अगर आप सिनेमा लवर हैं, तो अक्षय कुमार स्टारर हेराफेरी का वह सीन आपको जरूर याद होगा जिसमें परेश रावल फोन पर बात करते हैं। फोन पर चमन झींगाना का किरदार पूछता है हेलो देवी प्रसाद हैं और बाबू भैया कहते हैं वह तो 10 मिनट पहले ही गुजर गए। परेश रावल से फोन पर बात करने वाले वो एक्टर हैं दिनेश हिंघु। दर्शकों तक हमने इन्हें फिल्मों में देखा। शाहरुख खान की बाजीगर हो, संजय दत्त की खूबसूरत और सलमान खान की नो एंट्री।
यह तो चंद नाम हैं। दिनेश सिंघू ने हर नामी एक्टर के साथ काम किया है। सैकड़ों फिल्में की हैं और उनके कई सींस आइकॉनिक हैं। 86 बरस की उम्र में वो आज भी काम करना चाहते हैं मगर अब काम मिलता नहीं। अब इंटरनेट पर एक फैन से चर्चा का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह बता रहे हैं कि अब वो पर्दे पर नजर क्यों नहीं आते। उन्होंने कहा मैं जाता हूं कभी-कभी बुलाया तो। हाथ की चोट दिखाते हुए बोले मैं 86 साल का हूं।
कभी-कभी काम पर जाता हूं। हाल ही में मैं गिर गया था। मुझे चोट लग गई थी। अब ठीक है चलता है मगर डॉक्टर के पास जाने के लिए माल भी चाहिए ना। वह तो कहते हैं कभी 5000 लाओ, कभी 3000 लाओ। इतना पैसा भी तो चाहिए। वीडियो बना रहे फैंस ने कहा कि इंडस्ट्री में आपके जैसे एक्टर्स अब नहीं हैं। इसके जवाब में दिनेश सिंघमू ने कहा फिर भी पैसे नहीं मिलते थे। कैरेक्टर आर्टिस्ट को इतना पैसा नहीं मिलता। मैं ब्लैक एंड वाइट के जमाने से काम करता आ रहा हूं।
भारत भूषण के साथ भी पिक्चर की। कुर्बानी के बाद मुझे काम मिलने लगा। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, प्रतिक्रिया भी आई, इंडस्ट्री से कुछ एक्टर्स, फिल्म मेकर्स ने मदद का हाथ बढ़ाया और फिर इंडस्ट्री से लंबे समय से जुड़े पारस पब्लिसिटी के राजेश वसानी ने Facebook पर एक पोस्ट में लिखा पिछली रात से जो खबरें चल रही थी जिन्हें मैंने भी इंडस्ट्री में शेयर किया था। उन्हें देखकर मुझे लगा कि सच्चाई पता करना जरूरी है। मैंने अरुणा ईरानी के जरिए जमुना दिनेश हिंू से बात की। उन्होंने बताया कि उनका परिवार अच्छे से सेटल्ड है। उनके दो बेटे और पोते-पोतियां हैं। उन और दिनेश सिंघू बिल्कुल ठीक हैं। लगता है कोई गलतफहमी हो गई थी। इस पोस्ट में राजेश वसानी ने उन एक्टर्स को धन्यवाद दिया जिन्होंने यह वीडियो और इसके बाद आई खबरें देखकर मदद के लिए इरादे से उन्हें संपर्क किया था।
उन्होंने लिखा मैं उन सभी लोगों का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने तुरंत मदद के लिए आगे आकर साथ दिया। जैसे राकेश रोशन जी, बोनी कपूर जी और कई अन्य जिनमें हमारी एसोसिएशन भी शामिल है। अमिताभ बच्चन के ऑफिस से भी मदद की पेशकश के लिए फोन आया था। लेकिन उनकी पत्नी से सच्चाई जानने के बाद मैंने सभी को धन्यवाद दिया और बता दिया कि उनका परिवार सेटल्ड है और उन्हें अधिक मदद की जरूरत नहीं है। पारसी मूल के दिनेश हिंगू का ऑफिशियल नाम दिनेश हिंो रानी है और वह बड़ौड़ा गुजरात से हैं। कॉलेज में थिएटर से उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत की और फिर इसी में करियर बनाने में मुंबई आ पहुंचे। हमने उन्हें नमक हलाल, साजन, कुली नंबर वन और हम आपके हैं कौन जैसी सुपरहिट सहित सैकड़ों फिल्मों में देखा है। आपको उनका कौन सा किरदार सबसे यादगार लगता है हमें कमेंट में बताइए। इस खबर को लिखा है हमारे साथी अंकिता ने। आप देखते रहिए लॉक सिनेमा। शुक्रिया। [संगीत]