Cli

लाखो लोगो के लिए मसीहा बने सलमान खान, किया बड़ा ऐलान, जानकर होश उड़ जाएंगे।

Uncategorized

एक बार फिर मसीहा बने सलमान खान। भाईजान ने जीता फैंस का दिल। राहत अभियान को लेकर दबंग खान का बड़ा ऐलान। सलमान की एक बात ने खींचा लोगों का ध्यान। सोशल मीडिया पर चर्चा तेज चाहने वाले कर रहे दरियादि की तारीफें।

सलमान खान सिर्फ बॉलीवुड के भाईजान ही नहीं बल्कि मुश्किल वक्त में लोगों के काम आने के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी दरियादिली के चर्चे बहुत आम है। एक बार फिर उन्होंने ऐसा काम कर दिखाया है जिसकी हर तरफ तारीफें हो रही हैं। असम में आई बाढ़ ने हजारों लोगों की जिंदगी पूरी तरह तहस-नहस कर दी है। कई परिवारों के घर टूट गए हैं। लोग बेघर हो गए हैं और अब नई शुरुआत करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। ऐसे मुश्किल समय में सलमान खान ने राहत की एक बड़ी खबर दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने एक एनजीओ के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 सेमीपरमानेंट घर बनवाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि सलमान खान की एनजीओ बीइंग ह्यूमन पहले भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाने का काम कर चुकी है। लेकिन अब राहत अभियान का दूसरा फेज शुरू हो चुका है। जहां सिर्फ खाना नहीं बल्कि लोगों को फिर से सिर पर छत देने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक असम का शिवसागर जिला सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शामिल है। ऐसे में सबसे पहले इसी गांव में राहत कार्य शुरू किया गया। अब तक यहां करीब 220 सेमी परमानेंट घर तैयार किए जा चुके हैं। यह घर बांस और टीन की छत से बनाए जा रहे हैं ताकि बाढ़ के हालात में भी ज्यादा सुरक्षित रहा जा सके। कहा जा रहा है एक घर बनाने में करीब 35 से ₹400 का खर्च आ रहा है। खबरों की मानें तो सलमान खान ने जब एक्टर रणदीप हुड्डा को मौके पर लोगों की मदद करते देखा तो उन्होंने भी इस मिशन का हिस्सा बनने का फैसला कर लिया। एक कॉमन दोस्त के जरिए दोनों की बात भी हुई है। इसके बाद ग्लोबल सिख के फाउंडर अमरप्रीत सिंह ने भी उन्हें पूरी योजना समझाई।

बस फिर क्या था? सलमान ने बिना देर किए इस मिशन से जुड़ने का फैसला कर लिया और 500 घर बनवाने की जिम्मेदारी उठा ली। अमरप्रीत सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि कुछ दिन पहले सलमान खान का फोन आया था। उन्होंने सिर्फ एक बात कही आप लोग चिंता मत करो। यही एक लाइन अब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रही है।

वहीं रणदीप हुड्डा भी लगातार ग्राउंड पर मौजूद रहकर राहत अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी टीम पिछले कई दिनों से प्रभावित परिवारों तक खाना पहुंचा रही है और अब सलमान खान के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें हो रही हैं।

फैंस का कहना है ट्रेंडिंग पोस्ट या बड़े-बड़े दावे करने से ज्यादा जरूरी है चुपचाप लोगों के लिए काम करना। और सलमान ने फिर वही कर दिखाया है। फिलहाल हर तरफ उनकी दरियादिली की चर्चा हो रही है। अगर यह 500 घर बनकर तैयार हो जाते हैं तो सैकड़ों परिवार को सिर्फ रहने की जगह ही नहीं बल्कि नई उम्मीद और नई शुरुआत भी मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *