दूसरी बार चैंपियन बनने के बाद भी नहीं निकली RcB की परेड. IPL 2026 खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस बार शहर में विजय जुलूस नहीं निकालेगी.RCB प्रबंधन ने यह निर्णय पिछले साल हुई दर्दनाक भगदड़ की घटना को ध्यान में रखते हुए लिया है।
जानकारी के लिए बता दे की 4 जून 2025 को टीम की पहली IPL ट्रॉफी जीत के बाद एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जल्दबाजी में आयोजित विजय जुलूस के दौरान मची भगदड़ में 11 प्रशंसकों की जान चली गई थी. यही वजह है की लेकिन बेंगलुरु पुलिस पहले ही सार्वजनिक उत्सवों को लेकर सख्त रुख अपना चुकी थी.
शहर के पुलिस आयुक्त सीमंथ कुमार सिंह ने फाइनल से पहले ही एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से पटाखे फोड़ने, सड़कों पर जश्न मनाने, ट्रैफिक बाधित करने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की थी।पुलिस ने साफ कहा था कि सार्वजनिक समारोह की अनुमति नहीं दी जाएगी और लोग चाहें तो घरों या निजी स्थानों पर जश्न मना सकते हैं.
इसके अलावा परेड निकलने की दूसरी वजह राजनीतिक है।
नव-नियुक्त मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार शाम 4:10 बजे लोक भवन में आयोजित होना है. यह स्थल राजभवन और एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के काफी करीब है. समारोह में बड़ी संख्या में वीआईपी मेहमानों और राज्यभर से आने वाले समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है.
ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस बल की भारी तैनाती की जरूरत होगी. प्रशासन के लिए एक ही दिन दो बड़े आयोजनों को संभालना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था।
साथ ही खेलाडियो के लिए भी ये मुश्किल होता क्योंकि टीम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले बुधवार तक भारतीय टेस्ट टीम से जुड़ना है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड और टिम डेविड, न्यूजीलैंड के जैकब डफी तथा वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड को भी अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीमों के साथ आगामी कार्यक्रमों में शामिल होना है.