1990 में आई फिल्म आशिकी के एक्टर राहुल रॉय सुर्खियों में हैं। आशिकी के ओजी स्टार कहे जाने वाले राहुल रॉय को हाल ही में डॉ. वनीता धाडगे देसाई नाम की एक कंटेंट क्रिएटर के साथ डांस वीडियो में देखा गया। यह वीडियो Instagram पर शेयर हुआ था जो जल्द ही वायरल हुआ
और एक्टर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। राहुल और वनीता एक्टर की 1993 में आई फिल्म फिर तेरी कहानी याद आई के गाने तेरे दर पर सनम पर नाचते हुए दिखे। वीडियो वायरल होने के बाद राहुल रॉय का काफी मजाक उड़ रहा है। कई यूज़र्स ने उन्हें ताने कसते हुए पूछा कि ऐसी क्या मजबूरी थी जो यह सब करना पड़ा। ट्रोलिंग के बीच अब राहुल रॉय ने एक बयान जारी कर अपने हालात की खबर सभी को दी है। उन्होंने खुद खुलासा किया है कि उन्होंने यह वीडियो इसलिए किया क्योंकि उन्हें काम की तलाश है।
राहुल रॉय ने लिखा मैं अपना काम ईमानदारी और विनम्रता के साथ करता हूं। मुझे कुछ लीगल मामलों के लिए पैसे देने हैं और यह मामले आज से नहीं बल्कि ब्रेन स्ट्रोक से पहले के हैं। राहुल ने ट्रोल्स से काम ढूंढने में मदद मांगते हुए आगे लिखा, अगर आप मेरी सादगी का मजाक उड़ा रहे हैं या मेरे संघर्ष पर हंस रहे हैं तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा कहता है। अगर आपको सच में इतनी चिंता है तो मुझे कोई सच्चा और सम्मानजनक काम ढूंढने में मेरी मदद करें ताकि मैं इन केसों के पैसे चुका सकूं। कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं। उन्होंने अंत में लिखा और ब्रेन स्ट्रोक के बाद मेरे लिए एक्टिव रहना बहुत जरूरी है।
मैं जितने दिन जिंदा हूं काम करना चाहता हूं। इससे मेरा दिमाग एक्टिव रहता है और मुझे उद्देश्य और जिम्मेदारी का एहसास होता है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं। हां, कभी-कभी थोड़ा दर्द होता है लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते। इससे पहले राहुल ने हिंदुस्तान सिटी संग बातचीत में वीडियो और ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी थी। राहुल ने बताया था कि उन्हें वीडियो के वायरल होने की न्यूज़ पर भरोसा नहीं हो रहा है।
उन्होंने कहा वायरल तो नहीं हुआ लेकिन मजबूरी हो गई थी लेकिन अब मैं इसे दोबारा नहीं करने वाला हूं। आप सभी का शुक्रिया। राहुल रॉय को साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी से फेम मिला था। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राहुल और अनु की प्रेम कहानी दिखाई गई थी। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।