Cli

CM बनते ही खुद सामान हटाने लगे विजय, सादगी देख हर कोई रह गया हैरान

Uncategorized

तमिलनाडु की राजनीति में इतिहास रचने के बाद थलापति विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर मंच से नीचे उतर रहे थे। तब किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ही मिनटों बाद एक ऐसा दृश्य देखने को मिलेगा जो पूरे देश का दिल जीत लेगा। जहां आमतौर पर बड़े नेता शपथ ग्रहण के बाद सुरक्षा घेरे और वीआईपी प्रोटोकॉल के बीच सीधे बाहर निकलते हैं। वहीं तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय ने कुछ ऐसा किया जिसने वहां मौजूद हर शख्स को हैरान कर दिया और भावुक भी।

दरअसल शपथ ग्रहण समारोह खत्म होने के बाद मंच पर मौजूद कार्यकर्ता और स्टाफ कार्यक्रम का सामान हटाने में जुटे हुए थे। स्टेज पर एक टेबल था। उसको हटाने की कोशिश की जा रही थी। कुछ लोग भारी टेबल और कुर्सियां हटाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मुख्यमंत्री विजय की नजर उन कार्यकर्ताओं पर पड़ी। लोगों को लगा कि विजय अब वहां से निकल जाएंगे। लेकिन अगले ही पल जो हुआ उसने पूरे हॉल को चौंका दिया। मुख्यमंत्री विजय खुद उन कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे। उन्होंने किसी अधिकारी को आदेश नहीं दिया।

किसी स्टाफ को आवाज नहीं लगाई बल्कि खुद अपने हाथों से टेबल उठाकर साइड करवाने लगे। जी हां, तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय मंच पर आम कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सामान हटाते नजर आए। कुछ सेकंड के लिए पूरा हॉल जैसे ठहर गया। सुरक्षाकर्मी भी एक पल के लिए समझ नहीं पाए कि मुख्यमंत्री आखिर क्या कर रहे हैं। लेकिन विजय बिना किसी दिखावे के लगातार कार्यकर्ताओं की मदद करते रहे। वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर हैरानी साफ दिखाई दे रही थी। कई लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे। कुछ कार्यकर्ता भावुक हो गए क्योंकि

शायद उन्होंने पहली बार किसी मुख्यमंत्री को सत्ता संभालने के तुरंत बाद इतने सहज और जमीन से जुड़े अंदाज में देखा था। सोशल मीडिया पर अब यही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि यही वजह है कि विजय को सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं बल्कि जनता का नेता कहा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय की सबसे बड़ी ताकत उनकी यही सादगी और लोगों से सीधा जुड़ाव है। ऐसा नहीं है कि मुख्यमंत्री बनने से पहले वह कोई आम इंसान थे। मुख्यमंत्री बनने से पहले भी वह तमिलनाडु के बहुत बड़े सुपरस्टार रहे हैं। उसके बावजूद अब सीएम बनते ही उनका यह जेस्चर देखकर सभी उनके लिए बहुत आदर और श्रद्धा का भाव दिखा रहे हैं। फिल्मों में आम आदमी का किरदार निभाने वाले विजय ने अब राजनीति में भी वैसा ही व्यवहार दिखाने की कोशिश की है।

कई यूज़र्स ने लिखा कि कुर्सी बदल गई लेकिन इंसान नहीं बदला तो कुछ लोगों ने कहा कि यही तस्वीर बताती है कि विजय जनता के दिलों में इतनी बड़ी जगह क्यों रखते हैं। दरअसल भारतीय राजनीति में अक्सर नेताओं को आम कार्यकर्ताओं के बीच एक दूरी दिखाई देती है। लेकिन विजय का यह नया अंदाज उस दूरी को तोड़ता हुआ नजर आया। मुख्यमंत्री बनने के बाद जहां कई नेता प्रोटोकॉल और शक्ति प्रदर्शन में व्यस्त दिखाई देते हैं, वहीं विजय का यह व्यवहार लोगों को एक अलग संदेश देता दिखा कि सत्ता का मतलब सिर्फ अधिकार नहीं बल्कि विनम्रता और साथ खड़े रहने की जिम्मेदारी भी है। यही कारण है कि शपथ ग्रहण के बाद का यह छोटा सा पल अब पूरे समारोह की सबसे बड़ी चर्चा बन चुका है। क्योंकि राजनीति में भाषण तो बहुत लोग देते हैं लेकिन कुछ सेकंड के व्यवहार से दिल जीत लेना हर किसी के बस की बात नहीं होती। इस खबर में इतना ही अपडेट्स के लिए देखते रहें वन इंडिया हिंदी। सब्सक्राइब टू वन इंडिया एंड नेवर मिस एन अपडेट। डाउनलोड द वन इंडिया एप्प नाउ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *