एक और अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों ने फैंस को चिंता में डाला है तो दूसरी ओर बिग बि ने खुद इन खबरों के बीच अपनी एक चिंता जताई है। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट डाली है जिसमे उन्होंने अपनी बहुत बड़ी फिक्र का जिक्र किया है।
दरअसल हाल ही विक्की लालवानी ने अपनी युटुब चैनल पर ये दावा किया है की अमिताभ नानावटी हॉस्पिटल की ए विंग में दो दिन से भर्ती है। जिसके बाद बिग बी ने एक पोस्ट किया। हालाकि उन्होंने हेल्थ अपडेट की जगह अपनी बड़ी चिंता के बारे में बात की।
अपने नए ब्लॉग में फैंस के साथ मुलाकात की कई तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने Tumblr पर अपनी फोटोज शेयर की और फैंस का अभिवादन करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने इन फोटोज के साथ ब्लॉग में लिखा, ” मैं घर से शुभचिंतकों से मिलने के लिए अंदर जाता हूं.. स्टाफ, सिक्योरिटी और पुलिस मुझे बताते हैं कि सब तैयार है और जैसे ही मैं आगे बढ़ता हूं, मन में फिक्र होती है, क्या वो वहां होंगे, क्या वो भी मेरा अभिवादन करेंगे या फिर?
एक्टर ने आगे लिखा उन्होंने आगे कहा, “और फिर मुझे लोगों के जयघोष सुनाई देते हैं. एड्रेनालाईन सक्रिय हो जाता है और शरीर के अंग एक साथ एक्टिव हो जाते हैं. करीब-करीब किसी घुसपैठ की तरह, एक प्रेमपूर्ण घुसपैठ और दूसरों में इतनी खुशी देखकर अच्छा लगता है.
उनका ठहरे रहना, बुजुर्ग, छोटे बच्चे जिन्हें पता नहीं होता कि आखिर क्या हो रहा है, लेकिन वो कितने प्यारे हैं. आह कितना बड़ा आशीर्वाद, सर्वशक्तिमान ईश्वर की जय हो.