जहां एक तरफ बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां लाखों करोड़ों की ड्रेस पहनकर कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में शिरकत कर रही हैं। वहीं इसी मंच पर राजस्थान की बेटी ने एक नया इतिहास रच दिया है।
आपको बता दें कि राजस्थान की एक लड़की राजपूती पोशाक पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इतना ही नहीं घाघरा चोली पहनकर उन्होंने साथ में घूंघट भी किया है।

वहीं अब यह लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हर तरफ इसकी ही चर्चा हो रही है कि कौन है यह लड़की जो राजस्थानी पोशाक पहनकर कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंची है।

तो दुनिया के सबसे बड़े रेड कारपेट इवेंट में शामिल कांस फिल्म फेस्टिवल में रुचि गुर्जर ने घूंघट को केवल फैशन के रूप में नहीं बल्कि महिलाओं की स्वतंत्रता पहचान और सामाजिक बदलाव की आवाज के रूप में प्रस्तुत किया है।

दरअसल राजस्थान के खेतड़ी क्षेत्र के मेहाड़ा गुर्जरवास निवासी बॉलीवुड एक्ट्रेस रुचि गुर्जर ने अपने पारंपरिक राजस्थानी अंदाज और मजबूत सामाजिक संदेश के जरिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी खास पहचान बनाई है। रुचि गुर्जर जो कि एक मॉडर्न है और एक्ट्रेस हैं। पिछले 5 सालों से मुंबई में एक्टिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी फिल्म लाइफ पहले ही रिलीज हो चुकी है। जबकि हाल ही में उन्होंने फिल्म घूंघट में काम किया है जो आने वाले 2 से 3 महीनों में रिलीज होने की संभावना है।
इसके अलावा कई वेब सीरीज में भी अभिनय कर चुकी हैं। हाल ही में वह 7 सालों बाद राजस्थान के झुंझुनू जिले के अपने पैतृक गांव मेहाड़ा गुर्जरवासी लौटी थी। जहां उनका गर्मजोर से स्वागत किया गया था। वहीं रुचि गुर्जर 2023 मिस हरियाणा रह चुकी हैं। वह बतौर एक्ट्रेस और मॉडल काम करती हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लेकिन वह मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं और मॉडलिंग के क्षेत्र में उन्होंने अपना बड़ा नाम बनाया है। रुचि ने अपनी पढ़ाई जयपुर के महारानी कॉलेज से पूरी की है। ग्रेजुएशन के बाद एक्टिंग के पैशन को फॉलो करने के लिए वह मुंबई आ गई।
उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया। उसके बाद कई वेब सीरीज में भी वह नजर आई। रुचि गुर्जर 2025 में कांस फिल्म फेस्टिवल में नजर आई थी। उसमें भी उनका लुक काफी चर्चा में रहा था। कांस 2025 में उन्होंने अपने लुक के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो वाला नेकलेस पहना था और इसकी वजह से वह काफी सुर्खियों में रही और इस साल भी रुचि गुर्जर का यह लुक काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह राजस्थानी पोशाक पहने और घूंघट करे नजर आई।
हालांकि उन्होंने इस लुक के जरिए सदियों पुरानी जबरन घूंघट प्रथा के खिलाफ एक साहसी और और प्रतीकात्मक संदेश दिया है। एक्ट्रेस का यह लुक सामाजिक बंधनों पर सवाल करता है। जिसकी वजह से आज कई महिलाओं को अपनी पहचान और आवाज छिपाकर जीना पड़ता है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस का यह शाही लुक फैशन डिजाइनर रूपा शर्मा ने डिजाइन किया है।
पिंक रंग के खूबसूरत लहंगे पर की गई सिल्वर जड़ी की कढ़ाई, पारंपरिक राजस्थानी गहने और चेहरा ढकता घूंघट सभी को लोगों ने काफी पसंद किया है।