और वह एक साथ कई फिल्मों में काम कर रही थी और तभी उनकी जिंदगी में आए भाईजान यानी कि सलमान खान ऐश्वर्या राय फिल्म जोश की शूटिंग कर रही थी जब पहली बार सलमान खान ने उन्हें देखा था। कहा यह भी जाता है कि उस समय सलमान खान एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ प्यार में थे। लेकिन ऐश्वर्या को देखकर वह पाकिस्तानी बहना को भूल गए और उनके लिए जान से भाईजान बन गए और पूरी तरह से ऐश्वर्या के दीवाने हो गए। कहा यह भी जाता है कि फिल्म जोश पहले सलमान खान को ऑफर हुई थी लेकिन सलमान खान ने इसे करने से मना कर दिया क्योंकि इसमें उन्हें ऐश्वर्या के भाई का किरदार निभाना था
और वो ऐश्वर्या के भाई नहीं बल्कि जान बनना चाहते थे। बात तो सही है और इसके बाद ऐश्वर्या राय ने फिल्म दिल दे चुके सनम में काम किया और सलमान खान को ऐश्वर्या के साथ काम करने का मौका आखिरकार मिल ही गया और यही वो समय था जब सलमान खान को ऐश्वर्या राय को फंसाने का मौका भी मिल गया। इस फिल्म में सलमान खान ऐश्वर्या राय के साथ-साथ अजय देवगन ने भी काम किया था। यह फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई और इस फिल्म के गाने भी भारतीय फिल्म के सदाबहार गानों के खजाने में शामिल हो गए। तड़प-तड़प के इस दिल से आह निकलती रही। सलमान खान ने भी जी तोड़ मेहनत की और आखिरकार ऐश्वर्या राय भी सलमान के प्यार में पड़ ही गई। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि सलमान किसी और के साथ रिलेशनशिप में है और वह डबल गेम खेल रहे हैं तो उन्होंने सलमान खान से कहा चीटिंग करता है तू। लेकिन सलमान खान ने उन्हें मना लिया और इसके बाद ऐश्वर्या राय ने फिल्म ताल में काम किया। ताल से ताल मिला। इसमें उनके साथ थे अनिल कपूर और धुरंधर फिल्म से स्टार बने अक्षय खन्ना। उस समय तक अक्षय खन्ना के सर पर अच्छे खासे बाल भी थे। खैर इस फिल्म के गाने भी काफी ज्यादा हिट रहे और यह फिल्म भी काफी ज्यादा सुपरहिट साबित हुई। 90 के दशक की एक खास बात यह थी कि उस दौर में जो भी फिल्में बनती थी उसके गाने लाजवाब हुआ करते थे और 90 के दशक की ज्यादातर फिल्मों में दिखाया जाता था कि एक गरीब घर की बेटी और अमीर घर का बेटा या फिर एक अमीर घर की बेटी और गरीब घर का बेटा। मतलब साफ है कि कहानियां लगभग एक जैसी ही हुआ करती थी। लेकिन फिल्म के गाने इतने दमदार हुआ करते थे कि फिल्म हिट हो जाती थी। जहां एक तरफ ऐश्वर्या राय फिल्मों में दिन रात व्यस्त रहने
लगी, तो वहीं सलमान खान के साथ भी उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी थी। और जब यह बात सलमान की गर्लफ्रेंड को पता चली तो वो इतनी दुखी हुई कि उसने बॉलीवुड छोड़ दिया, सलमान खान को छोड़ दिया। यहां तक कि अपने पाकिस्तान को भी छोड़ दिया और अमेरिका चली गई। गर्लफ्रेंड के जाते ही सलमान खान के मन में 400-500 लड्डू एक साथ फूटने लगे और दोनों खुलकर मिलने लगे। बॉलीवुड के गलियारों में उनके अफेयर के चर्चे अखबारों में बिकने लगे और यह खबरें बॉलीवुड के गलियारों से होते हुए ऐश्वर्या राय के मां-बाप के पास भी पहुंच गई। लेकिन ऐश्वर्या सलमान के प्यार में इतनी ज्यादा पागल हो गई थी कि सलमान खान को छोड़ने की बात कहने पर उसने अपने मां-बाप को ही छोड़ दिया। शाबाश बेटा और खुद का फ्लैट लेकर अकेले रहने लगी। लेकिन सलमान खान को उस समय बॉलीवुड का बैड बॉय कहा जाता था। जो अपने गुस्से के लिए जाने जाते थे और धीरे-धीरे उनके गुस्से का शिकार ऐश्वर्या राय भी होने लगी। सलमान खान ऐश्वर्या राय को लेकर इतने पॉजिव हो गए थे कि जिस किसी एक्टर के साथ वो काम करती तो सलमान खान उसी के साथ ऐश्वर्या राय के संबंध होने की आरोप लगाने लगते। ऐश्वर्या को शाहरुख खान के साथ फिल्म चलते-चलते में साइन किया गया था। लेकिन एक दिन सलमान खान फिल्म की शूटिंग पर पहुंच गए और तोड़फोड़ करने लगे और ऐश्वर्या को गाली देने लगे। उन्होंने ऐश्वर्या राय को कहा कि शाहरुख [संगीत] खान के साथ उनका अफेयर चल रहा है। अब शाहरुख खान सलमान को तो कुछ कह नहीं सकते थे।
इसीलिए उन्होंने ऐश्वर्या को फिल्म से निकाल दिया और बाद में रानी मुखर्जी को ले लिया गया। इसका असर यह हुआ कि ऐश्वर्या को और भी कई बड़ी फिल्मों से निकाल दिया गया। और खासकर जिसमें शाहरुख खान होते थे। क्योंकि शाहरुख खान सलमान खान के साथ किसी तरह का कोई पंगा नहीं चाहते थे। और उनसे पंगा भला ले भी कौन सकता था। यही कारण रहा कि ऐश्वर्या राय को मैं हूं ना और वीर जारा जैसी फिल्मों से बाहर कर दिया गया और ऐश्वर्या राय शाहरुख खान के बीच अनबन हो गई। जिसके बाद ऐश्वर्या ने शाहरुख खान के साथ किसी भी फिल्म में काम करने से मना कर दिया। हालांकि फिल्म मोहब्बतें में ऐश्वर्या राय ने शाहरुख खान के साथ काम किया लेकिन एक गेस्ट अपीयरेंस के तौर पर और फिल्म में उनका बहुत ही छोटा किरदार था। सलमान खान ऐश्वर्या राय के साथ मारपीट करने लगे। उन्हें खूब टॉर्चर करने लगे। वह रात में उन्हें गालियां देते, मारते, पीटते और जब सुबह होती तो सॉरी बोलकर कहते कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं। और जब ऐश्वर्या राय को यह समझ में आने लगा कि उनके माता-पिता ठीक कहते थे तो उन्होंने सलमान खान से दूरी बनाने का फैसला किया। यह बात अलग है कि सलमान खान ऐश्वर्या राय को मारते-पीटते थे और उन्हें बुरी तरह टॉर्चर किया करते थे। लेकिन यह भी सच है कि सलमान खान दिल के बड़े अच्छे हैं। क्योंकि अमेरिका से जब उनकी गर्लफ्रेंड ने एक बार कॉल किया और उन्हें कहा कि उनके पिताजी की तबीयत काफी ज्यादा खराब है तो सलमान खान दौड़े चले गए और वहां से जब वो वापस लौटे तब ऐश्वर्या राय से उनका जमकर झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि सलमान खान ने डेथ तमाचे डेथ तमाचे ऐश्वर्या राय के गाल पर बजा दिए
और इसके बाद ऐश्वर्या राय ने हार कर अपने पिता को कॉल किया और फिर उनके पिताजी पुलिस लेकर आ गए। पुलिस में शिकायत कर दी गई और सलमान खान की एफआईआर हो गई। एफआईआर होने के बाद सलमान खान ने ऐश्वर्या राय के पिता को भी गालियां दी और उनसे मारपीट की। यह वो दौर था जब ऐश्वर्या अपने करियर के टॉप पर चल रही थी। उन्हें एक से बढ़कर एक फिल्में ऑफर होती ही जा रही थी। जहां एक तरफ प्रोफेशनल लाइफ में वह सफलता के झंडे गाड़ रही थी तो वहीं दूसरी ओर अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत ज्यादा परेशान थी। फिल्म देवदास में उनके काम की खूब तारीफ हुई और देवदास ही उनके करियर की सबसे चर्चित फिल्म रही जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला। फिल्म कुछ ना कहो के सेट पर जहां सलमान खान ने पहुंचकर तोड़फोड़ की थी। वहां सुभाष घई जो कि अपने इरा के महान डायरेक्टर माने जाते हैं। उन्हें भी सलमान खान ने जबरदस्त थप्पड़ मारा था। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने सलमान खान से दूरी बना ली और दोनों एक साथ आखिरी बार फिल्म हम तुम्हारे हैं
सनम में नजर आए थे और इसमें ऐश्वर्या का छोटा सा किरदार था लेकिन फिल्म की शूटिंग उनके ब्रेकअप से पहले ही पूरी हो चुकी थी। हैं और इसके बाद ऐश्वर्या राय की शादी काशी जाकर एक पीपल के पेड़ से करवाई गई और इसके बाद जाकर फिर अभिषेक बच्चन से उनकी शादी हुई। जहां एक तरफ बॉलीवुड में इस शादी की काफी चर्चाएं हुई। लोग इन्हें बधाइयां दे रहे थे तो वहीं कुछ ट्रोलर्स ऐसे भी थे जिन्होंने कहा कि ऐश्वर्या राय ने एक फ्लॉप एक्टर से शादी कर ली है। वैसे शादी से करियर का क्या लेना देना इंसान अच्छा होना चाहिए। खैर आजकल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को लेकर कई सारी खबरें मार्केट में आती रहती हैं। कभी मीडिया में खबर आ जाती है कि यह दोनों अलग हो रहे हैं और इनका तलाक होने वाला है तो कभी खबर आती है कि सब एकदम सही चल रहा है और दोनों के रिश्ते में काफी ज्यादा मजबूती है। खैर, इस बारे में आपका क्या कहना है? क्या आपको ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी अच्छी लगती है? हमें कमेंट में जरूर बताइए।Twisted title 10 option Hindi