सांवली सलोनी तेरी झीली सी आंखें इनमें ना जाने कहां खो गया है मेरा दिल। आज जिस एक्टर की हम बात करेंगे वो बहुत ही बड़े प्रोड्यूसर के बेटे हैं। 16 साल की उम्र से उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्शन का काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने काजोल के साथ पहली फिल्म की थी ईयर 1992 में। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस नगमा और ज्योतििका इनकी कजिंस हैं। साथ ही सैफ अली खान इनके बहुत ही अच्छे दोस्त थे और सोहा अली खान इनकी राखी सिस्टर है। ऋतु शिवपुरी, पूजा भट्ट और रवीना टंडन से इनके रिलेशनशिप्स रह चुके हैं। जी हां, आज बात हो रही है कमल सदाना की। कमल सदाना की लाइफ में एक ऐसी ट्रेजडी हुई जो अब तक हमने सिर्फ और सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में ही देखी थी। एक ही फैमिली के सभी लोग मर जाते हैं। बस एक बच्चा बच जाता है और वह आगे चलकर हीरो बनता है। ऐसा ही कुछ कमल सदाना की लाइफ में भी हुआ था।
गोलियों की आवाज आती है और एक ही पल में उनका सब कुछ खत्म हो जाता है। तो आज कब की और कैसे में मैं आपको बताऊंगी कि कब यह गोली चलाई, क्यों यह गोली चलाई गई और कैसे उनका सब कुछ खत्म हो गया। [संगीत] कमल सदाना की लाइफ की ट्रेजडी मैं आपको बताऊं। उससे पहले मैं आपको उनके बैकग्राउंड और उनकी फैमिली के बारे में कुछ इंफॉर्मेशन देना चाहती हूं। कमल सदाना एक बहुत ही बेहतरीन फिल्म मेकर के बेटे हैं। इनके फादर का नाम था ब्रिज सदाना जिन्होंने 60ज और 70ज में कई फिल्में प्रोड्यूस की। जैसे विक्टोरिया 203 चोरी मेरा काम। यह रात फिर ना आएगी और प्रोफेसर प्यारेलाल। कमल सदाना की मॉम सईदा भी एक एक्ट्रेस थी और उनकी एक बहन थी नम्रता। कमल सदाना अपनी पूरी फैमिली के साथ अपने बैंड्रा स्थित बंगलो जिसका नाम है जल कमल वहां पर रहते थे।
ऐसे तो कमल सदाना के फादर बृज सदाना बहुत ही फ्रेंडली नेचर के थे और बहुत ही बेहतरीन प्रोड्यूसर थे। लेकिन जैसे ही वह शराब पीते थे वो एक मॉन्सर में बदल जाते थे और उनकी हरकतें बिल्कुल डिफरेंट हो जाया करती थी। शराब के कारण ही कमल सदाना के पेरेंट्स के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे। और जब शराब का इन्फ्लुएंस रहता था तो उनके डैड किसी की भी बात नहीं सुनते थे। ऐसे ही एक बार शौक से कमल सदाना के फादर बृथ सदाना ने एक रिवॉल्वर ली अपने शौक को पूरा करने के लिए। लेकिन उनका यह शौक उनकी फैमिली के लिए एक शौक था। क्योंकि जब भी पेरेंट्स के बीच में झगड़े हुआ करते थे तो उनके फादर रिवॉल्वर दिखाकर धमकी दिया करते थे। कमल सदाना खुद बताते हैं कि एक बार 10 साल की उम्र में उनके मां-बाप के बीच झगड़ा हो गया। उसके बाद हर रोज की तरह उनकी मां ओशियन अपार्टमेंट्स वहां पर कमल सदाना की मॉम दोनों बच्चों को लेकर चली गई अपने पिताजी से दूर रहने के लिए। तभी पिताजी
उनका पीछा करते-करते ओशियन अपार्टमेंट्स आ जाते हैं। कमल सदाना की मॉम ने ऑलरेडी वॉचमैन को आगाह कर दिया था कि अगर बृज सदाना यहां पर आए तो उन्हें अंदर नहीं आने दें। लेकिन बृज सदाना उस दिन किसी की सुनने ही नहीं वाले थे। उन्होंने शराब पी हुई थी और उनके पास रिवाल्वर थी। इसीलिए वॉचमैन भी उन्हें रोक नहीं पाया। इसके बाद ब्रिज सदाना ने वॉचमैन से सीढ़ियां लाने को कहा और उन्होंने सीढ़ियों के थ्रू फ्लैट में घुसने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी और उन्हें बहुत गुस्सा आया तो फाइनली उन्होंने उसी दिन हवा में तीन-चार फायर शॉट्स किए। तब से ही उनकी फैमिली बहुत ज्यादा डर गई। तब कमल सदाना की मॉम ने डिसाइड कर लिया कि कैसे भी करके उन्हें यह रिवाल्वर उनके पिता से दूर करनी ही होगी। कमल सदाना की मॉम नरगिस दत्त की बहुत ही अच्छी फ्रेंड थी। वो उस दिन नरगिस दत्त के पास गई। उन्होंने पूरा इंसिडेंट नरगिस को बताया और कहा कि अगर इनके पास यह रिवाल्वर रही तो यह एक दिन गुस्से में हम सभी को मार देंगे। इसीलिए उन्होंने नरगिस जी से रिक्वेस्ट किया कि आपके जो पावरफुल पुलिस ऑफिसर फ्रेंड्स हैं उन्हें कहकर कैसे भी करके इस रिवाल्वर को आप सीज करवा दीजिए। नरगिस जी ने सैयदा की बात को समझा और उन्होंने वो रिवाल्वर सीज करवा दी। अचानक 10 साल बाद ऐसा होता है कि जिस रिवाल्वर को सीज कर लिया था पुलिस ने वो रिवाल्वर फिर से कमल सदाना के फादर पुलिस से निकलवा देते हैं। एक्चुअली उन्होंने पुलिस में एक अर्जी दी होती है जिसमें उन्होंने लिखा होता है कि खलिस्तानी टेररिस्ट से उनको थ्रेट्स आ रहे हैं। इसीलिए उनको अपनी फैमिली को प्रोटेक्ट करने के लिए रिवॉल्वर की जरूरत है। पुलिस को यह रिवॉल्वर उन्हें देनी ही पड़ी। 21 अक्टूबर 1990 के दिन कमल सदाना की 20th बर्थडे होती है। वह अपने घर पे होते हैं।
मूड अच्छा था और जल कमल में एक अच्छा माहौल था। खत मैंने तेरे नाम लिखा था हालेल दिल तमाम लिखा। लेकिन जैसे ही वह बाहर जाते हैं तो वो हर रोज की चीज चालू होती है। यानी कि मॉम और डैड का झगड़ा। क्योंकि हर रोज इस तरह से झगड़े होते ही रहते हैं। इसीलिए वह अपना काम से काम रखा करते थे। सब कुछ नॉर्मल था। कमल सदाना 20 साल के हो रहे थे। इसीलिए वह यह दिन अपने खास दोस्तों के साथ मनाना चाहते थे। शाम होते ही वह अपने दोस्त हैरी और रिवी के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने चले जाते हैं। इसके बाद वह देर रात फिर से अपने घर आते हैं अपने बंगलों पे। कमल सदाना अपने दोस्तों के साथ फर्स्ट फ्लोर पर अपने रूम में चले जाते हैं। जैसे ही वह अपने रूम में जाते हैं तो थोड़ी देर बाद उन्हें सीढ़ियों की तरफ से दो गोलियां चलने की आवाज आती है। वो अपने दोस्तों के साथ यानी कि हैरी और रिवी के साथ भागते हुए जब नीचे जाते हैं तो देखते हैं कि उनकी मां और उनकी बहन दोनों ही खून में लथपथ जमीन पर गिरी होती है।
सामने उनके पिताजी होते हैं जिनके हाथ में बंदूक थी और वह पूरी तरह से शराब के नशे में थे। कमल सदाना को देखते ही उनके पिताजी ने एक गोली उनके ऊपर भी चलाई जो उनके लेफ्ट ईयर के साइड से होकर निकल गई। हालांकि उनके नेक पर थोड़ी सी गोली लगी जिस कारण उनकी नेक से खून निकलने लग गया। इसके बाद ब्रिज सदाना ने एक और गोली चलाई जो उनके दोस्त हैरी के हाथ पर जा लगी। कमल सदाना इससे पहले कि खुद को संभालते उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया ताकि वह अपनी मॉम और अपनी बहन को हॉस्पिटल ले जा सके। लेकिन देर हो चुकी थी। उनकी मॉम और उनकी बहन की डेथ हो चुकी थी। इसके बाद हैरी और रिवी कमल सदाना को लेकर हॉस्पिटल गए जहां पर उनका ट्रीटमेंट किया गया। जब तक वह हॉस्पिटल से आए तब तक सुबह के 3:00 बज चुके थे। और जिस वक्त वो अपने बंगलों पर आए थे तब उनके बंगलों पर ऑलरेडी अफरातफरी मच चुकी थी। जब कमल सदाना अपने घर के अंदर जाते हैं तो उन्हें पता लगता है कि यह सब करने के बाद उनके डैड ने खुद को भी शूट कर लिया था। उन्होंने एक रात में अपना सब कुछ खो दिया था। कमल सदाना जिनके पास सुबह तक उनके मॉम, डैड और एक बहन थी। अब दुनिया में उनका कोई नहीं था और वो अकेले हो चुके थे। फिर याद तेरी आ गई फिर आंख हुई नम। इस इंसिडेंट ने कमल सदाना के दिमाग पर एक गहरा असर छोड़ा था। कहा जाता है कि उन्हें रिहब भी जाना पड़ा था। कमल सदाना खुद कहते हैं कि वह इंडस्ट्री में एक अजीब ही तरीके से घूमते थे। वह किसी को यह भी नहीं बताते थे कि उन्हें काम की जरूरत है। लेकिन मन में जानते थे कि उन्हें काम की जरूरत तो है। उन्होंने कई बार फिल्मों में अपना हाथ ट्राई किया। उन्होंने काजोल और दिव्या भारती जैसी एक्ट्रेसेस के साथ बेखूदी और रंग जैसी फिल्मों में काम किया है। दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा। दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा। इसके बाद वह प्रोड्यूसर भी बने और डायरेक्टर भी बने। लेकिन कमल सदाना मानते हैं कि अब उनकी जिंदगी में सबसे बड़ी जीत उनकी जो है वो है उनकी फैमिली। कमल सदाना ने एक मेकअप आर्टिस्ट लीसा जॉन के साथ शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम है अंगद और बेटी का नाम उन्होंने अपनी बहन के नाम पर रखा है। लिया नम्रता। लीसा ही अब कमल सदाना के फाइनेंस को संभालती है
और उनके घर को भी संभालती है। क्या है तुम्हें मंजूर? मंजूर मंजूर है सनम कमल सदाना ने अपने बेटे यानी कि अंगद के नाम पर अंगद आर्ट्स करके एक प्रोडक्शन कंपनी भी खोली हुई है और वह अपनी फैमिली के साथ एक बड़े से पेंट हाउस में आराम की जिंदगी बिता रहे हैं और जिस बंगलो यानी कि जल कमल में यह हादसा हुआ था उस बंगलो को पूरा हटा दिया गया उसके बाद वहां पर एक टावर खड़ा किया गया जिसका नाम हैजा कमल और वहीं पर कमल सदाना अपनी फैमिली के साथ रहते हैं और खुशी के पल बिताते हैं। वेल, हम सोचते हैं कि हमारी लाइफ में यह नहीं वो नहीं। लेकिन अगर देखा जाए कमल सदाना को तो उन्होंने तो एक टाइम पर अपनी लाइफ में सब कुछ ही खो दिया था। वो किस चीज की शिकायत करते? कब, क्यों और कैसे में?