बॉलीवुड के दमदार अभिनेताओं में से एक संजय दत्त ने माफी तो मांग ली लेकिन फिल्म की अभिनेत्री नोरा फतेही ने माफी नहीं मांगी और यहीं से शुरू होता है इस पूरे विवाद का सबसे बड़ा सवाल। मार्च में रिलीज़ हुआ कैडी द डेविल का गाना सर के चुनर तेरी सर के आते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।
लेकिन यह वायरल होना तारीफ की वजह से नहीं बल्कि भारी विवाद की वजह से हुआ था। गाने के बोल डबल मीनिंग माने गए और डांस मूव को भी लोगों ने अश्लील बताया। देखते-देखते मामला इतना बढ़ गया कि राष्ट्रीय महिला आयोग को खुद इसमें दखल अंदाजी करनी पड़ी। आयोग ने इस गाने को लेकर कड़ा रुख अपनाया और साफ कहा कि पहली नजर में कंटेंट आपत्तिजनक है और कानून का उल्लंघन करता हुआ नजर आता है। इसके बाद संजय दत्त नोरा फतेही और बाकी कलाकारों को तलब कर दिया गया। अब 27 अप्रैल को संजय दत्त आयोग के सामने पेश हुए और वह अपने वकील के साथ पहुंचे। वहां उन्होंने बिना किसी बहाने के माफी मांग ली।
उनके वकील ने बताया कि संजय दत्त ने कहा उन्हें गाने के शब्दों की पूरी जानकारी नहीं थी क्योंकि रिकॉर्डिंग किसी और भाषा में हुई थी। लेकिन फिर भी महिलाओं और आयोग के सम्मान में उन्होंने माफी मांगना सही समझा। इतना नहीं संजय दत्त ने एक बड़ा कदम उठाते हुए आदिवासी समुदाय के 50 बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की पेशकश भी की है। लेकिन दूसरी तरफ नोरा फतेही का रुख थोड़ा अलग रहा है।
नोरा ने सीधे तौर पर माफी नहीं मांगी लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सफाई जरूर दी थी। उन्होंने कहा कि वह ऐसे कंटेंट का समर्थन नहीं करती और इस गाने को हटाने के फैसले का स्वागत करती हैं। इस बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आखिरकार गाने का लिरिकल वीडियो YouTube से हटा दिया गया। अब सवाल यह है कि क्या सिर्फ माफी से मामला खत्म हो जाएगा या फिर ऐसे कंटेंट पर आगे और सख्ती देखने को मिलेगी। आप इस पूरे विवाद पर क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिख भेजें।