सुजैन [संगीत] खान का जन्मदिन 26 अक्टूबर को था। रितिक ने 28 अक्टूबर को अपने आधिकारिक Instagram अकाउंट पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं [संगीत] दी। उन्होंने लिखा यह शुभकामना देर से आ रही है लेकिन फिर भी दिल की गहराइयों से है। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं सुजैन।
रितिक ने आगे लिखा कि उनकी कामना है कि यह साल सुजैन के जीवन में उतना ही प्यार, अपनापन, आनंद और जादुई खुशियां लेकर आए जितनी वह अपने आसपास के लोगों को देती हैं। उन्होंने जीवन में आई चुनौतियों का सामना करने और एक बेहतर व्यक्तित्व के रूप में आगे बढ़ने के लिए भी सुजैन की सराहना की। अपने संदेश में रतिक ने सुजन की दिवंगत मां जरीन खान को भी याद किया। उन्होंने लिखा वास्तव में मां की आत्मा तुम में जीवित है।
इसके बाद उन्होंने सुजैन को अपने दोनों बेटों की सबसे अच्छी मां बताया और कहा कि वह इस बात के लिए भी आभारी हैं कि उनके बच्चों को अपनी मां के रूप में सकारात्मकता और रोशनी से भरा व्यक्तित्व मिला है जो जीवन के उजले पक्ष को देखने से कभी नहीं थकता। रतिक ने अपने संदेश में सुजैन की तारीफ करते हुए लिखा तुम अद्भुत हो। जैसा कि पापा कहते हैं अद्भुत होना अपने कामों से साबित होता है। तुम अद्भुत काम करती हो
। उन्होंने सुजैन के काम और उनके सपने के प्रति भी शुभकामनाएं व्यक्त की। रतिक ने लिखा कि वह चाहते हैं कि द चारकोल प्रोजेक्ट दुनिया के हर उस शहर तक पहुंचे [संगीत] जहां तक पहुंचने का सुजैन का सपना है। फिलहाल इस पूरे मामले पर आप क्या कहना चाहते हैं? हमें कमेंट्स में जरूर बताइएगा। और ज्यादा ऐसी अपडेट्स पाने के लिए अपने चैनल कुछ पल सुकून के को सब्सक्राइब भी कर लें।