सितारे जमीन पर की रिलीज़ के वक्त आमिर खान YouTube पर पे पर व्यू मॉडल लाए थे। उस फार्मूले को उन्होंने अपने प्रोडक्शन तले बनी बंटवारा 1947 पर भी लागू किया। इसके लिए उन्होंने सनी देओल की फिल्म को मिले एक ओटीटी प्लेटफार्म के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। क्योंकि अब मूवी बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं इसलिए उसके डिजिटल राइट्स की कीमत 50% तक गिर गई है। पेरव्यू मॉडल लाकर आमिर ने पारंपरिक ओटीटी सब्सक्रिप्शन मॉडल को रिजेक्ट कर दिया था।
इसकी जगह उन्होंने YouTube पर आमिर खान टॉकीज़ चैनल पर अपनी सभी फिल्मों को लिस्ट कर दिया। दर्शकों को ऑप्शन दिया गया कि वह पूरे चैनल के पैसे भरने की जगह केवल उस मूवी की पेमेंट करें जिसे वह देखना चाहते हैं। सितारे जमीन पर की कीमत उस वक्त उन्होंने ₹100 रखी थी। क्योंकि उन दिनों वह बंटवारा 1947 पर भी काम कर रहे थे। इसलिए उन्होंने सनी की फिल्म पर भी पेपर व्यू वाली नीति अपनाई।
इस कारण उन्होंने एक ओटीटी प्लेटफार्म से मिले ₹60 करोड़ के एक ऑफर को ठुकरा दिया। फिल्म फेयर ने सूत्रों के हवाले से छपी एक रिपोर्ट में बताया एक बड़े ओटीटी प्लेटफार्म ने बंटवारा 1947 जिसका नाम तब लाहौर 1947 था उसके राइट्स के लिए 60 करोड़ से ज्यादा का ऑफर दिया था। सनी देओल और आमिर खान के बीच यह समझौता था कि वो मूवी से होने वाले प्रॉफिट का 50% हिस्सा सनी को मिलेगा।
इसलिए ₹60 करोड़ की यह डील सनी के लिए काफी फायदेमंद थी। वो इसे लेकर काफी एक्साइटेड भी थे। लेकिन आमिर इस डील के अलावा कमाई के दूसरे रास्ते पर भी सोच विचार कर रहे थे। बंटवारा 1947 पर पेपर रिव्यु फार्मूला लगाने के चक्कर में उन्होंने ₹60 करोड़ का वो ओटीटी ऑफर ठुकरा दिया। लेकिन सनी देओल इस फैसले से खुश नहीं थे। अब जब बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पस्त हो गई तो उनकी नाराजगी और बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल मूवी के ओटीटी राइट्स की मार्केट वैल्यू महज 30 करोड़ बताई जा रही है।
यानी आमिर और सनी अगर YouTube की जगह इसे oटीt पर लाना भी चाहें तब भी उन्हें ओरिजिनल डील से 50% कम पैसे मिलेंगे। इससे सनी के प्रॉफिट शेयर में भी गिरावट आ जाएगी। इन तमाम प्रोफेशनल दिक्कतों के बावजूद सनी और आमिर एक दूसरे के प्रति अनप्रोफेशनल नहीं हुए। उन्होंने कुछ मौकों पर बंटवारा 1947 को साथ मिलकर भी प्रमोट किया। जहां तक बॉक्स ऑफिस की बात है 14 अगस्त को रिलीज हुई बंटवारा 1947 ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 43 करोड़ ₹9 लाख ही कमाए हैं। इस कारण इसे ट्रेड एक्सपर्ट साल की सबसे बड़ी डिजास्टर्स में से एक बता रहे हैं। वैसे आपका इस फार्मूले पे क्या कहना है? है हमें कमेंट में जरूर बताइएगा। यह खबर लिखी है हमारे साथी शुभांजल ने। देखते रहिए लंडन ऑफ सिनेमा। शुक्रिया।