Cli

इंडस्ट्री का दमदार विलन है रेखा का सौतेला जीजा, क्यों बहन के रिश्ते के खिलाफ थी एक्ट्रेस? जानकर रो पड़ेंगे।

Uncategorized

बॉलीवुड का यह मशहूर है रेखा का सौतेला जीजा। कभी छोटी बहन और बॉलीवुड विलेन की लव स्टोरी के खिलाफ थी उमराव जान बहन की लव स्टोरी में खुद विलेन बन गई थी रेखा। फिर ऐसा हुआ कि बहन के इश्क के सामने रेखा को झुकना पड़ा।

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की निजी जिंदगी जितनी रहस्यमई रही है, उतनी ही दिलचस्प उनकी फैमिली की कहानियां भी हैं। और ऐसी ही एक कहानी जुड़ी है रेखा की सौतेली बहन और जीजा से। यह तो सभी जानते हैं कि रेखा की फैमिली लाइफ हमेशा से ही काफी पेचीदा रही है और शायद यही वजह है कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़े रिश्ते भी अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। रेखा की बहनों की बात करें तो उनकी एक सगी बहन राधा हैं जो खुद भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

लेकिन आज हम रेखा की जिस बहन की बात करने जा रहे हैं वो हैं उनकी सौतेली बहन धनलक्ष्मी सप्रू। सबसे पहले तो बता दें कि धनलक्ष्मी रेखा और राधा की मां पुष्पवल्ली की दूसरी शादी से हुई बेटी हैं। हालांकि अपनी सौतेली बहन के साथ रेखा बेहद खूबसूरत और प्यार भरा बॉन्ड शेयर करती हैं। रेखा की सौतेली बहन धनलक्ष्मी की शादी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर तेज सपू से हुई है। 80 और 90 के दशक में फिल्मों में कभी विलेन तो कभी दमदार सपोर्टिंग किरदार निभाकर तेज सपू ने खूब नाम कमाया। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि तेज सपू का रिश्ता बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के परिवार से भी जुड़ा हुआ है।

तेज सप्रू और रेखा ने यूं तो कई फिल्मों में काम किया हुआ है लेकिन इसके बीच के रिश्तों के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। तेज रिश्ते में रेखा के सौतेले जीजा लगते हैं। लेकिन एक वक्त था जब रेखा अपनी बहन धनलक्ष्मी और तेज सप्रू की लव स्टोरी में विलिलेन बन गई थी। कहा जाता है कि जब धनलक्ष्मी और तेज सप्रू एक दूसरे के करीब आए तब रेखा इस रिश्ते के खिलाफ थी और वजह था तेज सप्रू का पहले से शादीशुदा होना। जी हां जिस दौर में धनलक्ष्मी की नजदीकियां तेज सपू के साथ बढ़ी तब वह पहले से शादीशुदा थे। पहली बीवी से उनका तलाक भी नहीं हुआ था और जब इस रिश्ते के बारे में रेखा को पता चला तब उन्होंने साफ तौर पर रिश्ते से ही मना कर दिया।

रेखा को यह बात सबसे ज्यादा परेशान कर रही थी। उन्हें अपनी बहन के भविष्य की चिंता थी और वह नहीं चाहती थी कि धनलक्ष्मी किसी ऐसे रिश्ते में कदम रखें जहां आगे चलकर उन्हें परेशानी उठानी पड़े। इस बारे में खुद तेज ने एक इंटरव्यू में बात की थी। तब रेखा के ऐतराज के बारे में बताते हुए तेज ने कहा था कि रेखा नहीं चाहती थी कि उनकी बहन धनलक्ष्मी की शादी मेरे साथ हो। क्योंकि मैं पहले से शादीशुदा था। रेखा की मां पुष्पावली चाहती थी कि मैं उनके घर का दामाद बनूं। लेकिन रेखा इसके खिलाफ थी क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं उनकी बहन के साथ कुछ गलत ना हो।

हालांकि बाद में रेखा ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। इस बारे में बात करते हुए तेज ने कहा था कि रिश्ते ऊपर से बनकर आते हैं। मेरी दूसरी शादी धनलक्ष्मी के साथ लिखी थी। मैंने अपनी पहली पत्नी से तलाक लिया। घरवाले भी चाहते थे कि वह मेरी पत्नी बने। जब रेखा ने देखा कि उनकी बहन मेरे अलावा किसी दूसरे से शादी नहीं करेंगी, तो वह हमारी खुशी में खुश हो गई। बता दें कि आज रेखा अपनी सौतेली बहन धनलक्ष्मी और जीजा तेज सप्रू के साथ बेहद खूबसूरत बॉन्ड शेयर करती हैं।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *