साल 1983 में आई अवतार गुलशन ग्रोवर के करियर की बेहद महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक थी। फिल्म में उन्होंने राजेश खन्ना और शबाना आजमी के बेटे चंदर का किरदार निभाया था।
इसी फिल्म से जुड़ा एक किस्सा गुलशन ग्रोवर ने खुद साझा किया था।गुलशन के मुताबिक, एक सीन में उनका किरदार अपने माता-पिता से सवाल करता है और उनके प्रति बेहद कठोर रवैया दिखाता है। इस भावुक दृश्य में शबाना आजमी को मां के किरदार में बेटे को थप्पड़ था।गुलशन ने बताया कि शबाना ने सीन को प्रभावशाली बनाने के लिए उन्हें करीब 15 बार थप्पड़ ।
वह सिर्फ गुस्से में नहीं थीं, बल्कि सीन के दौरान उनकी आंखों में आंसू भी थे। गुलशन के अनुसार, शबाना के अभिनय में मौजूद दर्द और भावनात्मक तीव्रता ने उस दृश्य को बेहद असरदार बना दिया।दिलचस्प बात यह भी है कि अवतार से पहले गुलशन आर्थिक संघर्ष से गुजर रहे थे।
शबाना आजमी ने उनकी मदद की और उन्हें फिल्म में काम मिलने की राह आसान हुई। गुलशन आज भी उनके सहयोग को याद करते हैं।Xयानी ये थप्पड़ किसी व्यक्तिगत विवाद की वजह से नहीं, बल्कि फिल्म के एक भावुक सीन का हिस्सा थे।