Cli

आख़िरकार ‘डॉन 3’ विवाद में सलमान खान को खुद मैदान में उतरना पड़ा?

Uncategorized

डॉन 3 को लेकर चल रहा विवाद अब सिर्फ रणवीर सिंह और फरान अख्तर तक सीमित नहीं रह गया है। पहले आमिर खान ने दोनों के बीच बढ़ती दूरियों को कम करने की कोशिश की। फिर ऋतिक रोशन ने मामला संभालने की पहल की। लेकिन जब बात फिर भी नहीं बनी तो आखिरकार बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को खुद मैदान में उतरना पड़ा। सवाल यह है कि आखिर दौन 3 के पर्दे के पीछे ऐसा क्या चल रहा है जिसने बॉलीवुड के तीन बड़े सुपरस्टार को मस्त की भूमिका निभाने पर मजबूर कर दिया। क्या रणवीर और फरहान के बीच मतभेद इतने बढ़ गए हैं कि फिल्म पर ही संकट मंडराने लगा है और क्या सलमान खान की एंट्री इस पूरे विवाद का अंत कर पाएगी?

नमस्कार, मैं नंदिनी सोनी और आप देख रहे हैं द हिंदी टॉक। दरअसल पिछले कुछ समय से डॉन 3 को लेकर लगातार विवाद और अटकलें सामने आ रही हैं। फिल्म की घोषणा के बाद जहां रणवीर सिंह को नए डॉन के रूप में पेश किया गया वहीं इसके बाद कई तरह की खबरें सामने आने लगी। बताया गया कि फिल्म की दिशा, क्रिएटिव फैसलों और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच मतभेद बढ़ गए हैं। मामला इतना आगे बढ़ गया कि इंडस्ट्री में इसकी चर्चा खुलकर होने लगी। सूत्रों के मुताबिक शुरुआत में इस विवाद को शांत करने की जिम्मेदारी आमिर खान ने उठाई थी। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने और बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की। लेकिन जब वहां से कोई ठोस नतीजा नहीं निकला तो बाद में ऋतिक रोशन ने भी पहल की। कहा जाता है कि ऋतिक ने भी दोनों के बीच संवाद बढ़ाने की कोशिश की ताकि मामला आगे ना बढ़े। हालांकि इन कोशिशों के बावजूद विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हो पाया।

और यहीं से कहानी में सलमान खान की एंट्री होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान को जब लगा कि मामला अब जरूरत से ज्यादा बढ़ रहा है और इसका असर दोनों के करियर पर पड़ सकता है तब उन्होंने खुद हस्तक्षेप करने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि सलमान ने अलग-अलग रणवीर सिंह और फरहान अख्तर से बात की और उन्हें सलाह दी कि वह इस मुद्दे को आपस में बैठाकर सुलझाएं। रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान ने दोनों को साफ शब्दों में कहा कि अगर यह विवाद लंबा खींचता है तो इसका नुकसान सिर्फ एक फिल्म तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी असर पड़ सकता है। सलमान का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में क्रिएटिव मतभेद होना कोई नई बात नहीं है। बड़े कलाकारों और निर्देशकों के बीच ऐसे मतभेद पहले भी होते रहे हैं। लेकिन उन्हें बातचीत के जरिए सुलझाया जाता है ना कि सार्वजनिक विवाद बनाकर। बताया जा रहा है कि सलमान ने फरहान अख्तर को समझाया कि क्रिएटिव डिफेंस किसी भी फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं और उन्हें व्यक्तिगत टकराव में नहीं बदलना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने रणबीर सिंह से लंबी बातचीत की और उनका पक्ष विस्तार से सुना। सूत्रों का कहना है कि सलमान का मकसद सिर्फ इतना था कि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय ना हो और मामला कानूनी लड़ाई या इंडस्ट्री के बड़े विवाद में ना बदल जाए। इतना ही नहीं सलमान ने दोनों को एक दिलचस्प सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि अगर फिलहाल डॉल 3 को लेकर मतभेद है, तो दोनों किसी दूसरी फिल्म पर साथ काम करने की संभावना तलाश सकते हैं। लेकिन उससे पहले जरूरी है कि उनके बीच चल रहा विवाद पूरी तरह खत्म हो। माना जा रहा है कि दोनों पक्ष सलमान की सलाह को गंभीरता से ले रहे हैं और अब बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इस पूरे विवाद में एक और अहम पहलू सामने आया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान नहीं चाहते कि मामला इतना बढ़ जाए कि इसमें एफडब्ल्यू, आईसीई या अन्य इंडस्ट्री संस्थानों को कठोर कदम उठाने पड़े। हाल के दिनों में रणबीर सिंह को लेकर जो खबरें सामने आई और जिस तरह विवाद बढ़ा उसके बाद सलमान को लगा कि अगर समय रहते दखल नहीं दिया गया तो स्थिति और खराब हो सकती है। कहा जा रहा है कि सलमान ने फरहान अख्तर को यह भरोसा भी दिलाया कि अगर उन्हें किसी तरह का नुकसान हुआ तो वह उनके साथ खड़े हैं। वहीं रणवीर सिंह को उन्होंने सलाह दी कि धुरंधर की सफलता से मिले मूवमेंट्स को खराब ना करें और जल्द अपनी अगली फिल्मों पर फोकस करें। सलमान का मानना है कि लंबे विवाद कलाकारों की छवि और उनके काम दोनों को प्रभावित करते हैं। फिलहाल बॉलीवुड में चर्चा इस बात की है कि क्या सलमान खान की मत्स्यता के बाद

डॉन 3 विवाद का अंत हो जाएगा या फिर मामला आगे भी सुर्खियों में बना रहेगा। लेकिन इतना जरूर है कि जब किसी विवाद को सुलझाने के लिए आमिर खान, ऋतिक रोशन और फिर सलमान खान जैसे बड़े सितारों को आगे आना पड़े तो साफ है कि मामला साधारण नहीं था। अब सबकी नजर इस बात पर है कि रणवीर सिंह और फरहान अख्तर आखिरकार कोई साझा रास्ता निकाल पाते हैं या नहीं। चलिए फिलहाल इस वीडियो में इतना ही। आप इस पूरी खबर को लेकर क्या कुछ सोचते हैं? कमेंट सेक्शन में हमें अपनी राय जरूर दें और अगर अभी तक आपने हमारे चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है तो तुरंत करें। इसके साथ ही हमें सोशल मीडिया प्लेटफार्म यानी कि Facebook, inा और एक्स पर फॉलो जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *