Cli

PM मोदी के बर्थडे पर क्यों ट्रोल हुए रणबीर-आलिया ?

Uncategorized

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे ने बधाई दी। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी पीएम को एक खास तोहफा दिया। आलिया भट्ट ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी। एक्ट्रेस ने यह भी घोषणा की कि वह और उनके पति एक्टर रणबीर कपूर 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प लेकर सेवा संकल्प अभियान का समर्थन करेंगे। पीएम मोदी के जन्मदिन का संदेश शेयर करते हुए आलिया ने लिखा हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई।

आने वाला साल आपके लिए सेहतमंद और खुशियों से भरा हो। सेवा संकल्प अभियान की भावना सामूहिक प्रयास और समाज को कुछ वापस देने की शानदार सोच को दर्शाता है। उन्होंने आगे लिखा इस दिन को मनाने और इस नेक काम में सहयोग करने के लिए रणबीर और मैं बीएएमसी की सिफारिशों के अनुसार 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प ले रहे हैं ताकि हमारे बच्चों के सीखने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएं और अच्छी जगह मिल सके। अब आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर लोगों ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। उनके जन्मदिन पर स्कूल के बारे में बात क्यों करनी? अगर आप कुछ अच्छा करना चाहते हैं, तो जरूर करें, लेकिन यह बात सुनने में अच्छी नहीं लगती।

ऐसा करने के लिए बीएमसी के पास अपना फंड है। अगर आप सच में कुछ करना चाहते हैं तो उन बच्चों की मदद करें जो फीस ना भर पाने के कारण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। एक छोटी सी सलाह तारीफ करना बंद करें। वही एक ने लिखा, 20 स्कूलों को ठीक करना। बीएमसी के पास सच में इतना पैसा है कि वह मुंबई के हर स्कूल को ठीक कर सकते हैं। आप ऐसा करने के लिए अपना पैसा क्यों खर्च कर रहे हैं?

इसके बजाय सरकार से मांग करें कि वे अपनी प्राथमिकताएं ठीक करें। भ्रष्टाचार खत्म करें और अपना काम करें। व एक लिखा मैडम 20 स्कूलों को दान देना है और उन्हें बेहतर बनाना तारीफ के काबिल है। लेकिन प्रधानमंत्री के जन्मदिन की पोस्ट का इस्तेमाल करके इसे राजनीतिक दिखावे जैसा दिखाना दूसरी बात है। अगर मकसद सच में बेहतर शिक्षा है तो हमें सिर्फ फोटो फ्रेंडली घोषणाओं के बजाय मेजरेबल आउटकम पर भी बात करनी चाहिए।

व ने लिखा आप यह चुपचाप भी कर सकते थे लेकिन नहीं। आपने पीएम की पीआर योजना का हिस्सा चुना। खैर भले ही आप अपने काम में कितने भी माहिर क्यों ना हो लेकिन घटिया चरित्र के कारण मैं आप दोनों के और भी फ्लॉप होने की कामना करता हूं। वक्त ने लिखा अगर सरकार नागरिकों से स्कूल ठीक कराने और नदियां साफ करने के लिए कह रही है तो हम टैक्स क्यों दे रहे हैं? भारतीयों को टैक्स देना बंद कर देना चाहिए। वैसे आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *