बॉलीवुड एक्टर इंदर कुमार का जन्म 26 अगस्त 1973 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था। इंदर कुमार ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘मासूम’ से की थी। जब उनका करियर ढलान पर था तो सलमान खान ने उनकी मदद की। इंदर कुमार ने सलमान खान के साथ ‘वॉन्टेड’ और ‘तुमको न भूल पाएंगे’ में काम किया। उनकी जिंदगी से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा…इंदर कुमार ने शुरुआती कुछ फिल्मों में लीड एक्टर का रोल निभाया था लेकिन उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद उन्हें मजबूरन सपोर्टिंग हीरो के रोल करने पड़े। स्टार बनने के लिए इंदर ने काफी मेहनत की लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। उनका करियर तेजी से ढलान की ओर जाने लगा।
इसी बीच इंदर के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। फिल्म ‘मसीहा’ के एक सीन ने उनके करियर के साथ जिंदगी पर भी ब्रेक लगा दिया। डायरेक्टर पार्थो घोष की फिल्म ‘मसीहा’ में इंदर को हेलीकॉप्टर का एक सीन करना था। स्टंट करते वक्त वो अचानक हेलीकॉप्टर से नीचे गिर गए। हादसे के बाद उन्हें तीन साल तक बेड रेस्ट के लिए कहा गया। हादसे की वजह से उन्हें फिल्मों से दूर रहना पड़ा।

एक इंटरव्यू में इंदर ने कहा था कि ‘शूटिंग के दौरान मैं हेलीकॉप्टर से गिर गया था। डॉक्टर ने मुझे तीन साल का बेड रेस्ट बोला था। डॉक्टर ने कहा था कि मैं अपने पैरों पर खड़ा हो पाऊंगा, इसकी उम्मीद कम है।’ इसी बीच इंदर को रेप के आरोप में अरेस्ट कर लिया गया।एक इंटरव्यू में इंदर ने कहा था कि ‘मेरी गिरफ्तारी के बाद मेरी बेटी बीमार पड़ गई थी। मेरी पत्नी ने जमानत के लिए कई लोगों से कहा लेकिन उस वक्त किसी ने मदद नहीं की। मेरे पास उस वक्त इतने भी पैसे नहीं थे कि किराए पर घर ले सकूं। तब मुझे मेरे एक दोस्त ने अपने घर पर जगह दी। ऐसी मुश्किल घड़ी में डॉली बिंद्रा ने मेरी मदद की। उनके अलावा फिल्म इंडस्ट्री से किसी ने मुझे एक फोन भी नहीं किया।’
खबरों के मुताबिक इंदर को बिग बॉस की ओर से ऑफर भी आया था लेकिन सलमान खान की वजह से उन्होंने इसमें हिस्सा नहीं लिया। सलमान ने उन्हें बिग बॉस में आने से मना कर दिया था क्योंकि सलमान को उनकी हेल्थ के बारे में पता था। उन्होंने सलमान पर भरोसा किया और ये ऑफर ठुकरा दिया था।