Cli

देओल परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सनी देओल को हुई बड़ी बीमारी।

Uncategorized

ढाई किलो के हाथ वाले सनी देओल आज एक्टिंग की दुनिया में अपना बहुत बड़ा नाम कर चुके हैं। उनका नाम आते ही सबको एक्शन याद आ जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह दमदार एक्टर भी बहुत बड़ी बीमारी का शिकार है।

जी हां।अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिर पर छा जाने वाले सनी देओल को ऐसी बीमारी थी, जिसकी वजह से फिल्म इंडस्ट्री में उनको लेकर काफी मिसअंडरस्टैडिंग भी हुआ करती थी. एक्टर को लोग डफर समझते थे. दरअसल सनी देओल ने खुद ही बताया था कि वो डिस्लेक्सिया नाम की बीमारी से जूझ रहे थे. इस बीमारी की वजह से एक्टर को फिल्म के सेट पर भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था.

बॉम्बे टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में सनी देओल ने इस बात का खुलासा किया था. सनी ने कहा था कि, वो डिस्लेक्सिया नाम की बीमारी से कई साल तक पीड़ित थे. जब वो स्कूल में थे तब उन्हें ये बीमारी हुई थी. इसके चलते फिल्म के सेट पर भी वो खासा परेशान रहा करते थे. डायलॉग बोलने और डायलॉग की डिलीवरी में उन्हें दिक्कत आती थी. डिस्लेक्सिया बीमारी के चलते वो फिल्म की स्क्रिप्ट को ठीक से पढ़ नहीं पाते थे। साथ ही लिखने में भी कई तरह की दिक्कतें आती थीं.

सनी देओल ने आगे बताया कि जब वो फिल्म की शूटिंग करते थे तब इस परेशानी से निपटने के लिए हिंदी में डायलॉग मांगते थे और कई बार वर्ड्स को पढ़ते थे. इस बीमारी के चलते कुछ लोग तो बहुत अजीब तरह से उन्हें देखते थे. लोगों को ये मुद्दा यूं ही लगता था. जब वो बताते थे तो वे उन्हें डफर समझते थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *