Cli

शेरा के बेटे अबीर पर मेहरबान हुए सलमान खान! बॉलीवुड में करेंगे लॉन्च?

Uncategorized

लंबे समय से सलमान खान के बॉडीगार्ड रहे गुरमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा का बेटा अब बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार हैं. शेरा के बेटे अबीर को लेकर पिछले साल से चर्चा है कि वो फिल्मों में कदम रखने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शेरा फिल्म ‘टार्जन’ से फिल्मों में कदम रखने वाले हैं.फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अबीर सिंह फिल्म ‘टार्जन’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखेंगे. इस फिल्म में सूरज पंचोली भी नजर आएंगे.

फिलहाल प्रोजेक्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. यह भी अभी साफ नहीं हुआ है कि सलमान खान इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे या किसी और तरह से इससे जुड़े होंगे.सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या सलमान खान इस फिल्म से जुड़े होंगे? फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. यह भी साफ नहीं है कि सलमान फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे या अबीर के डेब्यू में किसी और तरह की भूमिका निभाएंगे.

साल 2022 से आ रही अबीर के डेब्यू की खबरेंसलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह को बॉलीवुड में लॉन्च करने की खबरें आज की नहीं हैं. साल 2022 में ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिनमें दावा किया गया था कि सलमान खान खुद अबीर की डेब्यू फिल्म तैयार करने में दिलचस्पी ले रहे हैं. उस समय यह भी खबर थी कि फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर सतीश कौशिक को सौंपी जा सकती है. हालांकि उनके निधन के बाद फिल्म की अपडेट ठंडे बस्ते में चली गई.

मोटी फीस लेते हैं शेराअब सूरज पंचोली का नाम अबीर की डेब्यू फिल्म ‘टार्जन’ से जुड़ रहा है. साल 2015 में सलमान खान ने सूरज पंचोली को फिल्म ‘हीरो’ से लॉन्च किया था. इस फिल्म से भाईजान ने सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को भी लॉन्च किया था. बता दें, शेरा लंबे समय से सलमान खान के साथ जुड़े हुए हैं. वो कई सालों से भाईजान सलमान के बॉडीगार्ड हैं. इस काम के लिए एक्टर उन्हें मोटी फीस देते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *