40 के हीरो की नींद में । पति के बाद बेटे की उठी अर्थी। किस हाल में एक्टर की बूढ़ी मां। दिवंगत बेटे का जन्मदिन मनाता है परिवार। तस्वीरों ने तोड़ा फैंस का दिल। भाई की याद में रोज तड़पती हैं बहनें। निधन की खबर पर हिल गई थी इंडस्ट्री। टीवी की दुनिया का वो चेहरा जिसने अपनी दमदार पर्सनालिटी और शानदार एक्टिंग टैलेंट से लाखों दिलों में जगह बनाई थी।
सिद्धार्थ शुक्ला एक ऐसा नाम जिनकी अचानक हुई मौत ने हर किसी को सदमे में डाल दिया था। 2 सितंबर 2021 का वो दिन शायद ही कोई भूल पाएगा। महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ इस दुनिया को अलविदा कह गए थे और पीछे छोड़ गए अपनी रोती बिलखती मां को। जिन्होंने पति के बाद अपने लाडले को भी खो दिया। आज सिद्धार्थ शुक्ला की डेथ एनिवर्सरी है।
इसी बीच फैंस सिद्धार्थ की यादों में डूबे हुए हैं और उनकी मां के बारे में भी जानने के लिए उत्सुक हैं कि वो कहां है, क्या कर रही हैं। तो चलिए शुरू से शुरू करते हैं और सब कुछ बताते हैं। बताया जाता है कि निधन से कुछ घंटे पहले रात करीब 3 से 3:30 बजे के आसपास सिद्धार्थ को बेचैनी और सीने में दर्द महसूस हुआ था। उन्होंने अपनी मां को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने दवा ली और सो गए और जब सुबह सिद्धार्थ ने अपनी आंखें नहीं खोली उन्हें मुंबई के ले जाया गया जहां ने उन्हें घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी से हुई। सिद्धार्थ के जाने का दर्द उनकी मां रीता शुक्ला के लिए किसी पहाड़ टूटने से कम नहीं था।
उन्होंने पहले अपने पति अशोक शुक्ला को खोया और फिर जिंदगी के सबसे बड़े सहारे अपने इकलौते बेटे को भी हमेशा हमेशा के लिए खो दिया। एक मां के लिए इससे बड़ा दुख शायद ही कुछ हो सकता है। सिद्धार्थ अपनी मां के बेहद करीब थे।
बिग बॉस 13 के दौरान भी वह कई बार अपनी मां का जिक्र करते नजर आ जाते थे। मां के साथ उनका रिश्ता फैंस को हमेशा बेहद खास लगा। यही वजह है कि सिद्धार्थ के जाने के बाद फैंस ने उनकी मां को हिम्मत और मजबूती के लिए आयरन लेडी तक कहना शुरू कर दिया था।
दिवंगत एक्टर की दो बड़ी बहनें भी हैं। प्रीति शुक्ला और नीतू शुक्ला। भाई के जाने के बाद दोनों बहनों ने मां का सहारा बनकर परिवार को संभाला। पिछले साल दिसंबर 2025 में सिद्धार्थ के जन्मदिन के मौके पर उनकी मां और बहनों का एक वीडियो भी सामने आया था। परिवार ने उनका 45वां जन्मदिन उनकी यादों के साथ मनाया। केक काटते हुए परिवार की तस्वीरें देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए। कहा जाता है सिद्धार्थ की मां रीता शुक्ला अपना काफी समय ब्रह्मकुमारी इस आश्रम में बिताती हैं।
आध्यात्मिक माहौल में रहकर वह अपने बेटे की यादों के साथ जिंदगी आगे बढ़ाने की कोशिश करती हैं। वहीं सिद्धार्थ की के बाद उनके परिवार ने किसी साजिश की आशंका से इंकार कर दिया था। परिवार ने पुलिस को बताया था कि सिद्धार्थ किसी मानसिक तनाव से नहीं गुजर रहे थे और उन्होंने लोगों से भी अपील की थी कि उनकी l को लेकर अफवाहएं ना फैलाएं। आज सिद्धार्थ शुक्ला को दुनिया छोड़े कई साल हो चुके हैं लेकिन फैंस के दिलों में उनकी यादें आज भी जिंदा हैं।