Cli

क्या इस वजह से छोड़ी थी रणवीर सिंह ने ‘डॉन-3’?

Uncategorized

हेलो दोस्तों, आप देख रहे हैं एम बोले तो। यह है खबर सिनेमा और मैं हूं रीना। आज के एपिसोड में दीपिका पादुकोण का वह वायरल फोटो जिसने पूरे इंटरनेट को चौंका दिया। सलमान खान का सुपर हीरो वाला बड़ा ऐलान। वाईआरएफ का माइक्रो ड्रामा में 150 करोड़ का दांव और डॉन 3 पर एक विस्फोटक रिपोर्ट। चलिए शुरू करते हैं। [संगीत] हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी प्रेगनेंसी की खुशखबरी दी और अब उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें वह शाहरुख खान के किंग के सेट पर नजर आ रही हैं। दीपिका ने मुंबई के विलेय पार्ले के गोल्डन टोबेको स्टूडियो में शाहरुख खान के साथ किंग के हाई एनर्जी एक्शन सीक्वेंसेस की शूटिंग की है। लगातार [संगीत] 2 दिन का शूट हुआ जिसमें दीपिका ऑल वाइट आउटफिट में भारी-भरकम फाइट कोरियोग्राफी करती दिखी।

यह तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई वायरल हो गई। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की टीम की तरफ से बताया गया कि किंग का शूट अपने ते शेड्यूल पर चल रहा है और दीपिका के किरदार में कोई बदलाव नहीं किया गया। इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका छठी बार एक साथ नजर आएंगे। ओम शांति ओम से शुरू होकर पठान जवान तक यह सिलसिला काफी हिट रहा। अभिनेता शेखर सुमन और कॉमेडियन भारती सिंह को बॉम्बे हाईकोर्ट से एक बड़ी कानूनी राहत मिली है। 2019 में रिकॉर्ड किए गए एक कॉमेडी शो में कथित तौर पर एक समुदाय विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। हाईकोर्ट ने अब इस एफआईआर को रद्द करते हुए कहा कि कॉमेडी शो में की गई बातें आपराधिक इरादे से नहीं की गई थी और इसे एक कलात्मक अभिव्यक्ति के रूप में देखा जाना चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि कॉमेडियंस को उनकी कॉमेडी के लिए इस तरह से केसेस में घसीटना ठीक नहीं है। जब तक साफ तौर पर हानिकारक इरादा साबित ना हो। भारती सिंह ने फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सच्चाई की जीत है।

शेखर सुमन ने भी राहत जाहिर की। द फैमिली मैन बनाने वाले राज निधि मोरू और कृष्ण डीके यानी राज और डीके अब बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान के साथ एक सुपर हीरो फिल्म बनाने जा रहे हैं। पिंक विला की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म अक्टूबर 2026 में फ्लोर पर जाएगी। इसे अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं और मैत्री मूवी मेकर्स के स्टूडियो पार्टनर बनने की बातचीत जारी है। फिल्म एक बड़े बजट की हाई कांसेप्ट ग्लोबल एक्शन एंटरटेनर है। पिंक विला ने यह भी स्पष्ट किया कि सामंथाारूद प्रभु के कास्ट होने की जो अफवाहें थी वह सही नहीं है। फीमेल लीड की कास्टिंग अगले 2 महीने में होगी। सलमान खान पहले से ही वामशी पैडपल्ली और दिलराजू की फिल्म शूट कर रहे हैं। इसके बाद यह सुपर हीरो फिल्म होगी। भारतीय सिनेमा में सलमान खान पहली बार किसी सुपर हीरो के किरदार में नजर आएंगे। यशराज फिल्म्स यानी भारत का एक बहुत पुराना और बड़ा प्रोडक्शन हाउस अब एक नए मैदान में उतरने जा रहा है।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक वआरएफ माइक्रो ड्रामा प्लेटफॉर्म्स में 150 करोड़ का इन्वेस्टमेंट करने वाले हैं। माइक्रो ड्रामा का मतलब है 2 से 5 मिनट के छोटे एपिसोड्स में मोबाइल फर्स्ट। वर्टिकल फॉर्मेट पर बनी कहानियां जो मुख्यतः चीन, साउथ ईस्ट एशिया और अब वेस्ट में भी जबरदस्त लोकप्रिय हैं। इस नए वर्टिकल की जिम्मेदारी वाईआरएफ के सुपर बॉस अक्षय विधानी को सौंपी गई है जो आदित्य चोपड़ा की सीधी निगरानी में काम करेंगे। सूत्रों के मुताबिक वाईआरएफ ने पहले से कुछ माइक्रो ड्रामा स्क्रिप्ट्स तैयार करा ली हैं और जल्द ही प्रोडक्शन शुरू होगा। भारत में माइक्रो ड्रामा अभी बहुत शुरुआती दौर है।

वआरएफ का इस स्पेस में आना इसे मुख्यधारा में लाने का पहला बड़ा कदम हो सकता है। समता रूध प्रभु की मच अवेटेड तेलुगु फिल्म मां एंटी बंगारम की 15 मई 2026 की रिलीज़ डेट पर अब सवाल उठने लगे हैं। पिंक विला के मुताबिक फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स और सिनेमाघरों के बीच स्क्रीन बंटवारे को लेकर बातचीत अभी तक पूरी नहीं हुई है। 15 मई को थिएटर्स में काफी फिल्में होने वाली हैं। जिसकी वजह से थिएटर्स पर पहले से ही दबाव है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल पुष्टि या फिर खंडन नहीं हुआ है। फिल्म की डायरेक्टर भाग्यश्री बोरसे हैं।

इसमें सामंथा के साथ शर्वांद और मीनाक्षी चौधरी मुख्य भूमिका में हैं। 15 मई आने में अभी दो हफ्ते बाकी हैं। तब तक तस्वीर साफ हो जाएगी। डॉन 3 विवाद एक नई दिशा में मुड़ गया है। बॉलीवुड लाइफ की एक वायरल रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच टकराव की असली वजह पैसा नहीं बल्कि क्रिएटिव डिफरेंसेस थे। रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर डॉन 3 को एक डारकर ज्यादा हिंसक और ग्राउंडेड टोन में बनाना चाहते थे।

जबकि फरहान और रितेश सिधवानी डॉन 2 के स्टाइलिश ग्लैमरस ट्रेडमार्क पर कायम रहना चाहते थे। यह भी कहा गया कि धुरंधर की सफलता ने रणवीर की महत्वाकांक्षाएं और बढ़ा दी थी। हालांकि फरहान अख्तर ने इस रिपोर्ट पर एक रहस्यमई टिप्पणी करते हुए कहा एक्सपेक्ट द अनएक्सेक्टेड। ना उन्होंने पुष्टि की ना खंडन। रणबीर की टीम ने चुप्पी साधी हुई है। डॉन 3 अब शाहरुख खान के साथ बनेगी या किसी और के साथ यह तय नहीं है। पर जो विवाद शुरू हुआ वह अब एक पूरे ड्रामे में तब्दील हो चुका है। आज के लिए खबर सिनेमा में इतना ही। कल फिर मिलेंगे नई खबरों के साथ। देखते रहिए एम बोले तो। [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *