Cli

धर्म के लिए एक्ट्रेस ने छोड़ी ‘एक्टिंग’ सलमान की हीरोइन का बड़ा फैसला !

Uncategorized

फेमस एक्ट्रेस ने धर्म के लिए छोड़ी एक्टिंग। सलमान की हीरोइन ने लिया बड़ा फैसला। एक्ट्रेस के सपने में आए थे प्रेमानंद जी महाराज, ग्लैमर छोड़ अपनाई भक्ति की राह। मुंबई माया नगरी छोड़ पहुंची वृंदावन। आखिर कौन है यह एक्ट्रेस जो हुई कृष्ण भक्ति में लीन। जहां एक तरफ फिल्म और टीवी की दुनिया में नाम, पैसा और शोहरत पाने की भागमभाग लगी रहती है।

तो वहीं एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यह कहानी है उस एक्ट्रेस की जिसने अपने करियर के पीक पर पहुंचकर अचानक सब कुछ त्याग दिया। ना ग्लैमर की चमक-धमक ना कैमरे की लाइमलाइट अब उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है। कहा जा रहा है कि इस फैसले के पीछे एक ऐसा सपना है जिसने उनकी सोच ही बदल दी। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला। दरअसल हम जिसकी बात कर रहे हैं यह कोई आम चेहरा नहीं बल्कि टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस है। जिन्होंने सबके फेवरेट भाईजान के साथ काम किया है

और एकता कपूर के शो से पहचान बनाई थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं अन्ना जय सिंघानी की जिन्होंने अब अपना नाम बदलकर अन्ना परी हरिवंशी रख लिया है और पूरी तरह कृष्ण भक्ति में लीन हो चुकी है। आपको बता दें कि अन्ना का सफर भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। ग्वालियर से मुंबई आई अन्ना ने बड़े सपने देखे थे। साल 2011 में उन्होंने फ्रीलांस कोरियोग्राफर के तौर पर काम शुरू किया और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बनानी शुरू की। उन्हें सलमान खान और कोरियोग्राफर थॉमस पॉलसन के साथ काम करने का मौका भी मिला जो उनके करियर का बड़ा पड़ाव था। लेकिन अन्ना का सपना सिर्फ डांस तक सीमित नहीं था। वो एक्टिंग में भी नाम कमाना चाहती थी। इसी वजह से उन्होंने

बालाजी टेली फिल्म्स में एक्टिंग कोर्स ज्वॉइ किया और क्राइम पेट्रोल सावधान इंडिया जैसे शोज़ में काम किया। इसके बाद उन्हें देखा एक ख्वाब से पहचान मिली। जहां उन्होंने चक्की का किरदार निभाया और घर-घर में पहचान बना ली। सब कुछ सही चल रहा था। लेकिन इसी दौरान उनकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आया। मुंबई में कुछ दोस्तों के साथ वो इस टेंपल जाने लगी। धीरे-धीरे उनका ध्यान भक्ति की ओर बढ़ने लगा। उन्होंने अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव करना शुरू किया जैसे लहसुन, प्याज, शराब और नॉनवेज से दूरी बना ली। लेकिन असली मोड़ तब आया जब उन्होंने एक खास सपना देखा। अन्ना ने बताया कि एक दिन प्रेमानंद जी महाराज मेरे सपने में आए और

नाम जप करने की सलाह दी। इस एक्सपीरियंस ने उन्हें अंदर तक हिला दिया और उन्होंने फैसला कर लिया कि अब वह अपनी जिंदगी पूरी तरह भक्ति को समर्पित कर देंगी। आपको बता दें कि इसके बाद अन्ना मुंबई का ग्लैमर छोड़कर वृंदावन पहुंच गई। वहीं रहकर उन्होंने दीक्षा ली और अब पूरी तरह कृष्ण भक्ति में लीन हो चुकी है। उनका कहना है कि जो सुकून और शांति मुझे यहां मिला है वह कभी ग्लैमर की दुनिया में नहीं मिला और सबसे खास बात यह है कि उनके इस फैसले में उनके परिवार ने भी पूरा साथ दिया। आज अन्ना सादगी भरी जिंदगी जी रही हैं और लोगों को भी आध्यात्मिक की राह अपनाने के लिए इंस्पायर कर रही हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *