Cli

अमिताभ बच्चन के लिए लिखी कहानी; संजय दत्त बने ‘खलनायक’!

Uncategorized

नमस्कार दोस्तों, एक बार फिर आप सभी का स्वागत है मनोज फिल्मी पडकास्ट में। संजय दत्त की खलनायक 2 की अनाउंसमेंट के बाद उनकी पहली फिल्म यानी खलनायक एक बार फिर चर्चा में आ गई है। 1993 में रिलीज हुई खलनायक ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। लेकिन बहुत कम ही लोग जानते हैं कि यह फिल्म पहले अमिताभ बच्चन के साथ देवा नाम से बनने वाली थी। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा।

तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। संजय दत्त पिछले कुछ समय से फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने हाल ही में कई सारी कमाल की फिल्मों में काम किया है और तारीफें बटोरी है। हाल ही में संजय को धुरंधर फिल्म में देखा गया था। जिसमें उन्होंने एसपी असलम चौधरी का रोल निभाया था। अब उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म खलनायक 2 की भी अनाउंसमेंट कर दी है। जिसको सुनने के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि फिल्म के आने में अभी काफी वक्त है क्योंकि फिल्म अभी शुरुआती स्टेज में है।

इसी बीच आइए पहली फिल्म खलनायक के बारे में जानते हैं। साल 1993 में सुभाष घई की डायरेक्शन में बनी फिल्म खलनायक रिलीज हुई थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में संजय दत्त ने लीड रोल निभाया था। उनके अलावा फिल्म में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ अहम किरदार निभा रहे थे। फिल्म ने कमाई भी काफी अच्छी की थी। खलनायक साल 1993 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। फिल्म में संजय दत्त गैंगस्टर बल्लू बलराम प्रसाद उर्फ़ बल्लू के तौर पर नजर आए थे। जिसे आज भी लोग काफी पसंद करते हैं।

हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म सुभाष घई पहले अमिताभ बच्चन के साथ बनाने वाले थे। जिसका टाइटल देवा होने वाला था। IMDb पर फिल्म के बारे में ट्रिविया दिया गया है। जिसके मुताबिक सबसे पहले सुभाष घई अमिताभ बच्चन के साथ देवा फिल्म बना रहे थे। लेकिन यह प्रोजेक्ट किसी वजह से पूरा नहीं हो पाया और यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। बताया जाता है कि बाद में सुभाष घई ने दोबारा फिल्म पर काम करना शुरू किया जिसमें नई स्टार कास्ट, नए टाइटल और कुछ स्क्रिप्ट बदलाव किए गए। देवा की स्क्रिप्ट में बदलाव के बाद तैयार हुआ फिल्म खलनायक। लेकिन फिल्म इतनी आसानी से भी नहीं बनी। जानकारी के मुताबिक खलनायक फिल्म की स्क्रिप्ट में जब सुभाष घई ने बदलाव करना शुरू किया तो उन्होंने नाना पाटेकर को लीड रोल में लेने की बात कही थी क्योंकि जिस किरदार पर वह काम कर रहे थे वह एक मीडियम एज का एक्टर होना चाहिए था और साथ ही में फिल्म का बजट भी कम था।

उन्होंने एक्टर से रोल के लिए तैयार होने को कहा था। सुभाष घ गई जैसे-जैसे फिल्म की कहानी लिखते गए उन्हें लगा कि नाना पाटेकर उस रोल के लिए सही नहीं होंगे। इसके बाद उन्होंने संजय दत्त को कास्ट करने का फैसला किया। हालांकि फिल्म मेकर का यह डिसीजन उनके और नाना पाटेकर के रिश्ते में दरार बन गया। फिल्म खलनायक पर काम शुरू हुआ और रिलीज के वक्त भी इस पर तलवार लटक रही थी। क्योंकि जिस साल यह फिल्म रिलीज होने वाली थी, उसी साल संजय दत्त को जेल जाना पड़ा था। लेकिन फिल्म रिलीज हुई और लोगों ने इसे बहुत पसंद किया। संजय दत्त का किरदार अनिल कपूर भी निभाना चाहते थे। लेकिन सुभाष गही ने उनसे बताया था कि उन्होंने संजय दत्त को कास्ट कर लिया है। अब इस कमाल की फिल्म का सीक्वल लोगों में काफी एक्साइटमेंट लेकर आया है। लेकिन फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जिसके लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। तो दोस्तों आज का वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *