जाएगी। अब सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। कोई इसे छोटी सी भूल बता रहा है तो कोई पूजा पाठ के दौरान जूते चप्पल उतारने की सलाह दे रहा है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे महज एक अनजानी गलती मान रहे हैं क्योंकि आरती की तस्वीरों में शिल्पा बिना चप्पलों के ही नजर आ रही हैं और उनकी गणपति स्थापना की तस्वीरें और वीडियोस इंटरनेट पर छाए हुए हैं। ब्यूरो रिपोर्ट E2