रणवीर सिंह पर फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लाइजज़ यानी फॉइज़ ने बैन लगा दिया है। प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, टेक्नशियन को भी निर्देश दिए हैं कि कोई भी रणवीर के साथ काम नहीं करेगा।
अब जब तक रणवीर फरान अख्तर फेडरेशन के साथ बैठकर डॉन 3 वाले इस मामले को हल नहीं निकाल लेते इस मामले का तब तक रणवीर पर यह बैन लगा रहेगा। फरहान ने तो बीते दिनों इस पर दी हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से चर्चा की थी। मगर जब से यह पूरा बखेड़ा हुआ है, रणवीर की तरफ से अब तक कोई स्टेटमेंट नहीं आया था। बैन लगने के कुछ घंटों बाद अब जाकर रणवीर की तरफ से कोई रिएक्शन आया है।
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उनके प्रवक्ता ने कहा रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और डॉन फ्रेंचाइजी से जुड़े हर इंसान का बहुत सम्मान करते हैं। हाल ही में डॉन 3 को लेकर जो भी बातें सामने आई उन पर उन्होंने जानबूझकर चुप्पी बनाए रखी।
उनका मानना है कि प्रोफेशनल मामलों और निजी समीकरणों को हमेशा पूरी गरिमा, समझदारी और एक दूसरे का सम्मान करते हुए संभाला जाना चाहिए। इस मामले को लेकर रणवीर के बारे में कई तरह की बातें कही गई। मगर रणवीर सिंह ने कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस बारे में उनके स्पोक्सपर्सन ने कहा रणवीर को लेकर समय-समय पर कई तरह की नैरेटिव और अटकलें सामने आई हैं।
मगर उन्होंने कभी भी सार्वजनिक तौर पर इनका जवाब देना और अनुमानों को बढ़ावा देना जरूरी नहीं समझा। उनका पूरा ध्यान अपने काम और अपने अगले कमिटमेंट्स पर है। वह आज भी इन फ्रेंचाइज़ से जुड़े सभी लोगों के लिए बहुत सम्मान और अच्छी भावनाएं रखते हैं और इसकी सफलता की कामना करते हैं। ऐसे मौकों पर उन्होंने हमेशा ही संयम और विनय को चुना है और आगे भी वह इसी तरह काम करेंगे। वॉइस ने 25 मई को रणवीर के खिलाफ एक नॉन कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया।
पदाधिकारियों के मुताबिक फेडरेशन ने यह कदम फिल्म के स्टेक होल्डर्स और फेडरेशन के प्रति रणवीर के रवैया के चलते उठाया है। इस डायरेक्टिव में लिखा है सभी प्रोड्यूसर्स, प्रोड्यूसर्स एसोसिएशंस और इंडस्ट्री से जुड़े संगठनों से फॉइस की अपील है कि वह फेडरेशन के साथ मिलकर ऐसी नॉन प्रोफेशनल प्रैक्टिस को रोकने और खत्म करने में सहयोग करें। यह कदम उठाया जाना भारतीय फिल्म और टीवी इंडस्ट्री और उससे जुड़े सभी स्टेक होल्डर्स के हित में बहुत जरूरी है। कुल जमा बात यह है कि जब तक इस मामले का कुछ स्यूशन नहीं निकल जाता फेडरेशन चाहती है कि कोई भी प्रोड्यूसर रणवीर को अपनी फिल्म में काम ना दे। हालांकि फॉइस ने यह जानकारी भी दी कि प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ समय पहले रणवीर ने उन्हें एक और ईमेल भेजा था। संस्था उसे कंसीडर कर रही है।
लेकिन रणवीर पर बैन तब तक लगा रहेगा जब तक यह मामला सुलझ नहीं जाता। संस्था ने स्पष्ट किया कि अगर रणवीर अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो उन्हें फरहान और वॉइस मेंबर से रूबरू मिलना होगा। तभी उनका पक्ष सुना जाएगा।