Cli

पिता महेश भट्ट को लेकर ये क्या बोल गए राहुल भट्ट?मचा चकचार।

Uncategorized

राहुल भट्ट शायद महेश भट्ट के बच्चों में सबसे कम पॉपुलर हैं। लेकिन वो ही हैं जो सबसे ज्यादा बेबाक सच बोलते हैं। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में राहुल भट्ट ने अपने पिता महेश भट्ट के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की। उनके पिता के साथ उनका रिश्ता कैसा है? इस बारे में उन्होंने विस्तार से बात की।उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी के बिल्कुल शुरुआती दिनों में उनके पिता ने उन्हें ऐसा महसूस कराया कि वो हैं ही नहीं।

मुझे अपना सब कुछ खुद ही करना पड़ा। चाहे फैसले लेना हो या अपने परिवार की रक्षा करना भी हो।जब राहुल भट्ट से पूछा गया कि क्या वो अपने पिता को एक आइडियल आदमी मानते हैं? तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके लिए महेश भट्ट बिल्कुल भी आइडियल आदमी की परिभाषा नहीं हैं। आइडियल आदमी वो होता है जो जिम्मेदार हो, सपोर्टिव हो और न हो।राहुल भट्ट ने महेश भट्ट के बारे में और भी बातें बताईं, उन्होंने खुलासा किया कि एक समय पर वो फिल्मों में काम करने की प्लानिंग कर रहे थे।

उन्हें लगता था कि वो विलेन के रोल में अच्छा काम करेंगे। वो हीरो नहीं बनेंगे। उनका वाइब विलेन वाले रोल्स के लिए ज्यादा बेहतर है। महेश भट्ट ने उन्हें कई सपने दिखाए। उन्होंने उन्हें बहुत भरोसा दिलाया कि वो उन्हें काम देंगे, लेकिन कभी दिया नहीं। राहुल भट्ट ने कई सालों तक इंतजार किया। आखिर में उन्होंने बॉडीबिल्डिंग में अपना खुद का करियर बनाया, और आज उन्होंने बड़े सेलेब्रिटीज को ट्रेन किया है। चाहे वो आमिर खान हों, कार्तिक आर्यन हों, या साजिद नाडियाडवाला भी हों।

इस पॉडकास्ट में राहुल भट्ट ने अपने पिता महेश भट्ट के सबसे शॉकिंग एक्ट पर भी रिएक्ट किया है। ये वो एक्ट था जो उन्होंने एक मैगजीन कवर के लिए किया था। उन्होंने अपनी बेटी पूजा भट्ट को लिप-टू-लिप करते हुए फोटोशूट करवाया था और यहां तक कहा था कि अगर वो उनकी बेटी न होती तो वो उनसे शादी कर लेते। राहुल भट्ट ने कहा कि अगर वो महेश भट्ट की जगह होते तो सबसे पहले तो वो ऐसी किसी भी चीज को कभी अप्रूव ही नहीं करते।

राहुल भट्ट ने यह भी कहा कि जब भी वो मुसीबत में पड़े, उनके पिता कहीं नजर नहीं आए। उदाहरण के लिए, जब पूजा भट्ट ने बॉडी पेंट के साथ फोटोशूट किया था, तो कई लोग उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उनके घर के बाहर दिन-रात भीड़ जमा थी। वहाँ कई संगठन थे, और उन्हें और उनकी बहन पूजा भट्ट को खतरा हो सकता था।

लेकिन उनके पिता महेश भट्ट कभी सामने नहीं आए। न ही उन्होंने कभी पूछा कि उन्होंने उस सिचुएशन को कैसे हैंडल किया।राहुल भट्ट कहते हैं कि ये वो हालात थे जब उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें अपनी माँ और बहन के लिए खड़ा होना पड़ेगा, और आज उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखने वाली राय पूजा भट्ट और साजिद नाडियाडवाला की है।

साथ ही, अब महेश भट्ट के साथ उनके संबंध कैसे हैं? जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रिश्ता वैसा ही बना हुआ है। हम कभी-कभी मिलते हैं। हाँ, जब भी जिंदगी में फाइनेंशियल क्राइसिस आया है, तो उन्होंने मदद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *