Cli

पहली बार फरहान अख्तर की फिल्म में काम करेंगे सलमान ?

Uncategorized

सलमान खान पिछले कुछ सालों से अपने बेस्ट फॉर्म में नहीं थे। मगर उसकी भरपाई करने के लिए उन्होंने एक के बाद एक ऐसे प्रोजेक्ट्स में हाथ डाला जिनसे वह बॉक्स ऑफिस को दहला सकते हैं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में मातृभूमि बनकर तैयार है। एसvc63 की शूटिंग चल रही है।

राज एंड डीके की सुपर हीरो मूवी पाइपलाइन में है और अब खबर आ रही है कि वो फरहान अख्तर के साथ एक बिग बजट पीरियड ड्रामा फिल्म करने वाले हैं। यह पहला मौका होगा जब सलमान और फरहान किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करेंगे। सलमान और फरहान के साथ काम करने की यह खबर तब सामने आई जब डॉन 3 को लेकर विवाद चल रहा था। एक वक्त पर सलमान ने दोनों पक्ष के बीच सुलह करवाने की कोशिश की थी। नतीजा यह हुआ कि फरहान रणबीर को छोड़ उनके साथ मूवी बनाने की तैयारी में लग गए। पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सलमान और फरहान पिछले

1 महीने से लगातार मीटिंग कर रहे हैं। वो एक हिस्टोरिकल कैरेक्टर पर बनने वाली पीरियड ड्रामा मूवी को लेकर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि अभी यह क्लियर नहीं है कि वो कैरेक्टर कौन है। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान को बेसिक आईडिया पसंद आया है। वो इस विषय में रुचि दिखा रहे हैं। लेकिन अभी यह बातचीत अपने शुरुआती दौर में है। मामला पेपर वर्क तक नहीं पहुंचा है। फिर भी फरहान और सलमान पहली बार साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को दीवार, जंजीर, डॉन और हाथी मेरे साथी समेत दर्जनों यादगार फिल्में दी।

मगर उनके बच्चों ने कभी साथ काम नहीं किया। सूत्र ने बताया कि ये एक लार्ज स्केल पीरियड एक्शन ड्रामा मूवी होगी। फरहान इसे दो पार्ट्स में बनाना चाहते हैं लेकिन वो इसे खुद डायरेक्ट नहीं करेंगे। वो इस फिल्म से सिर्फ प्रोड्यूसर की हैसियत से जुड़ेंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर का नाम अभी सामने नहीं आया है। वैसे अभी उनके बीच का यह डिस्कशन 2026 के अंत तक खिच सकता है। अगर बात जमती है तो सलमान राज एनडीके की सुपर हीरो मूवी के बाद इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे। हालांकि ऐसा होते-होते 2027 की पहली तिमाही बीत जाएगी। यानी अगर यह फिल्म बनती है तो इसका शूट 2027 की गर्मियों में शुरू हो सकता है।

सलमान के करियर में वीर ट्यूबलाइट और भारत को पीरियड ड्रामा की कैटेगरी में रखा जाता है। मगर उनमें उनके कैरेक्टर्स फिक्शनल थे। लेकिन फरहान वाली मूवी में वो रियल लाइफ किरदार निभाएंगे। वैसे पिछले दिनों रितेश देशमुख की राजा शिवाजी में उन्होंने जीवा महाला का पात्र किया था। मगर वो कैमियो था। 2020 के गलवान वैली संघर्ष पर बनने वाली फिल्म मातृभूमि में वो रियल लाइफ कैप्टन बिगुमल्ला संतोष का रोल करने वाले थे। मगर सरकार के निर्देश पर फिल्म में कई बदलाव किए गए। इसलिए अब उस कैरेक्टर को भी फिक्शनल बना दिया गया है। इस वक्त सलमान खान एसबीसी 63 की शूटिंग कर रहे हैं। इससे फारिग होने के बाद वो नवंबर से राजन डीके की फिल्म पर काम शुरू करेंगे। अगर सब कुछ सही रहा तो सलमान उसके बाद फरहान वाली फिल्म पर जुट जाएंगे। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए लल्लन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *