Cli

पति की धमकी से सेलीना जेटली ऑस्ट्रिया में आधी रात को घर छोड़कर भागीं थी?

Uncategorized

नो एंट्री और गोलमाल रिटर्न्स जैसी चर्चित फिल्मों में काम कर चुकी सेलिना जेटली काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। मगर खबरों में वो लगातार बनी हुई है। अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हाल ही में उन्होंने अपने ऑस्ट्रियन हस्बैंड पीटर हग के खिलाफ एफआईआर फाइल करवाई है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उनके पति उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दे रहे हैं। साथ ही पीटर ने उन्हें किसी गुमनाम जगह पर छिपा दिया है। सलीना ने उन पर अपने बच्चों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काने का आरोप भी लगाया। मगर जिस बात ने लोगों का सबसे अधिक ध्यान खींचा वो है पोस्ट में उनके बेटे शमशेर का जिक्र। सेलेना ने बताया कि वो अपने किसी बच्चे से मिल नहीं पाई सिवाय शमशेर के। लेकिन मसला यह है कि शमशेर अब इस दुनिया में नहीं। डिवोर्स हियरिंग के बीच सेलेना शमशेर की कब्र पर गई थी। उन्होंने इसे ही अपने बेटे से हुई मुलाकात बताया। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर यह नौबत आई कैसे? क्यों सेलेना के पति उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दे रहे हैं? सेलेना ने अपने करियर की शुरुआत ब्यूटी पेजेंट जीतने से की थी। 2001 में वो फेमिना मिस इंडिया बनी और उसी साल मिस यूनिवर्स की फोर्थ रनर अप भी रही। अगले कुछ सालों में उन्होंने कई फिल्में की उसमें से कुछ चली ज्यादातर पिट गई। 2010 में उन्होंने शादी कर ली। हालांकि अपनी शादी के बारे में उन्होंने पब्लिकली 2011 में बताया था। उनके पति पीटर हग एक ऑस्ट्रियन बिजनेसमैन हैं। जिनका काम लग्जरी होटल से जुड़ा हुआ है। उन्होंने दुबई सिंगापुर के कई बड़े हॉस्पिटिटी ग्रुप्स में सीनियर पोजीशन पर काम किया है। साल 2012 में सलीना पहली बार मां बनी और उन्होंने जुड़वा बेटों को जन्म दिया। एक का नाम रखा विंस्टन वहीं दूसरे का नाम रखा विराज। 2017 में उन्होंने दोबारा जुड़वा बेटों को जन्म दिया।

उनमें से एक का नाम उन्होंने आर्थर रखा। वहीं दूसरे का नाम शमशेर रखा। शमशेर अब इस दुनिया में नहीं है। जन्म के कुछ समय बाद ही सेलेना और पीटर को पता चला कि उनके बेटे को हाइपोप्लास्टिक लेफ्ट हार्ट सिंड्रोम यानी एचएलएचएस है। यह एक ऐसी बीमारी है जहां बच्चे के दिल का बाया हिस्सा ठीक तरह से पनप नहीं पाता। वो इतना छोटा रह जाता है कि शरीर के बाकी हिस्सों को ठीक से ब्लड पंप ही नहीं कर पाता। बेटे की यह मेडिकल कंडीशन देख सेलेना ने लंदन, दुबई, भारत और जहां भी हो सकता था हर जगह के टॉप कार्डियोलॉजिस्ट को कांटेक्ट किया। मगर सब जगह डॉक्टर्स ने उन्हें यही बताया कि इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। नतीजन सेलेना और पीटर ने अपने बच्चे को खो दिया। अगस्त 2025 में सलीना ने शमशेर के जुड़वा भाई आर्थर के साथ एक फोटो शेयर की थी। उसमें दोनों शमशेर की कब्र के पास मौजूद थे। इस फोटो के कैप्शन में सलीना लिखती है, “काश मैं उसे बचा पाती। मगर मैं ऐसा नहीं कर सकी। हमने पूरी प्रेगनेंसी दर्द और दुआओं के सहारे बिताई इस उम्मीद से कि कोई चमत्कार हो जाएगा।

मैं चाहती थी कि काश कोई दवा होती जो मैं ले पाती या फिर कोई ऐसी सर्जरी जो करवाई जा सकती थी। मगर ऐसा कुछ भी नहीं था और उसके बचने की संभावना बहुत कम थी। मगर सेलेना ने तब सिर्फ अपने बेटे को ही नहीं बल्कि पिता को भी खो दिया। शमशेर की मौत से लगभग 3 महीने पहले उनके पिता कर्नल विक्रम कुमार जेटली का निधन हो गया था। अभी वह अपने पिता और बेटे की मौत से उभरी भी नहीं थी कि 2018 में उनकी मां मीता फ्रांसिस कैंसर से चल बसी। एक के बाद एक हुए इन हादसों ने उन्हें तोड़ दिया था। वो डिप्रेशन में चली गई। इसके बाद क्या कुछ हुआ उसे समझने के लिए हमें सीधे नवंबर 2025 में जाना होगा। 2025 में सेलेना और पीटर की शादी को 15 साल पूरे हो गए थे। अचानक खबर आई कि सेलेना ने मुंबई में घरेलू हिंसा का हवाला देकर अपने पति से तलाक की मांग की है। दूसरी तरफ पीटर ने उनसे कहीं पहले ऑस्ट्रिया में ही डिवोर्स केस फाइल कर चुके थे। सेलेना ने अपने केस में घरेलू हिंसा के जो आरोप लगाएं वो किसी भी सामान्य इंसान में सिहरन पैदा कर सकते हैं। 199 पन्नों की उस शिकायत में सेलेना ने पीटर पर इमोशनल, फिजिकल, सेक्सुअल और वर्बल अब्यूज का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी कहा कि उनके पति उनको अपना नौकर बताते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स ने सेलेना के वकीलों के हवाले से कुछ पिटीशन डॉक्यूमेंट की कॉपी हासिल की थी। उसमें जो आरोप लगाए गए थे वो कुछ ऐसे हैं जिसमें से पहला है सेलेना ने दावा किया कि पीटर का अपनी पत्नी या बच्चों के प्रति कोई इमोशनल कनेक्शन नहीं है। वो एक शॉर्ट टपर्ड और शराबी आदमी है जो सेलेना को उनके बच्चों के सामने गालियां देते हैं। दूसरा शिकायत के मुताबिक 2017 से 18 में सेलेना अपने माता-पिता और बच्चे के गुजरने के कारण डिप्रेशन में थी। ऐसे वक्त पर पीटर ने उन पर यह दबाव बनाया कि सेलेना अपने मुंबई वाले घर को उनके हवाले करें। तीसरा आरोप है कि शादी के दौरान पीटर ने उनसे महंगे गिफ्ट्स भी मांगे थे। उनका कहना था कि वह जितने भारतीय दूल्हों को जानते हैं

सबको लड़की वालों की तरफ से महंगे गिफ्ट्स मिले हैं। मजबूर होकर सेलेना के परिवार ने उन्हें 6 से 10 लाख के कई डिजाइनर कफलिंग्स और गहने दिए थे। चौथा अपनी कंप्लेंट में सेलेना ने आरोप लगाया कि जब वो और पीटर अपने हनीमून के लिए इटली गए थे तब उन्हें पीरियड्स स्क्रैंप होने लगा। दर्द इतना ज्यादा था कि उन्होंने पीटर से कहा कि वह उन्हें डॉक्टर के पास ले चले। मगर वह इस बात पर इतने भड़के कि सेलेना पर चिल्लाने लगे और वाइन की एक ग्लास दीवार पर दे मारी। पांचवा पिटीशन के मुताबिक सेलेना को अभी अपने बच्चों की डिलीवरी किए तीन हफ्ते ही गुजरे थे। उनकी स्ट्रेचेस अभी ठीक नहीं हुई थी। इसलिए उन्होंने पीटर से कहा कि वो पैटर्निटी लीव ले लें ताकि उन्हें घर में थोड़ी मदद मिल जाए। इस पर पीटर ने उनके साथ उनका हाथ पकड़ा और घर से बाहर धकेल दिया। सेलेना ब्रेस्ट फीडिंग के कपड़ों में बाहर खड़ी थी। एक पड़ोसी ने उन्हें उस हालत में देखा और उनकी मदद की। छठा 2012 में दिल्ली गैंगरेप केस ने सबको हिला दिया था। पीटर को भी उस केस के बारे में पता चला। शिकायत के मुताबिक उस केस के बाद जब भी उन दोनों में लड़ाई होती पीटर सेलेना को धमकी देते। धमकी यह कि वो उनके वाइना में रड डाल देंगे। ठीक वैसे ही जैसा उस केस में हुआ था। सातवां सेलेना का दावा है कि पीटर उन्हें एक सेक्सुअल ऑब्जेक्ट से ज्यादा कुछ नहीं समझते थे। 2014 से 15 के आसपास उन्होंने सेलेना के सामने यह फरमान रखा कि वो उनकी कंपनी के एक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के साथ सोएं। पीटर का मानना था कि इससे उन्हें प्रमोशन मिल जाएगा। आठवां 2025 में की गई इस शिकायत में सलीना ने पीटर पर एनल और कई दूसरे अन नेचुरल सेक्स के आरोप भी लगाए। साथ ही यह भी कहा कि वो उनकी न्यूड फोटो खींचते खींचा करते थे। उन तस्वीरों को लीक करने की धमकी देते हुए पीटर ने सेलेना को अपने हिसाब से चलने का प्रयास किया था। नौवां आरोप है कि पीटर सेलेना को अपनी नौकरानी कहते थे। साथ ही उन्हें हर दूसरी बात पर उलहाना देते। तंग आकर उन्हें ऑस्ट्रिया में अपना घर छोड़कर आधी रात को भारत आना पड़ा। आधी रात में क्यों? इसके बारे में हम आपको आगे बताएंगे। मुद्दा यह है कि मजबूरी में वह अपने बच्चों को भी साथ नहीं ला पाई। इसके बाद पीटर ने उनके खिलाफ केस कर दिया और बच्चों से कांटेक्ट करने के सभी रास्ते बंद कर दिए। हालांकि कुछ समय बाद ऑस्ट्रिया की कोर्ट ने उन्हें अपने बच्चों से रोज 1 घंटे फोन पर बात करने की इजाजत दे दी। इस डिवोर्स पिटीशन में सलीना ने पीटर से ₹1 लाख महीने की एलुमिनी और ₹50 करोड़ का हर्जाना मांगा था। सलीना के वकील ने बताया कि उन्होंने पीटर पर एक और केस किया था।

उसमें यह आरोप था कि सेलेना के पति ने उनके साथ जोर जबरदस्ती कर मुंबई वाली 3 करोड़ 50 लाख की प्रॉपर्टी अपने नाम करवा ली। साथ ही वियना में उन्होंने साथ मिलकर जो प्रॉपर्टी ली थी उसे भी उनसे पूछे बगैर छीन लिया गया। सलीना ने पीटर पर उन्हें धोखे में रखने का आरोप भी लगाया था। उन्होंने बताया कि शादी से पहले जब वह कोर्टशिप में थे जब पीटर ने खुद को सिंगल बताया था। मगर 2012 में सेलेना को वह अपनी पहली डिलीवरी के बाद अपनी ननद से पता चला कि पीटर उस वक्त एक दूसरी लड़की के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थे। सेलेना की लीगल टीम में शामिल निहारिका कंजरवाला ने न्यूज़ 18 को दिए एक इंटरव्यू में कुछ और खुलासे किए। उन्होंने कहा कि पीटर ने सलीना के सभी क्रेडिट और डेबिट कार्ड छीन लिए थे। उन्होंने सारी सेविंग्स उड़ा दी। इसके बाद वह नौकरी के लिए पहले मुंबई, दुबई और फिर सिंगापुर शिफ्ट हो गए। सिंगापुर में उनकी नौकरी चली गई तो वह दोबारा दुबई और वहां से ऑस्ट्रिया आ गए। सेलेना आधी रात में सब कुछ छोड़कर क्यों भागी उसकी वजह ऑस्ट्रिया ही है।

शिकायत के मुताबिक वहां उन्हें और उनके बच्चों को एक छोटे गांव में एकदम आइसोलेशन में रखा गया था। इसके बाद पीटर ने सेलेना के पासपोर्ट और बाकी डॉक्यूमेंट्स ले लिए। एक दिन सेलेना घर में अपने वकील से बात करने के लिए कोई शांत जगह ढूंढ रही थी। उसी कोशिश में उन्हें अपने डॉक्यूमेंट और पासपोर्ट मिल गए। यह देख उन्होंने एक पड़ोसी की मदद ली और रातोंरात ऑस्ट्रिया से भाग निकली। वो अपने बच्चों को साथ नहीं ला सकती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑस्ट्रिया के कानून के मुताबिक पेरेंट्स अपने पार्टनर से पूछे बिना बच्चों को देश के बाहर नहीं ले जा सकते। यदि सेना उस रात अपने बच्चों को साथ लाती तो वो एक बड़े केस में फंस जाती। इन सबके बीच सेलेना एक और लड़ाई लड़ रही थी। उनके भाई मेजर विक्रांत जेटली को सितंबर 2024 में यूएई में हिरासत में ले लिया गया था। लंबे समय तक उनके बारे में परिवार को ज्यादा खोज खबर भी नहीं थी। सेलेना ने उनके लिए काफी दौड़भा की। शुरुआत में परिवार को लगा कि शायद विक्रांत लापता हो गए हैं। मगर फिर उन्हें जानकारी मिली कि उन्हें नेशनल सिक्योरिटी के मामले में अरेस्ट किया गया है। किस मामले में इस बाबक कुछ भी क्लियर नहीं बताया गया। ऐसे में सेलेना ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपने भाई को छुड़वाने में मदद मांगी। एक पोस्ट में उन्होंने स्वीकारा कि पीटर ने उन्हें इसी वजह से अपने बच्चों से मिलने से रोक दिया था। बाद में विक्रांत ने भी अपनी बहन से मदद लेने को साफ मना कर दिया। साथ ही यह भी कहा कि अब से उनका केस उनकी पत्नी संभालेंगी। कुल मिलाकर सलीना पिछले कई सालों से लगातार स्ट्रगल कर रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने तंग आकर पीटर के खिलाफ मुंबई में एफआईआर करवाई।

साथ ही मदर्स डे पर शमशेर की कब्र के पास से एक वीडियो शेयर की। वीडियो में वह रोती हुई उसके कब्र को साफ कर रही हैं। एक अन्य वीडियो में उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रिया की कोर्ट ने उन्हें अपने बच्चों की जॉइंट कस्टडी दे दी है। फिर भी पीटर उन्हें उनसे मिलने नहीं दे रहे। सेलेना के मुताबिक उन्होंने अपने बच्चों को उसी दिन खो दिया था जब वो खुद को बचाने के लिए ऑस्ट्रिया से निकल गई थी। कोर्ट के कहने के बावजूद पीटर उनके तीनों बच्चों को लेकर नहीं आए। इसलिए अब वो केवल एक बच्चे को गले लगा पा रही है और वो बच्चा शमशेर है जो कि इस दुनिया में है भी नहीं। सलेना के मुताबिक शादी की 15वीं सालगिरह पर पीटर ने उनसे यह कहा था कि उनके लिए गिफ्ट है। जब उनके पास वो पोस्ट पहुंचा तो पता चला कि उसमें कोई गिफ्ट नहीं बल्कि डिवोर्स पेपर्स हैं।

इस बात से नाराज होकर उन्होंने अपने घर, प्रॉपर्टी और बच्चों के लिए लड़ाई छेड़ दी। हालांकि उनका आरोप है कि पीटर अपने पिता के साथ मिलकर उनके तीनों बेटों को किसी अनजान जगह पर ले गए हैं। साथ ही वो उन्हें सेलेना और हिंदू धर्म के खिलाफ भड़का रहे हैं। जो भी हो ताजा अपडेट यह है कि मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 1152, 3512 और 352 के तहत पीटर के खिलाफ केस फाइल किया है। मामले की तफ्तीश चल रही है। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए लल्लन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *